Category Archives: सड़क दुर्घटना

सुपौल में शादी समारोह से लौट रहे बाराती सड़क हादसे का शिकार, कार पलटने से सात बुरी तरह जख्मी ||GS NEWS

DESK 04 B0

जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच – 57 पर दुअनियां के समीप दरभंगा से रानीगंज वापस लौट रही बारात की गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से गाड़ी पर सवार सभी बारात गंभीर रुप से जख्मी हो गए। बारात से लौट रहे बीआर – 01 पीजे – 8271 नम्बर की जायलो गाड़ी पर ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे। घटना सुबह लगभग पांच बजे घटित हुई। घटना के घटित होते ही हो- हल्ला सुन आसपास के लोग पहुंचकर गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर जैसे-तैसे प्रतापगंज असपताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मियों को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। DESK 04 B

बाबा विशु राउत पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया :- रविवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. मिली जानकारी अनुसार मोटर साइकिल सवार को सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार तरीके से धक्का मार दिया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के नंद ग्राम टोला निवासी सुनील कुमार शर्मा (25) एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी महेंद्र मिस्त्री के पुत्र विपिन कुमार ठाकुर (35) वर्ष के रूप में  की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा  दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज रत है. DESK 04

नारायणपुर : पिकअप व ट्रक के टक्कर में चालक की गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

भवानीपुर ओपी के भगवान पैट्रोल पंप के पास एनएच 31 पिकअप व ट्रक के टक्कर में चालक की मौत हो गई। मृतक पिकअप गाड़ी के चालक पश्चिम बंगाल निवासी अमरेश यादव हैं। भवानीपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि पिकअप पर खीरा लोड था। पिकअप खगड़िया से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक भी खगड़िया की ओर जा रही थी। पिकअप व ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। DESK 04 B

नवगछिया के NH31 मदरौनी के पास कटेंनर व ट्रक के ओवरटेक करनें के दौरान टक्कर // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के NH31 मदरौनी के पास कटेंनर व ट्रक के ओवरटेक करनें के दौरान टक्कर में तीन घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर पटना के अठमलगोला निवासी अनिल यादव के पुत्र बॉबी कुमार , उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिला के चोपाल थाना के सलखल निवासी विकास यादव सहित तीन है। रंगरा ओपी की पुलिस ने तीनों घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बॉबी व विकास की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भगालपुर अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना होने के पश्चात कटेनर रोड पर ही पलट गई थी। जिससे जाम लग गया था। जबकि ट्रक सड़क किनारे बनी झौपड़ी में घूस गया था। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां किरान की […]

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगदंबा हॉटल के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुकिस ने 636 बोतल शराब बरामद किया है. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 220 लीटर है.  इस्माइलपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार नवगछिया की तरफ जा रही थी. इसी क्रम में जगदंबा होटल के पास एक अज्ञात ट्रक ने कार में जबरदस्त धक्का में मारा. हादसे में कार पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लेकिन घटना के तुरंत बाद दोनों कार चालक दूसरे वाहन से फरार हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा […]