May 29, 2022
नवगछिया के हाई स्कूल में समर कैम्प का समापन ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में खेल समर कैम्प का समापन हाई स्कूल नवगछिया में रविवार को किया गया. शिविर में योगा, ताइक्वांडो ,क्रिकेट, फिजिकल फिटनेस एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा के तरीके की ट्रेनिंग दी गई. शिविर मुख्य प्रशिक्षक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद , सहायक कोच अमित कुमार, संजय सिंह, मोनी कुमारी, मो नाजिम के देखरेख में चल रहा था. उक्त आशय की जानकारी ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने दी. इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय ,अनुराग साह, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा,पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. DESK 04