Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया : वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों के बीच मुठभेड़, अपराधी कल्लू मिश्रा की मौत || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के बिचली दियरा में हुई वारदात गोलियों की तरतर्राहट से थर्राया बिचली दियरा का इलका नवगछिया: इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर बिचली दियारा में सोमवार दोपहर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक आपरधी की मौत हो गई है। मृतक अपराधी सबौर थाना क्षेत्र के सब और प्रसादी निवासी कल्लू मिश्रा उर्फ कल्लू राय उर्फ कल्लू सिंह 38 वर्ष पिता सदानंद मिश्रा है। बिचली दियरा में अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ से दियारा इलाका थर्रा उठा है। दियरा में दोपहर बाद एकाएक गोलियों की तरतर्राहट शुरू होने से दियरा में खेती किसानी करने गए किसानों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। अपराधियों के बीच गोली बारी शुरू होने के बाद […]

ढोलबज्जा: शौच के लिए गया वृद्ध किसान की धारदार हथियार से की हत्या ||GS NEWS

B BABUL0

कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा टोला कदवा निवासी वृद्ध किसान राजो राय (70) का हत्या सोमवार की अहले सुबह उनके बसावटों पर हीं अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काट कर दी. राजो राय गांव से करीब एक किमी दूर बोड़वा मुसहरी स्थित झड़कहवा जाने वाली सड़क के बगल में अपने बासा पर सोए थे. जहां राजो अहले सुबह बासा से करीब 25 मीटर की दूरी पर परती खेत में शौच करने गया था. शौच के दौरान हीं अपराधियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी या हंसुआ से उनके माथे के पीछे गर्दन के पास प्रहार कर हत्या कर दी. मृतक किसान राजो राय के बड़े बेटे रामचंद्र राय ने बताया कि- घटना की रात हम घर में सोए हुए थे. […]

गोपालपुर: एक दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा कर थाना में दिया आवेदन, मामला दर्ज || GS NEWS

B BABUL0

– गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक निवासी सर्वेश कुमार पिता हरदेव सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि शनिवार की दोपहर को मैं अपने जीजाजी को पहुँचाने मझली नाव से कहलगाँव श्री घाट गया. उसी समय राजू मंडल पिता स्व चामी मंडल अपने दो तीन आदमी के साथ मिल कर आये और हम सब को लेकर जहाज घाट के ऑफिस ले जाकर लाठी डंडा व धार दार दबिया से मार कर घायल कर दिया तथा जेब से दो हजार रुपये छीन लिया तथा धमकी देकर बोला कि पुनः दूसरी बार नाव लेकर घाट पर आया तो नाव को चूर कर तुमको भी मार देंगे. पुन:तिनटंगा घाट पहुँचने पर सुभाष मंडल पिता कार्तिक मंडल व अन्य तीन चार […]

नवगछिया : सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते मां काली की गई पूजा अर्चना|| GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में काली पूजा के अवसर पर मां काली के भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मां काली की पूजा अर्चना की। नवगछिया के रंगरा जहांगीरपुर बैसी स्थित मां उग्र काली मंदिर में बड़ी संख्या में पहुचें श्रद्धालुओं ने सुबह से देर शाम तक माता की पूजा अर्चना की। नवगछिया बाजार स्थित मां काली मंदिर में माता के भक्तों ने दीपावली की रात्रि से माता की पूजा अर्चना में लीन हो गये।नवगछिया के भगत पट्टी रोड स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, बम काली मंदिर, सत्संग भवन रोड स्थित मां काली मंदिर , पकरा मोड़ के पास स्थित मां काली मंदिर, तेतरी गांव स्थित मां काली मंदिर, खगरा के मां बम काली मंदिर में माता […]

गोपालपुर: गोसाई गांव में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ मां काली का पूजा अर्चना || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत के हरिपुर टोला में स्थित मां काली मंदिर में भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ मां कालिका का पूजन दीपावली की रात्रि से ही किया गया । इस बाबत ग्रामीण मेले का भी आयोजन छोटे-मोटे स्तर पर किया गया मौके पर गांव के युवाओं ने बताया कि कोरोना के चलतें सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है यहां की माता बहुत शक्तिशाली है महिलाएं खोयचा चढ़ाकर माता को प्रसन्न करती हैं वहीं भक्त दिन-रात भक्ति में लीन रहते हैं मौके पर ग्रामीण भजन मंडली द्वारा कीर्तन भजन किया जा रहा था । प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर संध्या स्थानीय गंगा घाट में की किया जायेगा । B BABUL

गोपालपुर : दस वर्ष पूर्व मनरेगा की योजना से लगाये गये आम के पेड काटने का मामला थाना तक पहुँचा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – अभिया पचगछिया पंचायत में दस वर्ष पूर्व मनरेगा की योजना से लगाये गये पेड काटने का मामला गुरुवार को गोपालपुर थाना पहुँचा. इस बारे में पचगछिया निवासी मो नौशा पिता मो अबुल अली ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने खेत के बगल में मनरेगा से लगाये गये आम के पेड को जबर्दस्ती मुखिया द्वारा भेजे गये मजदूर लोधो मंडल व नरेश मंडल द्वारा काटने का आरोप लगाया है. मुखिया मंगल मंडल ने इस बारे में बताया कि आसपास के ग्रामीणों द्वारा बराबर हरे भरे पेड को काट कर घर ले जाया जाता है. मेंने कई बार अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मनरेगा से लगाये गये पेड़ों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने हेतु सरकारी डाक करवाने की […]