Category Archives: ढोलबज्जा

नवगछिया : ढोलबज्जा के भगत सिंह चौक पर मनाया बलिदान दिवस ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा के शहीद भगत सिंह चौक पर वहां के समाजसेवियों व अन्य गणमान्य लोगों ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया. जहां सभी ने पहले शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद व बुद्धिजीवियों ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने आज हीं के दिन फांसी दी गई थी. इन तीनों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन यानी हुकूमतों के विरुद्ध आवाज उठाया था और पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटर बिल के विरोध में इनके द्वारा सेंट्रल असेंबली में बम फेंका गया था. […]

ढोलबज्जा : कदवा में, नल-जल योजना का कार्य अधूरा||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : कदवा के तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न वार्डों में सात निश्चय के तहत चल रहे नल-जल योजना का कार्य पूरी तरह धरातल पर देखने को नहीं मिल पा रहा है. जहां तीनों पंचायतों के अंतर्गत करीब 42 वार्ड हैं. जिसमें करीब दर्जन भर वार्डों को छोड़ कर हर जगह काम आधा-अधूरा हीं पड़ा हुआ है. कहीं अब-तक पाईप लाइन का काम नहीं हो पाया है तो कहीं गांवों के लोगों को होम कनेक्शन के एमडीपी पाईप व टौंटी तक नहीं लग पाया है. वहीं वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समितियों की ओर से किए गए नल-जल का बेकार पड़ा हुआ है. जिससे कहीं पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है तो, कहीं का […]

ढोलबज्जा : जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट || GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम टोला कदवा में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गया. मारपीट बालदेव यादव के दो बेटे कुनकुन यादव व नित्यानंद यादव के बीच हुआ. जिसमें नित्यानंद यादव के बेटे ब्रजेश कुमार के द्वारा चाचा कुनकुन यादव को देशी पिस्तौल के बट से मार कर सर फोड़ दिए जाने की बात बताया जा रहा है. वहीं कुनकुन यादव की पत्नी जुली देवी को भी बुरी तरह मारकर बेसुध कर दिए जाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि- मारपीट के बाद भी बालदेव यादव के तीसरे बेटे विवेकानंद यादव के घर ब्रजेश कुमार देशी पिस्तौल लेकर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देते […]

ढोलबज्जा में 110 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दुसरे दिन एपीएचसी ढोलबज्जा में शनिवार को 45-59 व 60 वर्ष से ऊपर उम्र के 110 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए. वहीं शनिवार को 160 लोगों ने अस्पताल पहुंच कर टीका लगवाए थे. टीकाकरण के दौरान समाजसेवी विनीत आनंद ने सभी के बीच सम्मानपूर्वक खाने को फल भी बांटे. वहीं जिले भर में अपने चिकित्सक कार्य प्रति अव्वल रहे पीएचसी प्रभारी नवगछिया के डॉ बरुण कुमार की सराहना करते हुए मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, विनीत आनंद, महेंद्र गुप्ता, प्रशांत कुमार कन्हैया पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल के साथ इलाके के अन्य गणमान्य लोगों ने धन्यवाद ज्ञापन दिया है. पीएचसी प्रभारी डॉ बरुण कुमार ने बताया कि- कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर […]

ढोलबज्जा : एपीएचसी ढोलबज्जा में 160 लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन के टीके ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के प्रभारी बरुण कुमार ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ किया. जहां कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने फीता काट कर किया. टीकाकरण के पहले दिन 45-59 व 60 साल के करीब 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. जहां एमबीबीएस डॉ बिपीन कुमार, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ विरेन्द्र कुमार,एसटीएस प्रतीक कुमार, सीएचओ व डाटा आपरेटर प्रिंस कुमार, एएन एम सोल्टी जायसवाल,, मेघनाथ मेहतर के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों उपस्थित थे. वहीं मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने इस पुनित कार्य के लिए डॉ बरुण कुमार को धन्यवाद ज्ञापन दिया है. बिरेंद्र कुमार ने बताया कि- शनिवार को भी कोरोना वैक्सीनेशन के […]