Category Archives: बाढ़

नवगछिया : बाढ़ से क्षतिग्रस्त सडकों को ततकाल मोटरेबुल बनाने का सांसद अजय मंडल दिया निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंडों में बाढ से क्षतिग्रस्त हुई सडकों को मोटरेबुल बनाने का निर्देश सांसद अजय मंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया।इस्माइलपुर प्रखंड में परबत्ता -इस्माइलपुर सडक के मेघन टोला के पास क्षतिग्रस्त सडक व चंडीस्थान केलाबाडी सडक ,छट्ठू सिंह टोला से । भिट्ठा जाने वाली सडक सहित बाढ से क्षतिग्रस्त सभी सडकों को ततकाल मोटरेबुल बनाने का निर्देश दिया है. सांसद अजय मंडल ने बताया कि डिमाहा गाँव के निकट तटबंध के कटान के कारण इस्माइलपुर प्रखंड की अधिकांश सडकें क्षतिग्रस्त हो गई थी. जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को हो रही कठिनाई को देखते हुए ततकाल सडकों को […]

रंगरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग,चूना व डीडीटी का छिड़काव करने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस वर्ष आए भीषण बाढ़ के बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में रंगरा, सधुआ, सहोड़ा, और तीनटंगा दियारा के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने एवं लंबे समय तक पानी का ठहराव होने के कारण मच्छर पानी में पनपने लगे है। लोगों को अब संभावित मौसमी बीमारी मलेरिया व डेंगू का डर सताने लगा है। जलजमाव रहने से वैश्विक महामारी के दौरान डेंगू, मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारी जनमानस को प्रभावित कर सकती है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के क्षेत्र में फॉगिंग, चूना व डीडीटी का छिड़काव पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। ऐसे में कोरोना काल के बाद लोगों को […]

नवगछिया : तिनटंगा दियारा में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने कटाव स्थल पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के तिनटंगा दियारा (दक्षिण) पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं  भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ज्ञानी दास टोला स्थित कटाव स्थल पर पहुंचे. इस दौरान कटाव स्थल पर मंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे थे. ग्रामीणों ने गांव को बचाने का प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया. भीषण कटाव की स्थिति को देखकर प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि तीन टंगा दियारा को किसी भी सूरत में कटने नहीं दिया जाएगा. इसका जल्द स्थाई निदान निकाला जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि गांव को बचाने के लिए करारी तीन टंगा से […]

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में भीषण कटाव जारी ।तिनटंगा दियारा (उत्तर )एवं तिनटंगा दियारा( दक्षिण ) दो दो पंचायतों के अस्तित्व पर मंडराने लगा है खतरा ||GS NEWS

DESK 040

-जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम ने तीन टंगा दियारा स्थित ज्ञानी दास टोला में हो रहे कटाव स्थल का लिया जायजा । नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन टंगा दियारा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में हो रहे डेढ़ किलोमीटर के दायरे में  भीषण कटाव जारी है। कटाव  की सूचना पर मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने कटाव स्थल का जायजा लिया ।अभियंताओं की टीम ने स्थानीय पंचायत के मुखिया भोला मंडल के साथ नाव पर सवार होकर लगभग डेढ़ किलो मीटर के दायरे में हो रहे कटाव का जायजा लिया । बताते चलें कि पिछले एक माह  से ज्ञानीदासटोला में हो रहे  कटाव […]

नवगछिया : जल स्तर बढ़ने के बाद फिर से होने लगे पुराने जगहों पर पहुंचा पानी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद फिर से अलग-अलग इलाकों में बाढ़ का पानी घरों एवं दरवाजों पर पहुंचने लगा है मालूम हो कि पिछले एक पखवारे से बाहर के कारण लोग हलकान परेशान हो चुका था लेकिन अचानक जलस्तर कमी होने के बाद बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ था धीरे-धीरे लोग अपने अपने घरों में पहुंचने लगे थे. लेकिन पिछले 5 दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से फिर से सड़क एवं घरों पर पानी पहुंचने लगा है इस्माइलपुर गोपालपुर के कई सड़कों पर फेंक पानी हो जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गया है ऐसे पहले ही प्रखंड मुख्यालय से लेकर के अन्य जगहों पर बाढ़ की स्थिति के कारण कार्यालय […]

नवगछिया : बाढ के कारण इस्माइलपुर प्रखंड टापू में तबदील,ग्रामीण विकास की सभी सडकें कई जगह ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

यातायात बाधित ध्वस्त हुए पुल पुलिया एवं सरक का नवगछियागंगा नदी में आयी इस वर्ष की प्रलंयकारी बाढ ने इस्माइलपुर प्रखंड को टापू में तबदील कर दिया। नवगछिया, परबत्ता व गोपालपुर से सडक मार्ग से जाने का रास्ता पन्द्रह अगस्त से ही भंग है। बताते चलें कि पन्द्रह अगस्त की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच डिमाहा गाँव के निकट 200 मीटर में तटबंध के ध्वस्त होने के कारण प्रखंड आने वाली ग्रामीण विकास विभाग की सडकें कई जगह ध्वस्त होने के कारण टापू में तबदील हो गया है। नवगछिया की ओर से इस्माइलपुर जाने वाली ग्रामीण विकास की सडक जफरू दास टोला में कब्रगाह के . निकट पुलिया सहित करीब 150मीटर में ध्वस्त हो गई है। परबत्ता की […]

नवगछिया के छोटी परबत्ता में बाढ़ राहत सामग्री मांगने पर मुखिया ने पीटा ||GS NEWS

DESK 040

बाढ़ पीड़ित विधायक के चचेरे भाई ने राहत सामग्री की मांगा तो मुखिया पति व उसके पुत्र ने मारपीट कर जख्मी कर दियाबाढ़ पीड़ित विधायक के चचेरे भाई ने राहत सामग्री की मांगा तो मुखिया पति व उसके पुत्र ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता निवासी रामचरित्र मंडल के भाई नागे मंडल हैं। नागे मंडल ने पुलिस को बताया कि मेरे घर में बाढ़ का पानी आया था। वह अभी निकल गया। मुखिया पास पड़ोस के लोगों को प्लोथीन बांट रहा था। मैने भी मुखिया पति से प्लोथीन मांग रहा था। उससे कहा कि प्लोथीन नहीं दिजीएगा तो मुखिया के चुनाव में वोट भी नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर मुखिया पति महेश फौजी, […]

नवगछिया : बाढ़ के विभिषिका के बीच अटूट बंधन भाई बहन के महापर्व का रहा उत्साह ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार हर साल श्रावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. बहन भाई के इस पवित्र त्योहार के दिन बहन अपने भाई को प्यार के डोर के रूप में राखी बांधती हैं. यह त्योहार प्यार का अटूट बंधन दर्शाता है रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाढ़ के विभिषिका के बीच भी साईंनगर सहौरा में भाई बहन के अटूट प्रेम श्रद्धा भाव का पर्व रक्षाबंधन पर बहन ने . भाई के कलाई पर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाये किया इस बाबत श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम् कुमार ने बताया कि बाढ़ की विभिषिका के बीच भी भाई बहन के अटूट प्रेम […]

नवगछिया : खतरे के निशान से 112 सेंटीमीटर ऊपर इस्माइलपुर -बिंद टोली में बह रही गंगा नदी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियापिछले तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में भारी कमी होने के बावजूद इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी रविवार की शाम को खतरे के निशान से 112 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंध को आने वाले समय में सुरक्षित रखने हेतु भारी संख्या में बालू भरी बोरियों का भंडारण तटबंध के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है। स्पर संख्या दो व तीन के बीच डिमाहा गाँव के निकट ध्वस्त हुए तटबंध के दोनों छोर (कटाव स्थल पर को) बाँस -बल्ला गाडकर बालू भरी बोरियों से सील करने का कार्य किया जा रहा है।हालाँकि गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने से लोगों को राहत मिली है। परन्तु अभी भी लोग तटबंध पर खानाबदोश की […]