Category Archives: बाढ़

Noimg

बिहार: गोपालगंज में दूसरा नाव हादसा 24 घंटे के भीतर, पांच डूबे, तीन के शव बरामद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के गोपालगंज जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरा नाव हादसा हुआ। बैकुंठपुर के परसौनी मलाही की घटना बताई जा रही है। हादसे में 5 लोग डूबे जिनमें से 3 के शव बाहर निकाले गए। वहीं 2 की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक छोटी नाव पर कुल 5 लोग सवार थे। उधर सदर प्रखंड के रामनगर नाव हादसे में डूबे 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाढ़ग्रस्त गोपालगंज जिले में गांवों में हजारों लोग फंसेबाढ़ग्रस्त गोपालगंज जिले के कई प्रखंडों में पानी से तबाही मची हुई है। बरौली प्रखंड के देवापुर, प्यारेपुर, सिसईं, कोटवां नगर पंचायत के 21वार्ड, पचरूखिया, निलामी, हलुआड़ गांवों में हजारों लोग अब भी फंसे हुए हैं। बाढ़ के पानी से घिरे […]

Noimg

बिहार: पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे, बोले- छोड़ दूंगा राजनीति 3 साल में बाढ़ से मुक्ति नहीं दिलाई तो GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्व सांसद एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार की रात्रि बोचहां में कहा कि मैं 19 दिनों से कभी बांध पर, कभी बाढ़ से घिरे घरों की छत पर, कभी बाढ़ पीड़ितों के तंबू में हूं। पूरे राज्य में लगातार लोगों के दुख-दर्द से रूबरू हो रहा हूं। पटना हो या मुजफ्फरपुर नरक की जिंदगी है। बाढ़ पीड़ितों के बीच ना राशन है न जेनरेटर है न चापाकल है न शौचालय। लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। मुझे कोई कमान दे तो तीन माह में निगम के नरक व तीन साल में बाढ़ से मुक्ति नहीं दिलाई तो राजनीति छोड़ दूंगा। वे मुजफ्फरपुर-दरभंगा ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर हाईवे पर गरहां में […]

Noimg

नवगछिया: कोसी में उफान जारी गंगा के जल स्तर में आई कमी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कदवा एवं मदरौनी गांव में लोगो के घरों में घुसा बाढ़ का पानी नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण शुरुआती दौड़ में हो अनुमंडल के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. कोसी नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण भूतनाथ बांध के टूटने के बाद कोसी नदी के बाढ़ का पानी कदवा के ठाकुर जी कचहरी टोला के दर्जनों लोगो के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जल स्तर में वृद्धि होने से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़कों पर भी पानी चढ़ने लगा है. कोसी नदी के जल स्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो बाढ़ का […]

Noimg

राहत! छह-छह हजार रुपये बिहार में 60 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजे गए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाढ़ की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया कि अबतक 60 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में छह-छह हजार सहायता राशि भेज दी गई है। गुरुवार तक और 40 हजार तथा दस अगस्त तक सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 में कोसी त्रासदी के दौरान 10,000 लोगों के लिए सहरसा में मेगा रिलीफ कैप बनाया गया था, जिसकी सभी जगह प्रशंसा हुयी थी। जरूरत के अनुसार राहत शिविरों की संख्या बढ़ाते रहें। समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राहत और बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारियों ने नदियों के जलस्तर की स्थिति, बाढ़ […]

Noimg

गोपालपुर: इस्माइलपुर में बाढ का दायरा बढा पीएचसी की चारो ओर फैला बाढ का पानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ का दायरा लगातार बढता जा रहा है.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चारो ओर बाढ का पानी फैल गया है.पीएचसी जानी मुख्य सडक पर पानी आने के कारण रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस को स्पर संख्या एक के निकट तटबंध पर ही रखा जा रहा है और पैदल इस्माइलपुर थाना होकर पीएचसी जाना पड रहा है.इन्टस्तरीय उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के परिसर में भी बाढ का पानी फैल गया है. मवेशियों के साथ इस्माइलपुर प्रखंडवासी तटबंध पर झोपडी बना कर रहने को विवश हैं.परन्तु अभी तक बाढ पीडितों के लिये तटबंध पर शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है.हालाँकि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि नहीं होने से ततकाल कुछ राहत […]

Noimg

नवगछिया: मंदरौनी के दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया से अनुमंडल के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वर्तमान में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर को पार कर 31.64 मीटर पर बह रही है. जबकि कोसी नदी खतरे के निशान 30.48 मीटर से 64 सेंटीमीटर ऊपर 31.12 सेंटीमीटर पर बह रही है. गंगा नदी के जल स्तर में अगर और वृद्धि होती है तो बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी. कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद रंगरा प्रखंड के मदरौनी गांव बाढ़ की चपेट में आ गया. नदी का पानी मदरौनी गांव के दर्जनों लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है. बाढ़ […]

Noimg

नवगछिया: पांच दिन बाद भी रिसाव रोकने में विभाग नाकाम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड पर कलबलिया धार के पास पांचवे दिन भी जारी है रिसाव नवगछिया प्रखंड के विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ की सहायक सड़क तेतरी दुर्गा स्थान जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क पर तेतरी कलबलिया धार के पास रिसाव पांचवे दिन भी जारी था. पांचवे दिन भी रिसाव को रोकने के लिये क्षतिग्रस्त स्थल पर मिट्टी और बालू दिया जा रहा है. इधर मंगलवार को चल रहे कार्य का जायजा पथ निर्माण विभाग के एसडीओ रविरंजन ने लिया है. उन्होंने कार्य कर रहे ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. जल्द ही पूरी तरह से काबू कर लिया जाएगा. इधर ग्रामीणों ने यह भी बताया […]

Noimg

ढोलबज्जा: कोसी नदी के कटाव से ठाकुर जी कचहरी टोला के अस्तित्व पर खतरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कोसी नदी में आए बाढ़ के कारण पानी की तेज धारा से अब कदवा दियारा पंचायत के ठाकुर जी कचहरी टोला के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. कोसी बांध से सटे इस गांव के कई घर कटाव के जद में हैं. ग्रामीणों ने कहा- समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया तो अब लोगों की आशियाने कोसी नदी में समा जाएंगे. उधर खैरपुर कदवा पंचायत के महादलित टोला बेलसंडी चारों तरफ बाढ़ की पानी से घिरे हुए हैं. जहां जाने-आने के लिए ना तो कोई सड़क है ना हीं सरकारी नाव है. वहां के लोगों को बाढ़ राहत के नाम पर अब तक कहीं से कोई मदद नहीं मिल पा रही है. Barun Kumar Babul