Category Archives: बिहार विधानसभा चुनाव 2020

नवगछिया : पुलिस अधिकारियों ने भगालपुर एवं नवगछिया जिले का किया हवाई सर्वेक्षण, चुनाव के दौरान दियारा इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे इंतजाम : एसपी

B BABUL0

आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को नवगछिया एवं भगालपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एवं दियारा इलाके का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया. पुलिस अधिकारियों की टीम में पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक एस टी एफ़, एसएसपी भागलपुर आशीष भारती, नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम थी. सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने नवगछिया पुलिस जिले से खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया एवं कटिहार सीमावर्ती क्षेत्र एवं दियरा इलाके का सर्वेक्षण किया. वहीं भागलपुर जिले के झारखंड सीमा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं बांका जिले की सीमा क्षेत्र का सर्वेक्षण किया. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान पुलिस जिले के सभी दियार इलाके का अवलोकन किया गया है. उन्होंने […]

ढोलबज्जा :राजद ने कदवा व ढोलबज्जा में, जनसंपर्क अभियान चलाकर दो पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रत्याशी शैलेश कुमार ने शुक्रवार को ढोलबज्जा व कदवा के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार ने वहां के लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया है. उसके बाद शैलेश कुमार ने ढोलबज्जा के गांधी चौक व कदवा के मिलन चौक पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया. जहां कार्यकर्ताओं ने जीत की अग्रिम बधाई देते हुए शैलेश को पुष्पमाला भी पहनाई. इस अवसर पर डॉ विपिन यादव, सुनील यादव, ढोलबज्जा के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद यादव, हिमांशु यादव, खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया अजय कुमार, विकास रजक व पृथ्वीराज यादव के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. B BABUL

नवगछिया: गोपालपुर विधायक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. दर्ज प्राथमिकी के सूचक ग्रामीण कार्य विभाग नवगछिया के कनिया अभियंता बृजेश कुमार सिंह ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि अभ्यर्थी नरेंद्र कुमार नीरज ने 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद गेट संख्या एक से निकलते हुए अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी की किया और आचार संहिता का उल्लंघन किया. नवगछिया पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. B BABUL

विधानसभा चुनाव : बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी है: प्रधानमंत्री || GS NEWS

B BABUL0

नीतीश की अगुवाई में बिहार का मत स्पष्ट है,नीतीश कुमार को फिर से जनता सीएम के रूप में देखना चाहती है. बिहार में विकास एनडीए सरकार में तेज गति में हो रहा है इसलिए एनडीए जरूरी है। राष्ट्र में हर फैसले का विरोध महागठबंधन करते हैं। जनता जानती है एनडीए को जिताना जरूरी है। भ्रष्टाचार से लडने वाले लोगों से ही विकास की उम्मीद कर सकते हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का तेजी से विकास हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विकास के तत्पर हैं. परिवारवाद और जातिवाद करने वाले लोगों को जब मौका मिला‌‌ तो उन्होंने अपने परिवार के लिए लूटने का काम किया. हमने पूरे बिहार में सभी जाति-धर्म […]

नवगछिया: लोजपा प्रत्याशी ने रंगरा में किया सघन जनसंपर्क || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने शुक्रवार को मुरली, बनिया, वैसी, जहांगीरपुर वैसी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता, सौगंध साह, सौरभ सावर्ण्य आदि […]

नवगछिया: लोजपा प्रत्याशी ने ढोलबज्जा में किया सघन जनसंपर्क

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने गुरुवार को ढोलबज्जा, कदवा, पुनमा प्रताप नगर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नेता नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता आदि […]

नवगछिया: भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

B BABUL0

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ई कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया है. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आपका एक वोट नफरत की राजनीति करने वालों पर चोट करेगा. श्री शैलेन्द्र ने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों की अब चलने वाली नहीं है. मोदी जी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है तो बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय को स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि अब बिहपुर विधानसभा को भी विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का समय आ गया है. इसलिये समय का सदुपयोग करते हुए मोदी नीतीश के एनडीए गठबंधन को समर्थन दें. इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र के साथ कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी थी. […]