Category Archives: बिहार विधानसभा चुनाव 2020

153 गोपालपुर : क्षेत्र की विकास के लिए घर घर जनसंपर्क कर रहें हैं राजपा प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ़ झाबों दा

Barun Kumar Babul0

क्षेत्र के विकास के लिए गोपालपुर विधानसभा से राजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबों दा  ढोलबज्जा पंचायत के विभिन्न गांव में जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने कहा कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में ढोलबज्जा को प्रखंड बनाना एक बड़ा मुद्दा है चुनाव जीतने के बाद उनकी यह प्राथमिकता रहेगी कि ढोलबज्जा के लोगों के साथ हमेशा न्याय हो और उनके विकास के लिए खुद से पहल कर क्षेत्र का विकास करेंगें । वही मौके पर ढोलबज्जा जनसंपर्क में नवगछिया की जिला पार्षद नंदनी सरकार सहित कई दर्जन कार्यकर्ता  मौजूद थे । Barun Kumar Babul

नवगछिया : स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक

B BABUL0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जिला से आए अभ्यर्थी व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक मौजूद थे. बैठक में अभ्यर्थी व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी ने प्रत्यशियों को चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का विवरण का लेखाजोखा कैसे करना है इस बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थी को तीन तिथि 23, 27 एवं 29 अक्टूबर को खर्च के ब्यौरे को अंकित करने वाले रजिस्टर की जांच करवाने को कहा है. B BABUL

नवगछिया : बिहपुर एवं गोपालपुर विधान सभा से आठ आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में

B BABUL0

नाम वापसी के दिन किसी ने नहीं लिया नाम वापस दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सोमवार को दोनो विधानसभा के प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है. बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर परमानंद साह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कुल दस लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमे स्कूटनी के दिन दो लोगों का नामांकन रद्द किया गया. इसके बाद आठ प्रत्याशी का नामांकन स्वीकृत किया गया था. सोमवार को किसी भी प्रत्यशी ने नामांकन वापस नही लिया है. बिहपुर विधानसभा से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. गोपालपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी […]

नवगछिया: जन जन पार्टी के प्रत्याशी और इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन मंडल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज

B BABUL0

  नामांकन के दिन आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रत्याशी तेतरी निवासी संजीव कुमार सिंह और इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल के विरुद्ध नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.   नामांकन ड्यूटी में गेट नंबर 4 पर प्रतिनियुक्त सर्किल ऑफिसर विश्वास आनंद ने इस्माइलपुर के जिला पार्षद इस्माइलपुर निवासी विपिन कुमार मंडल के विरुद्ध नवगछिया थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है तो दूसरी तरफ संजीव कुमार सिंह पर भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नवगछिया पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. B BABUL

नवगछिया: नामांकन रद्द हो जाने पर अभ्यर्थी ने निर्वाची पदाधिकारी से किया अभद्र व्यवहार और दी धमकी // GS NEWS

B BABUL0

निर्वाची पदाधिकारी ने नवगछिया थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी गोपालपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने वैशाली जिला के वार्ड नंबर 14 हाजीपुर ग्राम बलुआ कौवारी निवासी अमृतेश कुमार सिंह के विरुद्ध अभद्र व्यवहार करने एवं धमकी देने के मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर नामांकन प्रक्रिया के पश्चात 17 अक्टूबर को संवीक्षा की तिथि निर्धारित थी. संवीक्षा के क्रम में अमृतेश कुमार सिंह का नामांकन निरस्त हो जाने के उपरांत उसने अपना आपा खो दिया और सामान्य प्रेक्षक महोदय की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को बर्बाद कर देने की धमकी के साथ पद […]

नवगछिया: मोती यादव महागठबंधन के राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार को देंगे अपना समर्थन, कहा पार्टी से मिला आश्वासन विधान पार्षद का पार्टी देगी टिकट

B BABUL0

– रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार को समर्थन करने की घोषणा की है. एक प्रेस वार्ता में मोती ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट देगी लेकिन टिकट नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने निर्दल चुनाव लड़ने का मन बनाया और एआर भी कटवाया. लेकिन स्थानीय स्तर पर राजद कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों से बैठक हुई. जिसमें युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बुलो मंडल, मुखिया दमदम यादव, प्रोफेसर रामदेव यादव, राजकिशोर यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र यादव प्रोफेसर शिव कुमार यादव, सच्चिदानंद यादव के अलावे पार्टी के पदाधिकारी  एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक के बाद शीर्ष नेतृत्व तेजस्वी यादव के द्वारा आगामी स्थानीय निकाय के लिए होने […]