Category Archives: बिहार

Noimg

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी दिखा रही रौद्र रूप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ गांव में कटाव काफी तेज हो गया है। कटाव में गोविंदपुर मध्य विद्यालय का पुराना स्कूल कुछ दिन पहले ही कटाव की भेंट चढ़ चुका है। वही अब ग्रामीण अपना घर द्वार छोड़कर ऊंचे स्थानों के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है 2019 से ही गांव कट रहा है। जिसकी सूचना प्रशासन और सरकार को है। अधिकारी आते हैं देख कर जाते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण गांव कटाव की भेंट चढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल के लापता होने के मामले को लेकर बरारी के विधायक से मिले राजद समर्थक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल आलोक, चिंटू उर्फ राजा के पिछले शनिवार से ही लापता है. कुणाल के लापता होने के आठ दिन बीत जाने पर भी कुछ भी पता नहीं चल पाया है. कुरसेला पुलिस लगातार अनुसंधान करते नजर आ रही है. रंगरा स्थित बुढ़िया काली मंदिर वाले लोकेशन पर भी रंगरा पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. इसी कांड को लेकर राजद की ओर से शनिवार को जिला महासचिव संजय मंडल की अगुवाई में आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा ने कटिहार के बरारी विधायक नीरज यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर कुणाल के लापता कांड में सहयोग करने को कहा. […]

Noimg

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत निवासी सन्मार्ग पत्रकार के दादा का निधन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत निवासी हिंदी दैनिक अखबार सन्मार्ग के पत्रकार कृष्णा यादव के दादा समाजसेवी पवन यादव का गंभीर बीमारी से निधन हो गया। वे पैंसठ वर्ष के थे। पवन यादव गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इनका इलाज चल रहा था। अचानक बीमारी ज्यादा बढ़ने से उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे 5 पुत्र रनवीर यादव, जयकिशोर यादव, जयकांत यादव यादव,दिवाकर यादव,बिजुल यादव व दो पुत्री सुलेखा देवी, खुशबू देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया। इनके निधन पर जिला परिषद सदस्य उषा देवी मिश्रा, पूर्व जिप सदस्य कविता देवी, बिहपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा भाजपा विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, नारायण प्रखंड के उपप्रमुख अशोक यादव,पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र यादव, एबीवीपी के सुमित यादव, पंकज यादव, […]

Noimg

Amazon कंपनी के सामान से भरा ट्रक विद्युत लाइन के संपर्क में आया, शॉर्ट सर्किट से आग लगी, ड्राइवर कूदकर भागा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

*आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लोग खेत की ओर भागने लगे*आग की लपटों से मकान की खिड़कियां जल गईं पटना: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेज़न के सामान से भरे ट्रक के विद्युत लाइन के संपर्क में आने से आग लग गई। इससे करीब 50 लाख का सामान जल गया। घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार को घटी। नगवां स्थित कंपनी के बिहार-झारखंड वेयर हाउस हब में सामान को अनलोड करने कोलकाता से ट्रक पहुंचा था। कंटेनर की ऊंचाई ज्यादा थी। गोदाम से आधा किलोमीटर पहले नगवां मुसहरी के पास सड़क क्रॉस करते वक्त ट्रक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच […]

Noimg

निगम का दावा हुआ फेल, भागलपुर का विद्युत शवदाह गृह शुरू होने के अगले दिन ही हुआ बंद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर : उद्घाटन के दूसरे दिन ही बरारी घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था पर सवाल लग गया. दूसरे दिन एक भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ. इसके पीछे कारण रसीद का नहीं होना बताया गया. जानकारी के अनुसार शहर के एक बड़े अधिकारी के अंतिम संस्कार में आयी परेशानी और उस मामले के संज्ञान में आने के बाद प्रभारी जिलाधिकारी ने नगर निगम को तत्काल विद्युत शवदाह गृह को चालू करने बुधवार को निर्देश दिया. निगम का दावा हुआ फेल निर्देश के आलोक में निगम ने गुरुवार को शवदाह गृह को चालू कर दिया. छह कर्मचारियों को वहां तैनात भी किया गया. यह भी दावा किया गया कि 24 घंटे शवदाह गृह चालू रहेगा. पर तमाम दावा के बाद […]

Noimg

गोपालगंज जिले में पांच दिन से झोपड़ी पर बैठा था युवक, नाव देखी तो चिल्लाने लगा- मुझे भी ले चलो GS NEWS

Barun Kumar Babul0

* युवक ने चिउड़ा खाकर किसी तरह पांच दिन गुजारे* मुखिया ने उसे जगरीटोला स्थित राहत शिविर में पहुंचाया गोपालगंज जिले में गंडक नदी के तटबंध के अंदर बसे गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जान बचाने के लिए लोग सड़क, बांध और रेलवे ट्रैक जैसी ऊंची जगहों पर चले गए हैं। सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं। इस पंचायत का एक युवक बाढ़ के पानी में फंस गया था। वह समय रहते नहीं निकल पाया। बाद में गांव में कोई नाव नहीं आई। युवक 5 दिन से झोपड़ी की छत पर बैठा था। शुक्रवार को एक नाव दिखी तो वह बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्लाने लगा। हाथ हिलाकर कहने […]

Noimg

बेटे को जल्दी जगाने पर पिता को पीट-पीटकर मार डाला GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बेटे को जल्दी जगाना पिता को महंगा पड़ गया। घटना बेतिया के बैरिया थाना के बैरिया टांड़ टोला की है। पिता बलिराम सिंह को बेटे नागेंद्र सिंह ने पीट-पीटकर मार डाला । इस मामले में पुलिस ने एफआईआर कर ली है । थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बेटा नागेंद्र सिंह दोपहर तक सोया हुआ था। मां उसे जगाने गई । मां ने बेटे से कहा कि इतनी देर तक कोई सोता है। तब नागेंद्र को गुस्सा आ गया वह मां को पीटने लगा । आवाज सुन बीच बचाव करने छोटा भाई गया तो उसे भी पीटने लगा। इसके बाद उसके पिता बलिराम सिंह बचाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब खाली सोएगा तो काम कैसे चलेगा, कौन […]

Noimg

बिहार पुलिस:- डीजीपी ने जारी किया आदेश, डीएसपी, इंस्पेक्टर व दारोगा बगैर प्रशिक्षण नहीं होंगे प्रोन्नत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार पुलिस ने अपने अधिकारियों की कार्यदक्षता को बनाए रखने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पुलिसिंग की रीढ़ माने जाने वाले डीएसपी, इंस्पेक्टर और दारोगा को प्रोन्नत होने के लिए अब सेवाकलीन प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के साथ इसे पास करना भी अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इसका आदेश जारी कर दिया। 7-10 और 14-18 वर्ष के बीच होगा प्रशिक्षणडीएसपी और दारोगा के लिए सेवाकालीन दो प्रशिक्षण अनिवार्य होंगे। नौकरी में आने के बाद पहला प्रशिक्षण 7-10 और दूसरा 14-18 वर्ष के बीच होगा। पहला प्रशिक्षण पूरा होने पर ही उन्हें 10 वर्षों के बाद दी जाने वाली प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। […]

Noimg

एक्शन मोड में बिहार पुलिस, 2 दिन में 1582 गाड़ियां जब्त, देखे कितना जुर्माना वासुला GS NEWS

Barun Kumar Babul0

लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। वैसे लोगों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है जो लॉक डाउन में नियमों का ताक पर रखकर गाड़ियां चला रहे थे। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक नियमों को उल्लंघन करने के आरोप में 1582 गाड़ियां जब्त की गई। पुलिस ने वाहन चालकों पर35, लाख 35 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। बिहार में 16 से 31 जुलाई तक लॉक डाउन है। गुरुवार को इसका पहला दिन था। माना जा रहा है कि आनेवाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई और तेज होगी। लॉक डाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी लगाई गई है। पुलिस अधिकारी और जवान जगह-जहग चेकिंग कर रहे हैं। बिहार […]