October 26, 2025
भागलपुर के मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का काम तेजरैंप, चार्जिंग पॉइंट और सूचना प्रदर्शन पर विशेष जोर ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मतदाताओं और पोलिंग टीमों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर आवश्यक सूचना अंकित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदान केंद्र संख्या, कुल मतदाताओं की संख्या तथा महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा, दिव्यांग एवं […]