October 22, 2025
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, भागलपुर पुलिस ने दी शोक सलामी ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन किया और उन्हें शोक सलामी अर्पित की। इस अवसर पर “कर्तव्य पथ” पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी […]