Category Archives: बिहार

Noimg

सुअर विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच सुअरों का वितरण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संचालित सुअर विकास योजना के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों के बीच सुअरों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत पीरपैंती प्रखंड के 32, नवगछिया के 5, इस्माइलपुर के 2, जगदीशपुर के 3 तथा नाथनगर प्रखंड के 8 चयनित लाभुकों को प्रति लाभुक दो मादा एवं एक नर सुअर प्रदान किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अंजली कुमारी सिन्हा, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी भागलपुर सदर डॉक्टर सुधीर कुमार साहनी, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार, टीभीओ पीरपैंती डॉक्टर ललित विजय तथा टीभीओ नवगछिया डॉक्टर अर्चना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीरपैंती प्रखंड के राज गांव में अनुसूचित जनजाति समाज के ग्रामीणों ने […]

Noimg

चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में चुनाव में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण इंटर स्तरीय जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, सीएमएस हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर में आयोजित किया गया। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी1, पी2, पी3 के साथ अन्य कर्मियों को मास्टर प्रशिक्षकों ने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मॉक पोल कब और कैसे करना है, इस दौरान पार्टी के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति अनिवार्य है। मॉक पोल के […]

Noimg

बांका में प्रसव के दौरान महिला और जुड़वां बच्चों की मौत, क्लिनिक संचालक फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार स्थित करसोप रोड पर बने निजी क्लिनिक मंजू देवी सेवा सदन में बुधवार रात बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। प्रसव के दौरान 25 वर्षीय महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरौथा गांव निवासी रवीश कुमार की पत्नी रोमा कुमारी के रूप में हुई है। यह उसका पहला प्रसव था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह रोमा को प्रसव पीड़ा हुई थी। आशा कार्यकर्ता की मदद से उसे शंभूगंज सीएचसी लाया गया, जहां जांच के दौरान गर्भ में स्वस्थ जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई। इसके बाद आशा कार्यकर्ता के बहकावे में आकर परिजन रोमा को निजी क्लिनिक ले गए। परिजनों का आरोप है कि […]

Noimg

कहलगांव में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वृक्षारोपण और गंगा सफाई अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कहलगांव के काग़ज़ी टोला स्थित सामुदायिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नमामी गंगे प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट एसोसिएट द्वितीय राज शेखर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अमृता देवी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ का नारा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अंत में गंगा नदी की सफाई अभियान चलाकर लोगों ने जल […]

Noimg

मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत झोंक दें – माले राज्य सचिव कुणाल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भाकपा-माले के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने गुरुवार को कदवा के गंगानगर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि आज बिहार की गरीब जनता वोटबंदी जैसी अभूतपूर्व साजिश का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लाखों गरीब और वंचित लोगों से मताधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। यह कदम न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है बल्कि संविधान की उस बुनियाद पर हमला है, जिसने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी दी है। कॉमरेड कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर, राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा और भागलपुर प्रभारी विजय कुमार जिला कमिटी की बैठक में शामिल होने नवगछिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक-एक वोट की […]

Noimg

जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस: सीमांचल और अंग क्षेत्र को मिली नई सौगात ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। सीमांचल, कोसी और अंग क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिली है। 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (06602) का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर नवगछिया स्टेशन परिसर में शाम 6:00 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में इस ट्रेन के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल है। सांसद अजय कुमार मंडल ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रेन इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अब बिहार से […]

Noimg

पति की बेरहम पिटाई से तंग आकर पत्नी मायके गई, थाने में पति पर लगाए गंभीर आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मामला बिहपुर थाना क्षेत्र के अंसारी टोला मिल्की वार्ड संख्या-11 का है, जहां लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी मायके चली गई। वहीं पति ने ग्रामीण युवकों पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाकर नवगछिया एसपी समेत वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया है। स्थानीय निवासी मो. फिरोज आलम, पिता मरहूम सज्जाद अंसारी ने 2 अगस्त 2025 को अपनी पत्नी अंजुम आरा (45 वर्ष) पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीण युवकों पर बहला-फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने की बात कही। साथ ही लाखों रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया। इस आवेदन को लेकर उन्होंने […]

Noimg

ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनेगा भागलपुर का टाउन हॉल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भागलपुर का टाउन हॉल 12 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शंखनाद युवा संवाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार सरकार के कई मंत्री, एनडीए के सांसद और विधायक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आम शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। तैयारी की समीक्षा और आयोजन की जानकारी देने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कहा कि कल का युवा संवाद ऐतिहासिक होगा और यह आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने बताया कि इस संवाद के माध्यम से युवा पीढ़ी राजनीति, समाज और राष्ट्र निर्माण […]

Noimg

ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी के आरोप में दो चोर पकड़े गए, एक फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी के आरोप में दो चोर पकड़े गए। हालांकि पुलिस के आने से पहले एक आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से फरार हो गया, जबकि एक नाबालिग चोर को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भतोरिया गांव निवासी लखन यादव का 25 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव और एक नाबालिक में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने मिलकर गुलशन यादव के ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी कर अन्यत्र बेच दिए थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की। सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और […]

Noimg

नाला निर्माण से पहले सड़क नहीं, वार्ड नंबर 9 की महिलाओं ने किया शिलान्यास का विरोध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया। महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक नाला नहीं बनेगा, तब तक सड़क भी नहीं बनने देंगे। जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग के 15वें वित्त आयोग योजना मद से गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तेरह लाख चौबीस हजार सात सौ बीस रुपये की लागत से पीसीसी पथ निर्माण होना था। इस कार्य का शिलान्यास नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार के हाथों होना तय था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल करने वाली थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अजय मंडल, उप-मेयर और विधायक की […]