5
(1)

नवगछिया : भाकपा-माले के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने गुरुवार को कदवा के गंगानगर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि आज बिहार की गरीब जनता वोटबंदी जैसी अभूतपूर्व साजिश का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लाखों गरीब और वंचित लोगों से मताधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। यह कदम न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है बल्कि संविधान की उस बुनियाद पर हमला है, जिसने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी दी है।

कॉमरेड कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर, राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा और भागलपुर प्रभारी विजय कुमार जिला कमिटी की बैठक में शामिल होने नवगछिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक-एक वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष तेज करना होगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में धांधली से भरे चुनाव की सच्चाई नतीजों के बाद सामने आई, लेकिन बिहार में तो यह साजिश सबके सामने चल रही है। एसआईआर को पूरे देश में लागू करने की तैयारी है, ऐसे में बिहार की जनता को सजग रहकर इस जनविरोधी कदम का प्रतिरोध करना होगा।

कॉमरेड कुणाल ने नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए ‘बांग्लादेशी’ का मुद्दा उछाल रही है। यह एजेंडा जनता को गुमराह करने और जनादेश चुराने की साजिश है। उन्होंने कहा कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा अब सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि पूरे देश में गूंज रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। इंडिया गठबंधन को निर्णायक बहुमत दिलाना आज समय की मांग है।

कार्यक्रम में महेश प्रसाद यादव, मुकेश मुक्त, पुरुषोत्तम दास, गौरीशंकर राय, रणधीर यादव, आशुतोष यादव, संथाल जी, विष्णु मंडल, शिकेंद्र तांती, सत्यनारायण यादव, सुशील भारती, निरंजन कुमार भारती, रवींद्र मिश्र, राजेंद्र पंडित, वकील मंडल, राधेश्याम रजक, जयप्रकाश शर्मा, अशोक मंडल, बालेश्वर ठाकुर, रुदल मंडल, बीरबल मंडल, ईश्वर मंडल, अनिरुद्ध राम, राज किशोर यादव, रामचरण मंडल, अमीर राम, वीरेंद्र मंडल, मुन्ना मंडल, सरवन कुमार, शंकर मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: