Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

रामनवमी के अवसर पर गोड्डा लोकसभा के सांसद के घर कई राजनेता पहुंचे, किया प्रसाद ग्रहण // GS NEWS

DESK 04 B0

गोड्डा सांसद ने रामनवमी की लोगों को दी बधाई निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रामनवमी के अवसर पर गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास भवानीपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम धजारोहन कार्यक्रम में उपस्थिति देकर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सिंह प्रमुख प्रदेश, जदयू के महामंत्री विभूति गोस्वामी, प्रदेश जदयू के सचिव संजय कुमार सिन्हा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक अमन पासवान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ,जिला परिषद और मुखिया उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया DESK 04 B

चैती नवरात्र में मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना, कई मंदिर पंडालों में कुंवारी कन्याओं को भी जीमाने का हुआ विधि पूर्वक कार्य // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैती नवरात्र का आज नौवां दिन मां सिद्धिदात्री के रूप में मां दुर्गा की पूजा की गई। सभी मंदिरों के पंडालों में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजन उत्सव शांति व सौहार्द के साथ किया गया। वही भव्य पंडाल ,तोरण द्वार ,रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों की सजावट , आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। हर मंदिरों के आसपास सुरक्षा हेतु प्रशासन के लोग भी मौजूद थे।हर जगह मंदिरों व पंडालों में पूरे नेम निष्ठा से मां की पूजा हुई। आज हवन के बाद कुंवारी कन्याओं को जिमाने का नेम होता है ।हर मंदिर प्रांगण व घरों में हवन के बाद कुंवारी कन्याओं को जिमाने का कार्य किया गया। साथ ही […]

रामनवमी के शुभ अवसर पर हिंदुत्व सेवा संघ के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की निकाली गई भव्य शोभायात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त थे शामिल, प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम-निभाष मोदी, भागलपुर। -निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रामलला के जन्मोत्सव अर्थात रामनवमी के शुभ अवसर पर हिंदुत्व सेवा संघ भागलपुर द्वारा श्रीराम की भव्य व आकर्षक महाशोभायात्रा बड़ी खंजरपुर निकट, अस्पताल चौंक श्रीराम कालेश्वर धाम से निकाली गई। हजारों की संख्या में श्रीराम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। ढोल – नगाड़े के धुनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। यह शोभायात्रा मायागंज, बड़ी खंजरपुर, भारत माता चौक, छोटी खंजरपुर, रानी लक्ष्मीबाई चौक, कचहरी चौक, महात्मा गांधी रोड ,घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड होते हुए नया बाजार चौक आदमपुर कटहलबाड़ी, तिलकामांझी, डीएम आवास तपोवन होते हुए पुनः […]

रामनवमी को लेकर भक्तिमय हुआ पूरा शहर, त्रिवेणी, रवि पुष्प, सुकर्मा और श्रीवस्त योग में की गई पूजा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर व भागलपुर के आसपास के शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिरों व निजी घर आंगन में भी बजरंगबली के ध्वज की स्थापना की गई । इस बार त्रिवेणी, रवि पुष्प, सुकर्म और श्रीवस्त योग में रामनवमी की पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार से पूजा-अर्चना भी की गई ।सभी महावीर मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। दोपहर के समय ध्वजा स्थापना को लेकर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। कई लोगों ने ध्वजा दान भी किया। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी दिन को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी का आयोजन कई जगह काफी धूमधाम से किया गया। बताते चलें कि दो साल से कोरोना महामारी के […]

रामनवमी को लेकर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने महावीर मंदिर पहुंच कर लिया आशीर्वाद // GS NEWS

DESK 04 B0

विधायक ने कहा – पूरे बिहार के लोग रहे सुखी संपन्न, भगवान से किया यही आराधना निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रामनवमी को लेकर आज बिहार विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा भागलपुर घंटाघर के समीप महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर से यही विनती करता हूं कि पूरे बिहार के लोग सुखी व संपन्न रहें और हर जगह शांति व सौहार्द बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बचपन से रामनवमी के दिन हर वर्ष इस मंदिर आता हूं और भगवान महावीर से आशीर्वाद प्राप्त करता हूं। DESK 04 B

नवगछिया चैती दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापना के साथ किये जा रहे हैं कई तरह के आयोजन||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के चैती दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को देर रात कलश स्थापना के साथ ही विभिन्न तरह के आयोजन प्रारंभ हो गया है. मालूम हो कि नवगछिया में यह मंदिर काफी धार्मिक महत्व रखता है. शुक्रवार को 12 बजकर 30 मिनट पर निशा पूजा की शुरूआत की गयी और लगभग तीन घंटे तक पूजा अर्चना के बाद वैदिक विधि विधान से प्रतिमा स्थापना की गयी. शनिवार को अष्टमी पूजा के बाद देर शाम संध्या आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. जबकि देर रात तक भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा था. नवमी पूजा और दशमी पूजा पर भी कई तरह के धार्मिक आयोजन किये जायेंगे. मंदिर परिसर के आस पास मेला लगना भी शुरू हो गया […]

रामनवमी के उपलक्ष पर बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से श्रीराम- जानकी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम जन्मोत्सव के दिन होगा राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रामनवमी के उपलक्ष्य पर बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से भगवान श्रीराम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किए।जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने खुल कर हिस्सा लिया । बताते चलें कि भगवान श्रीराम की मंदिर का नीव स्वर्गीय देवानंद मंडल ने रखा था। आज हाउसिंग बोर्ड पूजा समिति के द्वारा आशीष कुमार के नेतृत्व में भगवान सीताराम जी की भव्य शोभा नगर यात्रा निकाली गई। हाउसिंग बोर्ड पूजा समिति के अधिकारियों ने बताया की श्रीराम जन्मोत्सव के दिन अर्थात रामनवमी को राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा साथ ही महाभोज हवन आरती एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया […]

मोजाईक आर्ट के तर्ज पर पांच लाख आठ हजार दीपों से आठ हजार स्क्वायर फीट मे बने प्रभु श्रीराम के प्रतिमा को बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले कलाकारों को मां शाकंभरी सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मानित // GS NEWS

DESK 04 B0

कलाकार अनिल ने कहा इस पुरस्कार का सारा श्रेय अरिजीत सारस्वत चौबे को जाता है निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, राम नवमी के अवसर पर भागलपुर के लाजपत पार्क में 7 अप्रैल को भागलपुर ने इतिहास रचा। भागलपुर का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया।शाकमबरी सेवा ट्रस्ट की ओर से पांच लाख आठ हजार हजार दीपों से प्रभू श्रीराम की भव्य प्रतिमा बनाकर इतिहास में नाम दर्ज करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर अपने भागलपुर के नाम को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। इन कलाकारों को सम्मानित करने वाले मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता संजय कुमार साह, पूर्व महापौर दीपू भुवानिया, उप महापौर […]

चैती नवरात्र में आज अष्टमी पूजन पर महागौरी स्वरूपा मां दुर्गा की हुई पूजा- अर्चना // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यानी आठवें दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से महागौरी की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। शहर के कई मंदिरों व पंडालों में काफी नेम निष्ठा से पूजन किया जा रहा है ।बताते चलें कि दो साल कोरोना के चलते यह मूर्ति पूजन नहीं हो पाया था। इस बार मूर्ति पूजन होने से श्रद्धालुओं में काफी खुशी व उल्लास है, कई जगह गीत- संगीत का कार्यक्रम हुआ […]

रामनवमी को लेकर पूरे शहर में बेचा जा रहा है महावीरी पताका व कच्चा हरा बांस, पूरा शहर हुआ भक्तिमय // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल पूरे शहर में हो गया है ।कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद दुकानों में महावीरी पताका को बड़ी संख्या में रखकर बेचा जा रहा है। चौक चौराहों पर बजरंगबली के झंडे लहरा रहे हैं ।पूरा इलाका महावीर झंडे से पट गया है। दुकानदार भी एक से एक झंडे बनाकर लोगों को बेच रहे हैं। हर ओर रामनवमी का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है ।इस अवसर पर इलाके के विभिन्न देवी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वासंतिक नवरात्र को लेकर नगर के कई मंदिर में देवी सप्तशती के पाठ भी […]