Category Archives: भागलपुर

Noimg

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन संग्रहण का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों और प्रखंडों में किया गया, जिससे जीविका से जुड़ी हजारों महिलाएं इस पहल की साक्षी बनीं। भागलपुर जिले में समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार, डीआरडीए निदेशक तथा […]

Noimg

“डिज़ाइन इन इंडिया” के तहत भारत बना सेमीकंडक्टर चिप निर्माण का नया केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर से दिखा नई तकनीकी क्रांति का रास्ता भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम जुड़ गया है। “मेक इन इंडिया” के बाद अब “डिज़ाइन इन इंडिया” का नारा जोर पकड़ रहा है, जिसका एक प्रमुख उदाहरण बिहार के भागलपुर में देखने को मिला है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), भागलपुर के निदेशक प्रोफेसर मधुसूदन सिंह ने बताया कि भारत अब सेमीकंडक्टर यानी चिप की दुनिया में सिर्फ उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि डिज़ाइन और निर्माण दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र “आपदा में अवसर” अब धरातल पर साकार होता दिख रहा है। […]

Noimg

स्वरोजगार को बढ़ावा: जीविका दीदियों को मिलेगा 10 हजार से 2 लाख तक का सहयोग, 7 सितंबर से शुरू हुआ वितरण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी जो घोषणाएं की थीं, उनका प्रभाव अब जीएसटी-2 के रूप में सामने आने जा रहा है। यह नई प्रणाली आगामी 22 सितंबर से देशभर में लागू की जाएगी, जिससे देश की कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और लाभकारी बनाने का प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में बिहार सरकार भी राज्य के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत उन्हें स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान […]

Noimg

सड़क हादसे में 17 वर्षीय इंटर के छात्र दिव्यांशु की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है। मुंगेर जिले के नया रामनगर के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय इंटर का छात्र दिव्यांशु की मौत हो गई। घटना 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब दिव्यांशु खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को तत्काल 112 एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल, मुंगेर लाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। दिव्यांशु मुंगेर जिले […]

Noimg

विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में स्वागत समारोह और समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, कर्णगढ़ चंपानगर स्थित विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में आज स्वागत समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार संयुक्त शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दौरा उनका बिहार के जिलों में 27वां भ्रमण था। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक रीति से फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समीक्षा बैठक के दौरान मृत्युंजय झा ने विद्यालय से जुड़े प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और व्यवस्थापकीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्कृत विद्यालयों की स्थिति, पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समग्र […]

Noimg

निर्देशिका भारती कुमारी नें कहा  – ||GS NEWS

DESK20250

हमारे विद्यालय के बच्चों ने जिस तरह इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह वाकई सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी क्षमता को निखारने का अवसर देते हैं। प्राचार्य अनिमेष कुमार नें कहा – क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 जैसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ रचनात्मक सोच विकसित होती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी लगातार हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उपप्राचार्य कुंदन कुमार नें कहा –इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। हमें विश्वास है कि यहां सम्मानित सभी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में समाज और देश का नाम रौशन करेंगे। DESK2025

Noimg

नवगछिया के योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत को किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के प्रतिभाशाली योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत को भागलपुर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में धर्मचंद भगत इसी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार दास, एच.ओ.डी. अनामिका, नाज बानो और डॉ. साकेत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में धर्मचंद भगत की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बड़ी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। DESK2025