Category Archives: भागलपुर

Noimg

मदरौनी गांव में बाढ़ के पानी मे डूबने से महिला की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी गांव में आयी बाढ़ के पानी मे डूबने से 30 वर्षीय महिला उर्मिला देवी की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोतस्मार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शनिवार देर शाम तक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर रंगरा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था. मृतिका के पति विभाष मंडल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाष मध्यप्रदेश में रहते थे. शुक्रवार को देर रात वे अपने घर आये थे. घर आने के बाद उसने देखा कि पूरा गांव जलमग्न है, इसलिये उर्मिला के कहने पर विभाष पूरे परिवार के साथ उसके मायके जाने के लिए तैयार हो गए. घर के सामानों को सड़क पर […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैला बाढ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से बाढ का पानी नये इलाकों में फैलने से स्थिति काफी गंभीर बन गई है. गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत, डुमरिया, कालूचक, बोचाही, इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा, राजगिरी, फुलकिया, पूर्वी भिट्ठा, रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ, तिनटंगा दियारा उत्तरी व पश्चिमी पंचायतों में बाढ का पानी प्रवेश करने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन द्वारा इन बाढ पीडितों को किसी प्रकार की सहायता अब तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है. जिस कारण बाढ पीडितों को सत्तू व चूडा खाकर रहना पड रहा है. इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 117 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिस कारण तटबंध व स्परों पर […]

Noimg

प्रमोद चौबे बने लगातार चौथी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष  ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर :-प्रमोद चौबे लगातार चौथी बार राजद के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये हैं. यह जानकारी राजद के गोपालपुर प्रखंड के चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार मंडल ने दिया. उन्होंने बताया कि बाबू टोला कमलाकुंड में मुखिया मितू कुमारी के आवास पर प्रदेश महासचिव डा चक्रपाणि हिमांशु व वरीय राजद नेता शैलेश कुमार की देखरेख में आयोजित पार्टी की संगठनात्मक बैठक में श्री चौबे को लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. बाबू टोला के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव को वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. राजीव कुमार उर्फ प्रिंस को प्रधान महासचिव व मो सद्दाम को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, मुखिया राघवेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना मुखिया,पूर्व मुखिया कुमार नवरत्न, नंदू […]

Noimg

नवगछिया एसडीएम ने अनुसूचित जाति/जन-जाति अत्याचार निवारण को लेकर, निगरानी अनुश्रवण समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार ने एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ चंदा भारती व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण को लेकर, आज अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में एक निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक किया है. बैठक में विभिन्न पंचायतों से प्रतिनिधि गण उपस्थित थे. जहां एसडीएम ने उपस्थित लोगों से कहा कि- यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई मामला हो जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का उल्लंघन होता हो तो, तथ्य संबंधित सूचना दिया जाए. ताकि उचित कार्यवाही की जा सके. साथ हीं इस अधिनियम का दुरुपयोग नहीं करने की भी अपील एसडीएम ने किया है. वहीं बताया कि कुछ मामलों में आवेदकों को राशि का भुगतान नहीं हुआ है, ऐसे मामले में पूछे जाने […]

Noimg

पाँच को सम्मानित होंगे खेल गुरु ज्ञानदेव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा सोमवार को बिहपुर रेलवे मैदान में शिक्षक दिवस पर खेल गुरु (प्रशिक्षक)ज्ञानदेव कुमार को सम्मानित किया जाएगा।यह जानकारी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने दी और बताया कि खेल गुरु ज्ञानदेव कुमार ने राज्य प्रतियोगिता से लेकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक खिलाड़ियों को तरासने का काम किया है। इसके कुसल नेतृत्व में खिलाड़ी अपने जिले का नाम रौशन कर रहा है। इनका सम्मान जिले का सभी अंतराष्ट्रीय,राष्ट्रीय व जिला अस्तर के सभी बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी करेंगे।इस कार्यक्रम का अगुवाई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार व राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार करेंगे। DESK 04

Noimg

एनएच 80 सड़क पर गंगा का पानी हो रहा ओवरफ्लो ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर को साहिबगंज मिर्जाचौकी बंगाल को जोड़ने वाली सड़क एनएच 80 जल्द हो सकता है ध्वस्त भागलपुर,गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से जहां जिले के कई गांव प्रभावित हो चुके हैं। वही अब इसका असर एनएच 80 पर भी देखने को मिल रहा है।सबौर के पास एनएच 80 सड़क पर गंगा का पानी ओवरफ्लो कर रहा है और लोग उसको पार कर रहे हैं। वही विभाग के द्वारा एक तरफ सेंड बैग दिया जा रहा है। जिससे पानी का दवाब सड़क पर ना पड़े। लेकिन फिर भी पानी सड़कों पर चल रही है। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि पानी की यही रफ्तार रही तो सड़क कटने की भी संभावना जताई जा रही है। […]

Noimg

विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

आज एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र पूर्व संध्या में विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया गया। प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया जिसमें की विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर पुमसे प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मीनाक्षी कुमारी उर्फ मीनू, बालक वर्ग में भूपेंद्र कुमार, पीयूष कुमार, हर्ष कुमार, हरिओम कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन रहा जिसमें की सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामकुमार साहू, केके सिंह ,जेम्स फाइटर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने. उपहार भेंट गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेम्स फाइटर ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान होती है और देश को हमेशा गौरवान्वित करने के लिए खिलाड़ी हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं इस अवसर पर […]