Category Archives: भागलपुर

बिहपुर इंस्पेक्टर ने किया मासिक अपराध समीक्षा, दिये निर्देश  ||GS NEWS                                     

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार  को बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार ने मासिक अपराध समीक्षा किया.इस दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार साह एवं नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौजूद थे.मासिक समीक्षा के दौरान इंस्पेक्टर विनय कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा, वारंट एवं कुर्की तामीला, वेल वेरिफिकेशन, गंभीर कांडों  में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी समेत सभी थानेदारों को शराब के फरारियों की विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी, शराब संबंधित सूचना संकलन कर  शराब के धंधेबाजों के धर पकड़ को  सघन छापेमारी, थानाक्षेत्र में लगातार गश्ती, के निर्देश दिये.वही इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी. DESK 04

जदयू के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष हुए सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बैठक में नवमनोनीत सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया. सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष को 10 दिनों के अंदर जिला कमेटी और प्रखंड अध्यक्ष की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष को प्रकोष्ठों का सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया. वहीं जिलाध्यक्ष ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को सभी पंचायतों में अनुसूचित जाति के बीच “टोला संपर्क यात्रा” के माध्यम से नीतीश कुमार के कामकाज को प्रचारित-प्रसारित करने का निर्देश दिया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत मंडल और सुबोध साह, […]

इस्माइलपुर से लड्डू और खरीक से सुबोध बने प्रखंड अध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय जनता दल का इस्माइलपुर के पंचायत सरकार भवन नारायणपुर लक्ष्मीपुर इस्माइलपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी  नंदू यादव ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि पुलिस जिला नवगछिया के निर्वाचन पदाधिकारी सह बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं विशिष्ट अतिथि गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश यादव थे. बैठक में सर्वसम्मति से इस्माइलपुर प्रखंड के प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर लड्डू दास निर्विरोध निर्वाचित हुए. दूसरी ओर खरीक प्रखंड के प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सुबोध यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए. सभी लोगों ने निर्वाचित हुएप्रतिनिधि को माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक में पुलिस जिला नवगछिया […]

मक्खातकिया मोहल्ले में मारपीट, तीन घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के मख्खातकिया में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में रुदल सिंह, कविता देवी पति, भवेश कुमार घायल हो गए हैं. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर सबों का इलाज किया गया.  पकड़ा गांव में मारपीट, एक घायल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की सूचना है. घायल मो जईम है. परिजनों ने इलाज के लिए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर घायल का इलाज किया गया. कुत्ता काटने से एक घायल नवगछिया एनएच 31 पर दोपहर में एक व्यक्ति को आवारा कुत्ते ने काट लिया. घायल गोसाईगांव […]