Category Archives: भागलपुर

शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाये मुहर्रम,मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च  || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मुहर्रम को लेकर रविवार को हेडक्वाटर डीएसपी सुनील पांडे , इंस्पेक्टर विनय कुमार,थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च थानाक्षेत्र के बिहपुर बजार, मिल्की, बभनगामा, लत्तीपुर  ,करहरु समेत झंडापुर, औलियाबाद , दयालपुर और खरीक में भ्रमणशील रहा.इस दौरान लोगों से मुहर्रम को शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मानने का अपील किया.लोगों से कहा की किसी का अफवाह ना फैलाएं, अफवाह से बचे.अगर कुछ गड़बड़ लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. फ्लैग मार्च में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार आदि शामिल थे. DESK 04

बोलबम के जयकारों के साथ 40 हजार डाकबम अगुवानी गंगा घाट रवाना , ब्रजलेश्वरधाम मड़वा मेंं आज करेंगे जलार्पण  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के मध्य मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मेंं अंतिम सोमवारी को जल अर्पित करने रविवार को बोलबम के जयकारा लगाते एवं डीजे की धुन पर नाचते बिहपुर से ट्रेन एवं बस से डाकबम ,बाइक बम , दांडी बम एवं साधरण बम अगुवानी गंगा घाट ( सुल्तानगंज ) रवाना हुये.जो सोमवार की अहले सुबह से ब्रजलेश्वरधाम मड़वा पहुंच कर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करेंगे।वहीं अगुवानी गंगा घाट से. सरपंच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी ,प्रेमशंकर,मोनू ,प्रिंस ,लल्ला बाबा ,विक्की ,राजा ,शंकर ,सोनू ,संभव   ने  बताया की देर शाम यहां करीब 40हजार से अधिक डाकबम गंगा घाट पर पहुंच चुके है. जो गंगा स्नान कर ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करेंगे.इधर सावन की अंतिम  सोमवारी को लेकर मंदिर को […]

कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल मे बड़े स्तर पर बदलाव ||GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि बिहपुर – बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सह भागलपुर, बांका, नौगछीया प्रभारी आशुतोष कुमार राय जी ने भागलपुर के तीनो जिलाध्यक्ष को बदल कर नए चेहरो को मौका दिए . नौगछीया के नए सोशल मीडिया अध्यक्ष राहुल भारद्वाज जी को बनाया गया है . उन्होंने बताया की प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंहा , बिहपुर विधानसभा के युवा चेहरा गौरव कुमार, मदन मोहन झा, CLP लीडर अजीत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी राहुल गाँधी के भरोसे पर खड़ा उतरने कि 100% कोशिश करूँगा और नवगछिया मे कांग्रेस कि खोई जमीन को फिर से मजबूत कर अपनी उपयोगिता साबित करूँगा . DESK 04

बाइक लूट मामले के तीनों बदमाश गिरफ्तार,लूटी बाइक व मोबाइल बरामद   ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  बिहपुर पुलिस ने 5अगस्त की देर शाम को नन्हकार व महंथ स्थान चौक के बीच लूटी गई बाइक हीरो पैशन ,मोबाइल  को केस के अनुसंधान कर्ता पीएसआई बिट्टू कुमार कमल की अगुवाई में  24 घंटे के अंदर  बरामद कर लिया और तीनों अप्राथमिकी बदमाश को भी दबोच लिया. गिरफ्तार बदमाश बमबम रविदास (जयरामपुर ),दीपक रविदास और बंटी कुमार दोनों जयरामपुर है. घटना करने में बदमाशों द्वारा प्रयोग में लाई गई अपाची बाइक को भी बरामद कर लिया है.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया अग्रोत्तर कार्रवाई की जा रही है.इस बाबत बता दें की इस बाबत झंडापुर निवासी अजय कुमार दास ने तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों को नामजद किया है. अपने आरोप में बताया है की मैं घर […]

फिर मिला तिनटंगा दियारा में गंगा के किनारे मरा हुआ डाल्फिन , वन विभाग के अधिकारियों ने कराया पोस्टमार्टम || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल रंगरा चौक प्रखंड के झल्लू दास टोला तिनटंगा दियारा में रविवार को सुबह एक डॉल्फिन मरा हुआ मिला . डॉल्फिन के मरने की सूचना पर नवगछिया वन विभाग के रेंज अधिकारी पीएन सिंह अपने सहयोगियों के साथ दियारा पहुंचकर मृत डॉल्फिन क़ो अपने साथ लेकर भागलपुर सुंदरवन लेकर गए . भागलपुर सुंदरवन में डॉल्फिन का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएफओ ने तत्काल जांच का निर्देश दिया कि किस परिस्थिति में डॉल्फिन की मृत्यु हुई है .ऐसी डॉल्फिन के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत डॉल्फिन गंगा नदी की बाढ में कटाव के साथ यहां पर पहुंचा था.  इसकी सूचना वन विभाग को स्थानीय गंगा प्रहरी के द्वारा दिया गया .  डॉल्फिन के मुंह पर चोट का निशान […]

नवगछिया में भाग रहे अपराधी से,5 बम, हथियार, गोली मोटरसाइकिल को किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

बम देखते पुलिस अधिकारी गोपालपुर थाना के अंतर्गत रविवार को अगले सुबह पुलिस गाड़ी देखकर भागने के दौरान पचगछिया -धरहरा गांव के बीच अपराधियों की बाइक में रखे बोरी से पांच बम एक लोडेड कट्टा व‌ बिना नम्बर का पल्सर मोटरसाइकिल व एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया. इसकी सूचना गोपालपुर थाना अध्यक्ष द्वारा वरीय पदाधिकारियों को  दिया  गया. जिसके उपरांत एसडीपीओ एवं नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह थाना पहुँच कर मामले की जानकारी ली . मुंगेर के जमालपुर स्थित बम निरोधक दस्ता एवं अन्य जांच अधिकारी को गोपालपुर थाना भेज कर बम की जांच करवाया गया .मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुबह 14 नंबर मुख्य सड़क मार्ग पर पुलिस की गाड़ी देख कर दो मोटरसाइकिल धरहरा गांव की […]