August 5, 2022
महंगाई, बेरोजगारी ,जीएसटी एवं अग्निवीर योजना के विरोध में भागलपुर कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS
DESK 04भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। आज पूरे भारतवर्ष में केंद्र सरकार के बर्बरता पूर्वक रवैया, जनविरोधी नीतियां ,महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी एवं अग्निवीर योजना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जा रहा है ,उसी बाबत भागलपुर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार को कोसते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का भी आयोजन भागलपुर के रेलवे स्टेशन परिसर चौक पर किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार बेरोजगारी और महंगाई को खत्म करने के बजाय सिर्फ धर्म को लेकर एक दूसरे से लड़ाने का काम करती है, दूध, दही, खाद्य सामग्री, रसोई गैस, तेल […]