Category Archives: भागलपुर

सेवा निवृत्त कनीय अभियंता से रुपयों का थैला लेकर उचक्का फरार ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी सेवा निवृत्त कनीय अभियंता दयानंद चौधरी से अपाची बाइक सवार अपराधी  रुपयों का थैला लेकर सरेशाम फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार श्री चौधरी नवगछिया स्थित बैंक की शाखा से सत्तर हजार रुपये निकाल कर अपने थैले में रख कर टोटो से अपने गाँव  सिंघिया मकंदपुर उतर कर टोटो वाले को किराया दे रहे थे कि. इसी बीच अपाची पर सवार अपराधी उक्त थैला लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पीडित कनीय  अभियंता ने गोपालपुर पुलिस को दिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही छानबीन शुरु कर दिया गया है. जल्द ही अपराधी सलाखों के भीतर होगा. DESK 04

नवगछिया बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती हेतु छापेमारी 30 किलो कैरी बैग (पन्नी) जब्त || GS NEWS

DESK 040

नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों के साथ नवगछिया बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती हेतु छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 30 किलो कैरी बैग (पन्नी) जब्त किया गया। साथ ही व्यापारिक व्यवहार करने के विरूद्ध तीन किराना दुकानों सरयुग साह, रमेश खेमका एवं सजन चौधरी  दुकानदारों से कुल 11500 / ग्यारह हजार पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया वही कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लगातार नवगछिया बाजार में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है साथी छापेमारी कर प्लास्टिक यूज कर रहे दुकानों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है उन्होंने कहा कि लगातार छापेमारी जारी रहेगी। DESK 04

रामनगर सोनवर्षा स्वास्थ्य उपकेंद्र को सात दिनों के अंदर करें अतिक्रमण मुक्त -एसडीसी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  बुधवार को सीनियर डिप्टी कलेक्टर (एसडीसी) शैलेंद्र सिंह ने रामनगर सोनवर्षा स्वास्थ्य उपकेंद्र का जायजा लिया।इस दौरान बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार,हेल्थ मेनेजर मनीष भट्ट ,बीसीएम शमशाद आलम ,सीएचओ बॉबी और सुशील कुमार भी मौजूद थे. रामनगर सोनवर्षा स्वास्थ्य उपकेंद्र 2012 में बनाकर तैयार हुआ है. लेकिन अभी तक भवन निर्माण विभाग द्वारा बिहपुर सीएचसी को हस्तगतनही कराया जा सका है. भवन निर्माण के  समय से ही जमीन दाता के एक भाई के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है. यहां कोई स्वास्थ्य संबंधी गतिविधिनही हुआ है. वहीं एसडीसी ने अतिक्रमणकारी को सात दिनों के अंदर स्वास्थ्य उपकेंद्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है. नही खाली करने […]

ट्रेन के धक्के से 30 वर्षीय युवक की मौत ,रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – कटिहार-बरौनी रेलखंड पर झंडापुर पूर्वी केवीन एवं बगडी रेल पुल के बीच डाउन ट्रेक पर एक अज्ञात ट्रेन से धक्का लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई.मृतक युवक की पहचान मनोज यादव (30 वर्ष ) भटपूरा जिला सहरसा के रूप में हुआ.युवक अपने ससुराल झंडापुर पुरव पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी महेंद्र यादव के घर दो दिन पहले आया था.मृतक युवक के. साला कुंदन यादव ने बताया जीजा शौच के लिये निकले थे और ट्रेन के चपेट में आ गये.वहीं जैसे युवक की मौत की सूचना पत्नी पूजा देवी को मिली. वह दहाड़ मार कर रोने लगी.युवक को दो पुत्र सूरज कुमार व नीरज कुमार एवं एक तीन साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी है।इधर […]

मुहर्रम में पुलिस की शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक बिहपुर – बुधवार को   मुहर्रम को लेकर  बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया.बैठक में पीएसआई आशुतोष कुमार  व उमाशंकर भी मौजूद थे। बैठक मौजूद  अखाड़े के खलीफाओं ने अपनी -अपनी बात एवं समस्याओं को रखा .जिस पर उनको कहा गया मुहर्रम के पहले सभी समस्यायों को निपटा दिया जायेगा.वहीं थानाध्यक्ष ने कहा की मुहर्रम शांति एवं भाईचारे के साथ मनायेंगे. मुहर्रम में डीजे नही बजेगा ,शस्त्र प्रदर्शन नही होगा  एवं मुंह में किरासन तेल लेकर खेल करने वाले अखाड़ा को चिन्हित किया जायेगा.मुहर्रम में शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. वहीं शराब पीकर हंगामा […]

बगजान कोसी तटबंध का डीएम ने लिया जायजा ,दिये निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

कोसी पर पुल निर्माण कर रही एफकॉनस कंपनी के पदाधिकारीयों से ली जानकारी  बिहपुर-  बुधवार को भागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बगजान कोसी तटबंध का जायजा लिया।इस दौरान बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार एवं एसडीओ धीरेन्द्र कुमार से कोसी में बाढ़ को विस्तृतजानकारी लिया और बाढ़ से बचाव को दिशा निर्देश भी दिये  और किसी भी खतरे से निपटने को लेकर तैयार रहने को कहा.इस मौके पर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ,बीडीओ सतीश कुमार , जेई घनश्याम कुमार और संवेदक सुधेस कुमार भी मौजूद थे.हालांकि दो दिनों से कोसी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है.इससे पूर्व डीएम श्री सेन ने हरिओ के त्रिमुहान कोसी घाट से कोसी पर बन रहे पुल व […]

दो दिनों से रायपुर नलकूप खराब, किसान परेशान ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर नलकूप दो दिनों से खराब रहने से किसान परेशान है. बुधवार को किसान की शिकायत पर बीडीओ हरीमोहन कुमार और कृषि विभाग के कर्मी के साथ नलकूप पर पहुंचे. वहाँ पर से किसान के सामने पीएचईडी व विभाग के जेई से बात कर जल्द ठीक करने को कहा. किसान पूर्व मुखिया उमाकांत शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि धान की रोपनी में परेशानी हो रहा है.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने  कहा कि धान पटवन में किसान को प्रति एकङ छः सौ रूपया अनुदान 29 जुलाई से  मिलेगा. मौके पर कृषि समन्वयक वरूण कुमार, अरूण कुमार, कृषि सलाहकार कमल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद थे. वहां से लौटने पर नगरपारा उत्तर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पोखरी टोला […]

अर्जुन कॉलेज को बैचलर ऑफ फार्मेसी की मान्यता मिली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार एवं आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम के द्वारा महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण 6 जून 2022 को किया गया.  उनके द्वारा समर्पित नियमानुकूल जांच रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नवगछिया को बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में 100 सीट के लिए इस सत्र से नामांकन हेतु आदेश पारित किया गया है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति एस एन गुहा के आदेशानुसार कुलानुशासक डॉ एन के सिंह ने इस संदर्भ में कलअध्यादेश जारी किया. महाविद्यालय में 3 वर्षों से डिप्लोमा इन फार्मेसी की पढ़ाई हो रही है. अर्जुन कॉलेज की अध्यक्ष नीलम देवी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी. DESK […]