Category Archives: भागलपुर

गंगा के जलस्तर वृद्धि के साथ धसान जारी,झल्लु दास टोला में ||GS NEWS

DESK 040

नही रुक रहा है कटाव रंगरा प्रखंड के झल्लू दास टोला में गंग गंगा नदी के दबाव के साथ कटाव जारी है .लगातार कटाव हो जाने से  घरों के करीब गंगा नदी के पहुंच जाने से लोगों में अपना घर कटने का भय समाने लगा है. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है. ग्रामीण सुबोध कुमार, श्याम कुमार रविदास ,फूचो महलदार आदि लोगों ने बताया कि फलड फाइटिंग में सिर्फ बास गिराया जा रहा है इससे कटाव किसी भी तरह से नहीं रुक रहा है.कटाव पर काबू पाने के लिये ठोस व कारगर कार्य करवाने से ही कटाव रुकेगा. अगर इसी तरह से कटाव होते रहेगा तो  पूरा गांव नदी में समा […]

सुनील बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह ने गौरीपुर निवासी सुनील चौधरी को संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण को देखते हुए जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि इससे पूर्व सुनील चौधरी बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष थे और अभी नवगछिया जदयू के जिला कमेटी के सदस्य थे . वहीं सुनील चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला महासचिव शिवशंकर चौधरी, प्रिंस पटेल,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार […]

अनुमंडल सभागार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल सभागार में बुधवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया डीसीएलआर महेश्वर सिंह मौजूद रहे. मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि वह सभी थाना अध्यक्ष बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है.  अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की बैठक में सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है की पहलाम और ताजिया जुलूस में शराब बंदी कानून को देखते हुए, जुलूस में कोई भी लोग शराब पीकर नहीं घुसेंगे, उन्होंने बताया की जुलूस में डीजे पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा, सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि […]