Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : हथियार का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी से 2 लाख 79 हजार की लूट ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना के कलबिलया धार के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी से सोमवार की देर शाम में दो लाख 79 हजार रूपये लूट लिया। पीड़ित भागलपुर जिला के मधुसुदनपुर थाना के गनोरा निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय रजक हैं। बताया गया कि भागलपुर कपड़े के सिद्धी क्रिऐशन थोक विक्रेता हैं। सिद्धी क्रिऐशन में संजय रजक सेल्स मेन के रूप में कार्य करते हैं। दुकान की उधारी वसूल कर लाते हैं। बताया गया कि कुर्सेला बाजार स्थित कपड़े की दुकान व नवगछिया बाजार में पांच कपड़े की दुकान से रूपया उधारी वसूल कर बाइक से वापस भागलपुर जा रहे थे। अपराधियों ने नवगछिया व परवत्ता थाना के सीमावर्ती क्षेत्र कलबलिया धार के पास 14 नंबर रोड […]

एक युवक को धारदार चाकू सहित नशीली पदार्थ के साथ के पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक था नशे में धुत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जोकसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक कुछ अलग ही कारनामा करते दिखा। मानो उसे प्रशासन का कोई खौफ नहीं ।खुलेआम हाथ में चाकू लिए वह बेधड़क नशे की हालत में सड़कों पर नजर आए। एक तरफ सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है जिसमें अरबों रुपए खर्च कर रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर युवा नशे में धुत थे। शायद इस युवक को शायद प्रशासन का कोई खौफ नहीं । ताजा मामला जोक सर थाना क्षेत्र का है। बताते चलें कि सड़कों पर एक युवक धारदार चाकू हाथ में लेकर कचहरी चौक से मनाली चौकी की ओर बेधड़क जा रहा था। इसी क्रम में मनाली चौक पर तैनात पुलिस […]

नवस्थापित जिला स्कूल में प्रशिक्षण लिए अभ्यर्थियों ने सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में रिक्तियों को लेकर किया हंगामा ||GS NEWS

DESK 040

अभ्यर्थियों का कहना है भागलपुर में 4000 रिक्तियां की जगह 1866 ही क्यों भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के नवस्थापित जिला स्कूल में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया उनका कहना है सभी जिले से बिहार सरकार ने रतिया मंगाई थी सभी जिले से भेज दी गई परंतु भागलपुर से 4000 में मात्र 18 से 66 की हीरी किया को लिया जा रहा है जबकि छठा चरण का भी कुछ शिक्षक इसमें मौजूद है प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि हम लोगों के साथ उचित कार्य किया जाए, जो पत्र में निर्गत है उसे ही किया जाए वही जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कितने विद्यालय में कितने शिक्षक नियुक्त होंगे उस पर 22 जुलाई को […]

एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप का, मृतक करता था गार्ड का काम || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं। ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के बिशनपुर जीछो के समीप का है।भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो बाईपास के समीप तड़के सुबह सुबह ट्रक से टकरा कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसुलगंज के निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विशनपुर जिछो स्थित आर बी प्लाजा में गार्ड का काम करते थे। वह अपने घर से साईकिल से काम करने जा रहे थे तभी बाईपास चौराहा से आगे ट्रक से टक्कर लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आनन फानन […]

जिस विश्वविद्यालय के कुलपति दिनकर हुआ करते थे, आज वह विश्वविद्यालय स्थाई कुलपति की बाट जोह रहा || GS NEWS

DESK 040

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ और युवा राजद के कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में आज भी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बद से बद्तर, छात्रों को हो रही काफी परेशानियां, विश्वविद्यालय बना प्रदर्शनकारियों का अड्डा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। लगातार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के साथ साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ और छात्र राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदर्शन जारी है। एक तरफ जहां बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने बीते दिनों अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा है वही दूसरी ओर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में तालाबंदी […]

भागलपुर : सुल्तानगंज के गनगनियां गांव के नदी किनारे से पुलिस नें किया एक युवती का शव बरामद || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है.जहाँ सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनियां गांव के समीप गंगा नदी किनारे से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक युवती का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया है। गंगा नदी किनारे से युवती का शव बरामद होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे।इधर घटना की बाबत बताया जा रहा है कि उक्त युवती गंगा स्नान करने गई थी।तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा डूबे युवती को गंगा नदी से बाहर निकाला।इधर गांव में इस बात की भी चर्चा हैं कि घरेलू विवाद के कारण उक्त युवती की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने […]