July 17, 2022
मड़वा के ओमकार बने सीए,गांव में हर्ष का माहौल ||GS NEWS
DESK 04बिहपुर – मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 12 चौधरी टोला निवासी इंजीनियर संजय चौधरी और रूना चौधरी के बड़े पुत्र ओमकार चौधरी सीए(चार्टड अकाउंटेट ) बनने पर गांव में जश्न का माहौल हैं.वही उनके बड़े भाई रामबोल चौधरी ने बताया कि वह मुंबई में रहकर सीए की तैयारी करता था। छोटे भाई भाग्येश चौधरी ने कहा ओमकार ने परिवार समेत पूरे गांव को भी अपने प्रतिभा के बल पर गौरवान्वित किया है.ओमकार ने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की है.वहीं ओमकार के सीए बनने पर बड़े पापा परमानंद चौधरी ,बड़ी मां अनीता देवी ,मुरारी चौधरी ,रेणु देवी , भाभी कृष्णा देवी ,सृष्टि ,साहिल ,मानस ने इसे खुशियों भरा तोहफा बताया. DESK 04