Category Archives: भागलपुर

साईकल से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर नें मारा ठोकर, मायागंज भागलपुर रेफ़र ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र में बेलगाम ट्रैक्टर ने तिनटंगा करारी गांव से साइकिल से इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय सैदपुर पढने जा रही छात्रा को मुख्य चौदह नम्बर सड़क के पास धक्का मार दिया। जिससे साइकिल पर स्कूल जा रही दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों द्वारा दोनों छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर पहुंचाया। वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। छात्राओं की पहचान तिनटंगा करारी के प्रमोद दास की पुत्री रूपा कुमारी व दयानंद दास की पुत्री बबली कुमार के रूप में हुई है। घायल छात्रा के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कर […]

नाथनगर प्रखंड के नूरपुर पंचायत के करेला ठाकुरबारी के समीप पोखर में एक बच्चे के डूबने से हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर पंचायत के करेला ठाकुरबाड़ी के समीप पोखर में एक बच्चे की डूबने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे पोखर में स्नान कर रहे थे। तभी एक बच्चे गहरे पानी में चला गया। वहीं पोखर में घाट बनाने का काम कर रहे मजदूर की नजर उस पर पड़ी तो सभी मजदूर आनन फानन में उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नही मिला। तभी स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मधुसुदनपुर थाना को दी। जिसके बाद मधुसुदनपुर ओपी पुलिस ने स्थानीय गोताखोर को इसकी सूचना दी। सूचना पर गोताखोर टीम विनीत प्रसाद यादव, वाल्मीकि प्रसाद यादव, अखिलेश कुमार, दिवाकर कुमार, धरवेंद्र कुमार, कुंदन कुमार ने मिलकर बच्चे के मृत लाश को पोखर से […]

कोलकाता से आए कांवरिया एक अनोखा कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से जल भरकर हुए रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 140 किलो वजन का कांवर लेकर कांवरिया चले बैजनाथ धाम भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन माह के दुसरे दिन की पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कावरियों का देवघर जाने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है | वहीं ज्यादातर कावरियां कांवर में जल भरकर जाते है वहीं कुछ कावड़ियां अपने आराध्य भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ अलग तरह के कांवर लेकर चलते दिखते हैं। ऐसा ही एक ग्रुप बंगाल के कोलकाता से आकर 140 किलो का डोली कांवर या कहे प्रतिमा लेकर देवघर जा रहे है | 140 किलो के रावण की झांकी युक्त कांवर उठाने के लिए एक बार में चार कावरियों को लगना पड़ता है […]

श्रावणी मेला उद्घाटन के दुसरे दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नमामि गंगा घाट व कच्ची कांवरिया पथ का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

जिलाधिकारी ने कहा कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन पूर्णरूपेण है तैयार भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उदघाटन के दुसरे दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने देर शाम उदघाटन स्थल जहाज घाट मे बने नमामि गंगे घाट का निरक्षण कर जायजा लिया।साथ ही बाहर से आनेवाले शिव भक्तों के बारे मे जानकारी लेते हुये स्वास्थ्य केन्द्र सहित कच्ची कांवरिया पथ एंव कांवरिया धर्मशाला का निरक्षण कर जायजा लेते हुए सभी अधिकारीयों को शक्त निर्देश देते हुये तीन सीफ्ट में काम करते हुये कांवडियों को समुचित व्यवस्था करने कि बात कही। इस दौरान जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत यह घाट बना हैं।जो काफी खुबसूरत हैं।साथ […]

नगर निगम में सफाई कर्मियों की मांग नहीं हुई पूरी , किया अनिश्चितकालीन हड़ताल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सफाई कर्मियों के द्वारा नगर निगम में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगर निगम में राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश शाखा के द्वारा आज से औजार बंद हड़ताल पर चले गए हैं। जिसमें तीन मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है। इन लोगों का कहना है कि लेवर इपीएफ अभी तक अपडेट नहीं हुआ है, जबकि पूर्व में नगर आयुक्त महोदय के द्वारा इसे अप टू डेट करने का आश्वासन दिया गया था। वही हटाए गए मजदूरों को फिर से बहाल करने की बात नगर आयुक्त के द्वारा की गई थी। लेकिन स्वास्थ्य शाखा प्रभारी के द्वारा सभी कागजात बन जाने के बावजूद भी इन्हें जॉइनिंग नहीं कराया जा रहा है। वही नगर […]

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों का लाइसेंस होगा रद्द – यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। भागलपुर को यातायात का सचमुच प्रयोगशाला कहा जाता कहीं से गलत नहीं है। भागलपुर को स्मार्ट सिटी का टैग तो मिल गया परंतु यहां की यातायात व्यवस्था काफी लचर है। चाहे वह आम जनता की ओर से हो या फिर प्रशासन की ओर से। आज भागलपुर शहर में मोटर वाहन के लिए यातायात नियमों के तहत विशेष अभियान चलाई गई । चाहे वनवे के नियमों का पालन हो, चार चक्का वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग ना करने की बात हो,मोटरसाइकिल में हेलमेट का प्रयोग ना करने वाली बात हो या फिर ट्रिपल लोडिंग की बात हो । जो भी इसका उल्लंघन करते दिख रहे थे उनसे आर्थिक दंड बसूला जा रहा था, हालांकि यह अभियान लगातार […]

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बिहार इतिहास परिषद का दसवां अधिवेशन 15 व 16 सितंबर 2022 को होना हुआ तय ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। बिहार के इतिहास के वैज्ञानिक वस्तुनिष्ठ तथा धर्मनिरपेक्ष अध्ययन को व्यवस्थित एवं प्रोत्साहित करने हेतु निर्मित बिहार इतिहास परिषद का दशम अधिवेशन इतिहास विभाग टीएनबी कॉलेज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में 15-16 सितंबर 2022 को होना सुनिश्चित हुआ है।इस अधिवेशन के सफल संचालन हेतु निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं संरक्षक, प्रभागाध्यक्ष तथा कार्यकारी सदस्यों की सूची तैयार कर ली गई है । अध्यक्ष के पद पर नागेंद्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष सीपीएन सिन्हा एवम युवराज देव प्रसाद, सचिव दयानंद राय, कोषाध्यक्ष अमरकांत सिंह, संयुक्त सचिव मनीष कुमार एवम पंकज कुमार राय, प्रभागाध्यक्ष प्राचीन काल के सुरेंद्र कुमार पटना विश्वविद्यालय, मध्य काल के हसन इमाम एएमयू किशनगंज, आधुनिक काल के धर्मेंद्र कुमार दरभंगा एवं समकालीन इतिहास […]

टीएनबी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में दो दिवसीय तनाव प्रबंधन व परामर्श शिविर लगाया गया है। यह दो दिवसीय शिविर 15 जुलाई एवं 16 जुलाई को आयोजित की गई है।शिविर अनिल सामाजिक विकास और अनुसंधान परिषद विभाग के सहयोग से लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार चौधरी ने किया । कार्यक्रम में आम लोगों के साथ कॉलेज के शिक्षकों ,कर्मचारियों और छात्रों को तनाव प्रबंधन को लेकर मुफ्त सलाह दी गई। यह कार्यक्रम मनोविज्ञान विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। जिसमें सर्टिफिकेट कोर्स साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड के तहत किया भी जा रहा है ।प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों को लाभ […]

ज्ञानवती मामले में टिप्पणी करने वाले एबीवीपी के कुणाल पांडे को मिली प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी कुणाल पांडे ने कहा धमकी भरे पत्र भेजने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो और मुझे प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के पास जाना भी पड़ेगा तो मैं तैयार हूं जल्द कार्रवाई करने की मांग को लेकर पहुंचे एसएसपी कार्यालय भागलपुर।कुछ दिन पहले ज्ञानवादी मामले में टिप्पणी करने पर एबीवीपी के भागलपुर एवं बांका विभाग संयोजक कुणाल पांडे को जान से मारने की धमकी मिली थी ,धमकी भरे पत्र में साफ तौर पर लिखा था कि जिस तरह दर्जी कन्हैया लाल की मौत हुई है उसी तरह तुम्हें भी अल्लाह के पास भेज दिया जाएगा ।यह मामला भागलपुर में आग की तरह तूल पकड़ता जा रहा है । बताते चलें कि यह पत्र बैजानी का रहने बाला कुणाल पांडे को […]