Category Archives: भागलपुर

मुख्य अभियंता ने जहान्वी चौक से इस्माईलपुर -बिंद टोली तक बांध, स्लूईस गेट व विभिन्न स्परों का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने जहान्वी चौक से इस्माईलपुर -बिंद टोली तक बांध, स्लूईस गेट व विभिन्न स्परों का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार के साथ किया। निरीक्षण के दौरान स्पर संख्या पांच पर उन्होंने बताया कि बचे हुए कटाव निरोधी कार्यों को पांच दिनों तक पूरा करने का निर्देश ठेकेदारों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जहान्वी चौक से इस्माईलपुर के बीच स्लूईस गेट के बचे हुए कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। इस्माईलपुर थाना से बांध की मापी कर मिट्टी भराई कराने का निर्देश सहायक अभियंता व संवेदक को दिया। उन्होंने सैदपुर के ग्रामीण नवीन कुंवर की शिकायत पर स्पर संख्या छह के स्लोप को ठीक करने का निर्देश दिया। लेकिन वह अभी तक ठीक […]

नवगछिया को मिला हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा ||GS NEWS

DESK 040

बरौनी कटिहार रेल खंड में नवगछिया स्टेशन पर कटिहार से दिल्ली के बीच हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय भारतीय रेल मंत्रालय के द्वारा लिया गया हैपिछले काफी समय से यात्री चंपारण एक्सप्रेस को चलाने की मागं कर रहे थे। उनकी परेशानी दूर करने के लिए कटिहार-पुरानी दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705/15706) की सेवा बहाल करने का फैसला किया गया है. सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कटिहार से प्रत्येक वृहस्पतिवार तथा सोमवार को सुबह 07.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से यह प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को शाम 04.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 06.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का ठहराव नौगछिया, खगड़िया, […]

भागलपुर समाहरणालय परिसर में महिला ने राहगीर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जड़ा थप्पड़ ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के कचहरी चौक पर महिला के साथ छेड़खानी कर रहे व्यवसाई को महिला ने थप्पड़ मारा। महिला का कहना था कि वह तिलकामांझी से टोटो पर चढ़ी जिसमें यह व्यक्ति भी उसी टोटो पर सवार था और महिला के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ उसे अश्लील इशारे कर रहा था। जिसके बाद व्यवसाई दूसरे टेंपो से भागने लगा। जिसका पीछा करते हुए महिला व्यवसाई को कचहरी चौक के पास पकड़ी और जमकर नोकझोंक होने के बीच महिला ने व्यवसाई के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। लेकिन गुस्से में आग बबूला महिला ने थप्पड़ मारने में जरा भी देर ना की और जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। महिला का कहना […]

भागलपुर अन्तर्गत 28 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई शांतिपूर्ण संपन्न || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर अंर्तगत बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहरी क्षेत्र के 28 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई । परीक्षा में 13250 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को लेकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी। सभी केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती भी की गयी थी। परीक्षा के दौरान कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते देखा गया। परीक्षा में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने विशेष पहल करते हुए शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन करने के लिए आदेश जारी किया था। परीक्षा को लेकर 10 गश्ती दल और पांच उड़नदस्ता दल का गठन किया गया था। सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, सफाई, सेनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स की व्यवस्था […]

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर जिच्छो का किया निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई व मिड डे मील का भी किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी बिहार सरकार शिक्षा मे सुधार को लेकर कई हथकंडे अपना रही है परंतु फिर भी उनके वादे खोखले नजर आते हैं। कहीं स्कूल में बैठने के लिए डेस्क बेंच नहीं है नहीं तो कहीं ब्लैकबोर्ड नहीं । कुछ दिन पहले मिड डे मील के भोजन करने से 50 बच्चे बीमार हो गए थे खुले तौर पर कहा जाए तो स्कूली व्यवस्था पूर्णरूपेण चरमराई हुई है।इसी बावत आजभागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर जिचछो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति को लेकर उनकी हाजिरी बुक देखी और एक एक शिक्षक का उपस्थिति जांच की गई कि वह स्कूल में है कि नहीं। वही क्लास रूम जाकर जिलाधिकारी ने बच्चों से […]

एमएसएमई विकास और सुविधा कार्यालय द्वारा उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेशम भवन भागलपुर में हुआ आयोजित || GS NEWS

DESK 040

उद्यमियों को बढ़ावा देने को लेकर कई बिंदुओं पर हुई चर्चा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एमएसएमई विकास और सुविधा कार्यालय पाटलिपुत्र औद्योगिक प्रांगण पटना के द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के रेशम भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय कुमार वर्मा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भागलपुर के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर भागलपुर शहर के उद्यमी एवं युवा वर्ग काफी संख्या में उपस्थित थे। एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय पटना के सहायक निदेशक नवीन कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवेश में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संस्थाओं का […]

कोरोना फिर से नए वेरिएंट के साथ देने लगा दस्तक, भागलपुर में हुई तीन की मौत,कई कार्य हो सकते हैं बाधित,||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में बढ़ने लगे फिर से कोरोना के मरीज, भागलपुर में 29 बिहार में 338 नए संक्रमित भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। कोरोना दस्तक देना शुरू कर दिया है , पूरे सूबे में कोरोना के नए वेरिएंट का भी आगमन हो चुका है, अभी से हमें सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना इस कदर अपना पांव फिर से पसार रहा है कि हो सकते हैं कई कार्य बाधित।भागलपुर व पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में 147 दिन बाद कोरोना के 338 और पटना में 152 दिन बाद विभिन्न इलाकों में 182 नए मरीज मिले हैं ।भागलपुर में 29 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। देश में नया वेरिएंट मिलने से संक्रमण […]