Category Archives: भागलपुर

इस्माईलपुर : प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – इस्माइलपुर में खरीफ महोत्सव का आयोजन मंगलवार की दोपहर को ई किसान भवन में किया गया .इस अवसर पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सह उपादान वितरण का उद्धघाटन कृषि वैज्ञानिक संजय शर्मा , एस ० पी० मंडल , प्रमुख प्रतिनिधि श्री कांत यादव , मुखिया किरण देवी , संजय मंडल एव प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चोधरी ने संयुक्त रूप से किया . कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को तकनीकी जानकारी दिया और मौके पर किसानों की समस्या के समाधान का उपाय बताया . प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चोधरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को विस्तार से दिया . इस अवसर पर कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह , प्रखंड उद्यान पदाधिकारी […]

रंगरा में वाहन चेकिंग के क्रम में 450 ग्राम स्मैक, 17 मोबाइल, एक ऑल्टो कार और ₹42137 की नगदी के साथ बिहार पुलिस का सिपाही समेत तीन धंधेबाज गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चेक पोस्ट के पास एक ऑल्टो कार से पुलिस ने 450 ग्राम स्मैक, 17 मोबाइल, एक ऑल्टो कार और ₹42137 की नगदी के साथ बिहार पुलिस का सिपाही समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा निवासी बिहार पुलिस का सिपाही जमुई जिला में कार्यरत करण राज, शेखपुरा के तीनमोहनी निवासी दीपक कुमार, रंगरा के भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार है. जानकारी मिली है सभी तस्कर मालदह से स्मैक लेकर नवगछिया आ रहे थे. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस में कहा कि सोमवार रात्रि में थानाध्यक्ष, रंगरा को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा से कुछ स्मैक तस्कर […]

स्मैक तस्कर की निशानदेही पर इस्माइलपुर पशिम भिट्ठा से एक कारबाइन, एक देशी कट्टा और 45 कारतूस बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा चेक पोस्ट पर स्मैक के साथ गिरफ्तार किये गए इस्माइलपुर पश्चिम भिट्ठा के सिपाही करण राज की निशानदेही कर इस्माइलपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक कारबाइन, एक देशी कट्टा और 45 कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में इस्माइलपुर के पश्चिम बिठा निवासी रोशन कुमार और खगरिया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के अमलेश कुमार है. अमलेश अपने गृह थाना क्षेत्र में हत्याकांड का वांछित है और इन दिनों इस्माइलपुर में छिपकर रह रहा था. जबकि रौशन का पड़ोस में ही भूमिविवाद चल रहा था. इसी कारण से उसने हथियारों की जुटानी की थी. एक प्रेस वार्ता में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि करण राज को गिरफ्तार […]

बिहपुर में उद्यमी महिलाओं को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रधानमंत्री के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के  तहत नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी के दिशा निर्देश पर बिहपुर विधानसभा के बिहपुर बम काली स्थान के प्रांगण में महिला उद्यमी सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनामिका कुमारी, मुख्य अतिथि, जिला प्रवक्ता  भाजपा सत्य प्रकाश झा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ने नवगछिया जिला  महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में  महिला कार्यकर्ताओं  की भागीदारी रही. प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा बिहपुर मीरा देवी जी की उपस्थिती में की गई. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने अस्वस्थता […]

खरीक के बगरी गांव में दो नाली बंदूक और देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई खरीक थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बलों द्वारा की गई कार्रवाई में एक देशी दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ तो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी सचिंद्र यादव और अश्विनी यादव है. एक प्रेस वार्ता में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बगड़ी में अवैध हथियार गोली के साथ कुछ हथियारबंद अपराधी इकट्ठा हुए हैं, जो संगीन अपराध करने के फिराक में है. सूचना मिलते हीं त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व […]

जालसाजों द्वारा चार से पांच करोड़ रुपये ठगी किये जाने की है आशंका ||GS NEWS

DESK 040

बड़ी संख्या में पीड़ितों ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन नवगछिया – गृहस्थ फाइनेंस लिमिटेड के नाम से तेतरी जीएस धर्म कांटा के पास एक फर्जी ऑफिस बनाकर जालसाजों द्वारा हजारों लोगों से 4 से 5 करोड़ रुपये ठगी किए जाने की आशंका है. मंगलवार को बड़ी संख्या में पीड़ित लोगों ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पदाधिकारी से मामले में न्याय करने की गुहार लगाई. पीड़ित लोगों का नेतृत्व कर रहे जन जन पार्टी के नेता संजीव कुमार ने बताया कि करीब एक माह से जीएस धर्म कांटा के पास फाइनेंस कंपनी का ऑफिस अस्तित्व में था. लोगों को इंश्योरेंस और ₹60,000 बेशर्त ऋण का सब्जबाग दिखाकर जालसाजों द्वारा ₹3110 […]

जिलाधिकारी ने जिला अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने जिला अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के कागजातों को बारीकी तरीके से देखा गया और अनुमंडल कोर्ट में चल रहे मामलों की भी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से जाना। वहीं जिलाधिकारी ने कई बिंदुओं पर अनुमंडल पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने जिला अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के कागजातों को बारीकी तरीके से देखा गया और अनुमंडल कोर्ट में चल रहे मामलों की भी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से जाना। वहीं जिलाधिकारी ने कई बिंदुओं पर अनुमंडल पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। इस […]

बिजली कि समस्याओं को लेकर सुलानगंज दक्षिणी क्षेत्र के ग्रामीणों ने पावर हाउस मे उपभोक्ता संर्घष समिति के बैनर तलै धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-नीभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर सुलतानगंज के मदरिया पावर हाउस प्रागण मे बिजली कि समस्याओं को लेकर नयागांव, करहरिया ,कुमैठा, खानपुर ,कटहरा,धांधीबेलारी पंचायत के जनप्रतिनिधि एंव समाजिक कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ता संर्घष समिति दक्षिणी क्षेत्र के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिये ।इस दौरान नयागांव पंचायत के मुखिया सह उपभोक्ता संर्घष समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पंचायत मे बिजली कट कि समस्याओं होने पर बिजली विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने दक्षिणी क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को सुचना देने पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर दक्षिणी क्षेत्र संर्घष समिति के बैनर तले.एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये गए। घंटों धरना प्रर्दशन होने पर बिजली विभाग के एसडीओ मनिष कुमार […]