Category Archives: भागलपुर

बरौनी में चल रहे सीएटीसी- 3 कैंप में सभी भागलपुर के कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत सफाई जागरूकता अभियान में दिया अपना योगदान ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बरौनी में चल रहे सीएटीसी – 3 के सातवें दिन पुनीत सागर अभियान के तहत बेगूसराय जिला अंतर्गत सिमरिया घाट जहां अर्धकुंभ मेला लगता है ,वहां कैडेटों को द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । बताते चलें कि इस कैंप में भागलपुर के कई कैडेट्स अपनी प्रशिक्षण ले रहे हैं ।यह अभियान 4 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर जीसी लोहानी के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें कैडेटों द्वारा एकत्रित किया गया 43 किलो प्लास्टिक और लगभग 15 किलो कचरा कबाड़ी की दुकान में डिस्पोजल किया गया। इस अभियान में चार बिहार बटालियन के प्रशासनिक सूबेदार मेजर रंजीत सिंह, सूबेदार अमोद कुमार, जीसीआई कुमारी सीमा एवं चार बिहार बटालियन के सभी पीआई स्टाफ ने इस कार्यक्रम को संबल बनाने […]

परघड़ी गांव में एक महिला को जहर देकर कुएँ में फेका ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर । भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में एक महिला का शव अपने घर से 300 मीटर दूर एक कुएँ में मिला। मृतक महिला की पहचान परघरी की रहने वाली अमन राज उर्फ आनंद की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है। मृतक महिला की मां उर्मिला देवी और इसके पुत्र ने कहा कि मेरी पुत्री को इसके पति सास और ससुर ने जहर खिलाकर कुएँ में फेक दिया। विगत 10 वर्षों से हमारी पुत्री कभी खुश नहीं रही। वहीं मृतक महिला के पति अमन ने कहा कि मैने अपनी पत्नी को नहीं मारा।उक्त मृतक महिला अपने पीछे 3 संतानों को बेसहारा छोड़कर चली गई। बहरहाल सबौर थानाध्यक्ष पवन सिंह अपने दल बल के […]

भागलपुर गौराचौंकी में अज्ञात ट्रैक्टर एवं बाइक में जबरदस्त टक्कर, 3 की हालत गंभीर||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर जिला के गौराचौकी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर एवं बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हबीबपुर इंस्पेक्टर कृपा सागर एवं कजरैली थाना प्रभारी नवनीश कुमार मौके पर पहुंची । और घायल व्यक्ति को मायागंज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया । आपको बता दें कि घायल व्यक्ति जो कि नाथनगर रामपुर खुर्द का रहने वाला है जिसमें की 17 वर्षीय धनंजय कुमार एवं 16 वर्षीय दीपक कुमार साथ ही 26 वर्षीय बाइक चालक पुरुषोत्तम कुमार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। आपको बता दें कि पुरुषोत्तम कुमार गंभीर हो चुके हैं जिसमें की दीपक कुमार एवं धनंजय […]

उद्योग मंत्री मक्का लूट की घटना पर काफी चिंतित ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। अन्नदाता से उर्जादाता बनाने के बाद किसानों का मक्का लूटा जाने लगा है। पूर्णिया में इथनॉल प्लांट लगने के बाद बेगूसराय से कटिहार के बीच मकई लूट की घटना शुरू हो गई है। नौगछिया में मकई लूट की घटना लगातार हो रही है। वहां के एसपी सुशांत सरोज स्वीकार रहे हैं। बिहार सरकार में उद्योग मंत्री मक्के लूट की घटना पर चिंतित हैं। बोले कि पहले तो किसानों को मक्के की कीमत नहीं मिलती थी। अब इथनॉल की फैक्ट्री लगी तो अन्नदाता, उर्जादाता बनने में शामिल हो गया। लेकिन मकई लूट की घटना दुःखद है।बाइट – सुशांत सरोज, एसपी, नौगछिया।बाइट – शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार। DESK 04

बिहपुर में भाभी और देवर ने खाया जहरीला पदार्थ ,भाभी की हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- शनिवार की शाम प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर 1में भाभी और देवर ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जिस कारण दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। जैसे ही परिवार और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो आननफानन में इलाज के लिये बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार भाभी गुडिया देवी (25वर्ष )और देवर माधव कुमार (22वर्ष ) है.इस घटना की सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र को दिया। इधर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज रेफर कर दिया. मायागंज ले जाने के क्रम में भाभी गुडिया की मौत हो गई और देवर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है .वही इस घटना के बाद सास रानी देवी, पति शेखर उर्फ अमित एवं […]

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में उठाये गए कई मामले ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में किया गया. बैठक में विभिन्न जगहों से आये प्रतिनिधियों ने विभिन्न बांधों की समस्या को उठाते हुए निदान की मांग की. खरीक दक्षिण जिला पार्षद ने हाईलेवल से काजीकोरैया तक बांध पर फ्लड फाइटिंग का कार्य करवाने की मांग की. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की. विपिन ने इस्माइलपुर प्रखंड में. बहुत जगहों पर सड़क टूटे होने और बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले आपदा राहत कोष से संबंधित बातों को रखते हुए कहा कि एक वर्ष बाद भी कई लोगों को मुआवजे की राशि नहीं मिल […]

नारायणपुर में अतिक्रमण के विरूद्ध आज चलेगा बुलडोजर,तैयारी पुर्ण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के एनएच 31बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार तक 14 नंबर सड़क किनारे करीब दो किलोमीटर तक बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गी झोपड़ी मकान एवं दुकान लगाकर अतिक्रमित को लेकर प्रशासनिक स्तर से आज (रविवार) अतिक्रमण हटाया जाएगा.नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त के लिए नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह वरीय दंडाधिकारी रहेंगे.उनके साथ नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड से बीडीओ,सीडीपीओ समेत अन्य दस दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है. साथ ही एंबुलेंस,दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी,जेसीबी मशीन के साथ साथ करीब तीन सौ महिला एवं पुरूष पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी.उक्त जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारी को पूर्व में नोटिस दिया गया […]