Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट में 7 लोग हुए घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को अलग अलग जगहों पर हुए मारपीट में कुल 7 लोग घायल हो गए. थाना क्षेत्र के नवगछिया आश्रम रोड के वीरेंद्र दास 44 पितावितेश्वर प्रसाद, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में रूबी कुमारी पति बबलू कुमार मंडल, नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव के सरगम कुमार पिता श्याम देव राम, रंजो देवी , श्याम देव राम, रवीना खातून मो उस्तेखार, चांदनी खातून पिता मो उस्तेखार, मो उस्तेखारपिता शेख उसरैल घायल हो गए हैं. सभी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर सभी को घर भेज दिया गया है. DESK 04 […]

नवगछिया के पहले डायलिसिस यूनिट का हुआ उद्घाटन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेआरएम पॉली क्लिनिक में रविवार को नवगछिया अनुमंडल के पहले डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन रविवार को किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह और डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, डॉ बीपी सिंह, जेआरएम पॉली क्लिनिक के निदेशक डॉ सोमेन झा ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया. इस अवसर पर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया में स्वास्थ्य सुविधाओं में और ज्यादा बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है, जिससे यहां के लोगों को इसका लाभ मिल सके. अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने 24 घंटे आपातकालीन सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया. समजसेवी पवन कुमार […]

राज्यस्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और साथ ही बिहार कप में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे ऐंड जुडो क्लब कराटे बालिका की टीम ने मारी बाज़ी 2021–22 // GS NEWS

DESK 04 B0

जोकि बांका में राज्यस्तरीय में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे ऐंड जुडो क्लब की टीम अंडर U–14 मे –34केजी में सादगी (उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल) ने ब्रोंज मेडल शाहिना हमदानी (उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल) ब्रोंज मेडल U–17 +68केजी में नजराना नाज़(कन्या उच्च विद्यालय) ब्रोंज मेडल U–19 में –56केजी में जिकरा कैश (इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल) ब्रोंज मेडल और +68केजी में गैशिया (सी ई एकेडमी स्कूल) सिल्वर मेडल बिहार कप जोकि 27 मार्च को पटना बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल नौबतपुर, पटना में आरंभी हुआ था जिसमे तंजीमा तबस्सुम ने 10year’s +45kg में गोल्ड मेडल और सादगी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया इन सभी के कोच और क्लब के डायरेक्टर और साथ ही जिला भागलपुर एसोसिएशन ऑफ कराटे की अध्यक्ष […]

विश्व रंगमंच दिवस पर आलय नाट्य संस्थान ने किया रंग संवाद का आयोजन, मुख्य वक्ता के रूप में थे डॉ. बहादुर मिश्र // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आलय सामाजिक सांस्कृतिक संवेदना एवं संवर्धन के लिए समर्पित संस्थान ने विश्व रंगमंच दिवस पर आयोजित रंग संवाद कार्यक्रम का आयोजन कला केंद्र भागलपुर में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बहादुर मिश्र पूर्व विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर हिंदी विभाग व वरिष्ठ साहित्यविद शामिल थे। डॉक्टर बहादुर मिश्र ने नाटक और रंगमंच के कई प्रमुख मुद्दों को लेकर वार्ता रखी और नाटक और रंगमंच के बारे में बताया। कार्यक्रम में आलय नाट्य संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावे डा.चैतन्य प्रकाश, शशि शंकर, रंजन कुमार,राजेश झा, रंजीत कुमार,विवेक मिश्रा, मिथिलेश कुमार विक्रम कुमार बृजेश नंदन, विकास चंद्र तनुश्री, सुरभी, सलमान अनवर, मुन्ना गांधी,अमन कुमार के अलावे दर्जनों रंगकर्मी कार्यक्रम में उपस्थित थे। DESK 04 B

रामनवमी के मौके पर भागलपुर में निकालेगी जाएगी भव्य शोभायात्रा… आगमानंद जी महाराज // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी ,भागलपूर रामनवमी शोभा यात्रा समिति भागलपुर के द्वारा भागलपुर में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । समिति के संरक्षक स्वामी आग्मानंद जी महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम के महात्मय की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राम नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले शोभा यात्रा के विषय में बताया । आगमानंद जी महाराज ने कहा कि सभी राम के मानने वाले श्रद्धालु 8 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर भागलपुर के घंटाघर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में जमा होंगे । जहां से शोभायात्रा खलीफाबाग चौक ,वैरायटी चौक, स्टेशन चौक ,कोतवाली चौक होते हुए महादेव टॉकीज होकर लाजपत पार्क पहुंचकर संपन्न होगा । इस दौरान राम भक्त प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते हुए चलेंगे […]

महज 200 रुपए उधार के पैसे से शुरु किया मशरूम की खेती,अब सालाना 10 लाख की हो रही है कमाई, कई लोगों को दे रहे है प्रशिक्षण // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर के सोनवर्षा गांव के निवासी 42 साल के सर्वेश कुमार ने 200 रुपए कर्ज लेकर मशरूम की खेती कर एक मिसाल कायम किया है और अब मशरूम की खेती से 10 लाख रूपए सालाना कमाई कर रहे है जो प्रेरणादायक है। सर्वेश बहुत ही गरीब परिवार से आते है, पिता स्व फ्रेवी कुमार किसान थे और गरीबी के कारण सर्वेश देहरादून में मजदूरी करने चला गया था और वहां मशरूम की खेती देख मन मे अपने घर वापस आ गए और मशरूम की खेती को तलाश जारी कर दिया और फिर क्या सर्वेश किसी तरह बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर पहुंचा और वैज्ञानिक अनिता कुमारी से सपर्क कर प्रशिक्षण लेने […]

यूवा समाजसेवी विजय यादव की ओर से महेशपुर में बारहवाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के अलीगंज चौक के समीप राजकीय मध्य विद्यालय,महेशपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया।करीब 1000 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवा का वितरण किया गया।शिविर का उद्घाटन युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव, बबिता यादव,बबरगंज थानाध्यक्ष विश्वबंधु, वार्ड 42 के पार्षद सरयुग साह के अलावे दर्जनों शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चिकित्सा शिविर में हृदय रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, शिशु रोग एवं दंत रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जेनरल फिजिसियन के अलावा सामान्य बीमारियों के इलाज से संबंधित चिकित्सक मौजूद थे। इस दौरान इलाज कराने आये लोगो का ब्लड जांच, मधुमेह टेस्ट ,ब्लडप्रेशर, पल्स, वजन माप कर डॉक्टरों से संबंधित इलाज कराया […]

अतिक्रमण हटाने का कार्य दूसरे दिन भी रहा जारी,आज दूसरे दिन घंटाघर से लोहिया पुल होते हुए स्टेशन चौक तक अतिक्रमण हटाया गया // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, शहर में काफी जाम का माहौल बना रहता है। यातायात व्यवस्था काफी लचर हो जाती है ।उसका मुख्य कारण रोड के किनारे अतिक्रमण है। इसको लेकर जिला प्रशासन दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसको लेकर संबंधित जगहों पर चिन्हित भी कर दिया गया था। पहले से माइकिंग भी कराई जा रही थी। बताते चलें कि अतिक्रमण हटाने का कार्य एसडीओ धनंजय कुमार के आदेशानुसार दंडाधिकारी की नियुक्ति और पुलिस की तैनाती मे यह कार्य कराया जा रहा है, अतिक्रमण हटाने के क्रम में प्रशासन को कई जगह काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूसरे दिन घंटाघर चौक से लोहिया पुल होते हुए स्टेशन चौक तक अतिक्रमण को हटाया गया । […]