Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर वासी पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राणा का बीमारी से निधन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : नारायणपुर गांववासी राजद के पूर्व खगड़िया लोकसभा सांसद डॉ रविंद्र कुमार राणा का बुधवार को बीमारी से एम्स दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इनका जन्म 23 जनवरी 1947 को नारायणपुर में हुआ था। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई आरएस उच्च विद्यालय खगरिया में हुआ था। इन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में 1972 में किया पढ़ाई करने के बाद। 1995 में राजनीति में आया। पशुपालन पशुपालन विभाग में नौकरी के साथ ही इन्होंने राजनीति करना शुरू किया। 2000 में लोकसभा से सांसद चुने गए और वर्ष 2004 में गोपालपुर विधानसभा से आरजेडी विधायक चुने गए। राज्यमंत्री भी रहे। इनके पिता गणेश प्रसाद यादव स्टेशन मास्टर थे। भाई सुरेश […]

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक डॉ आर के राणा का निधन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुरचारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता डॉ. आर के राणा का एम्स में बुधवार दोपहर तीन बजे निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका मल्टीपल आर्गन फेल होने की वजह से मौत हुई है। मंगलवार को उन्हें रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया था। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। बता दें कि पिछले महीने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डॉ आर के राणा को 5 साल व 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। इनके खिलाफ उनकी ओर से झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए जमानत की गुहार लगाई गई थी। जब सीबीआई कोर्ट ने उन्हें […]

लोहिया ने रखी थी समाजवाद की नींव: रवि कुमार // GS NEWS

DESK 04 B0

जनता दल यूनाइटेड नवगछिया के जिला कार्यालय में राममनोहर लोहिया की जयंती जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई. जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि लोहिया ने ही देश में समाजवाद की नींव रखी थी. वे जाति और वर्ण व्यवस्था को देश के लिए कैंसर मानते थे जिसने देश के पिछड़ों,दलितों और महिलाओं के जीवन को नर्क बनाया. देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के वे पक्षधर थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोहिया के समाजवादी विचारधारा के असली वारिस हैं. उन्होंने लोहिया के विचारों का अनुसरण करते हुए बगैर किसी भेदभाव के समावेशी विचारधारा के साथ बिहार में काम किया है. पिछड़ों,दलितों और महिलाओं के उत्थान के साथ समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा है […]

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने को लेकर खाद विक्रेता गिरफ्तार भेजा गया जेल // GS NEWS

DESK 04 B0

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने को लेकर खाद विक्रेता गिरफ्तार भेजा गया जेल।अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने खाद के दुकान पर की थी छापेमारी नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के नारायणपुर लक्ष्मीपुर चंडी स्थान के समीप विजय खाद बीज ट्रेडिंग केंद्र पर अवैध रूप से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपया यूरिया रासायनिक खाद बेचने को लेकर के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस यतेंद्र कुमार पाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अन्य पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान खाद बीज विक्रेता विजय जायसवाल को गिरफ्तार कर इस्माइलपुर पुलिस के हवाले किया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर इस्माइलपुर प्रखंड के कृषि कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार के बयान पर अवैध रूप […]

मक्खातकिया में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल हो गए // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना के मक्खातकिया में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल हो गए। एक पक्ष से मु. मुन्ना बैठा के पुत्र मु. नवाब, मु. इदरिश बैठा के पुत्र मु. हारूण घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से स्वर्गीय जाहीद बैठा के पुत्र मु. जब्बार बैठा, हैरत बैठा, तबरेज बैठा की पत्नी मजबून खातुन हैं। सभी घायल को इलाज के लिए परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। मजबुन खातुन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं वहां गोलीबारी की घटना भी हुई। नवगछिया थाना की पुलिस वहां पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। DESK 04 B

डॉ० राणा के कार्यकाल के दौरान में नवगछिया में चार नए प्रखंड बने // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल रंगरा व इस्माइलपुर, खरीक व नारायणपुर प्रखंड की स्थापना डा. आरके राणा के कार्यकाल के समय ही हुई थी। गोपालपुर प्रखंड से इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंड को अलग किया गया था। रंगरा प्रखंड का पहले रंगरा गांव में चल रहा था। कुछ दिन पश्चात यह प्रखंड रंगरा चौक के पास स्वयं सहायता समूह के भवन में शिफ्ट हो गया था। बिहपुर प्रखंड से खरीक व नारायणपुर को अलग किया गया। वहीं रंगरा विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास सांसद डा. आरके राणा ने ही किया था। उस समय वे खगड़िया लोक सभा के सांसद थे। व उसके पुत्र अमित कुमार राणा गोपालपुर विधान सभा के विधायक थे। राणा के समय कई सड़के भी बनी। DESK 04 B

युवाओं ने क्रांतिकारियों शहीदों के सम्मान में जलाया कैंडल // GS NEWS

DESK 04 B0

श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मदरौनी में शहीद क्रांतिकारियों का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित युवा ने कैंडल जलाकर शहीदों की बलिदान को याद करते हुए भारत मां जयकारे लगाए इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार यादव ने कहा कि भारत माता को गुलामी की जंजीरों से. आजाद कराने के लिए वीर बलिदानी क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह सुखदेव राजगुरु ने अपना बलिदान दिया। सभी से कहा कि इन क्रांतिकारियों के जीवन अदम्य शौर्य साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए । इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार यादव, सोनू कुमार, बिट्टू कुमार ,सुरज रविदास, गौरव कुमार, धिरज, विसाल कुमार आदि […]

संघर्ष मंच भागलपुर की ओर से पूरे शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार को ध्यान आकृष्ट करने हेतु निकाला गया तिरंगा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। ,संघर्ष मंच भागलपुर द्वारा भागलपुर क्षेत्र से संबंधित सभी सरकारी संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दलाली एवं जन समस्याओं से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया । यह यात्रा महाशय ढोडी से निकल कर नाथनगर होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।इस पूरे कार्यक्रम के तहत शहर में जितने भी महापुरुषों की प्रतिमा है. उस पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया गया साथ ही मीडिया से बात करते हुए संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 30 मार्च को जिला मुख्यालय में 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक अजीत सिन्हा एवम भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय […]

विश्व कल्याण के लिए नवादा मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओं के साथ कलश शोभा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी ,भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार मंडल के नेतृत्व मे कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार मंडल ने बताया कि विश्व में अशांति फैला हुआ है। इसका असर मानव से लेकर पशु पक्षी पर पढ़ने लगा है। विश्व में अशांति ना फैलें इसको लेकर आज हजारों की संख्या में अजगैविनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट से कलश में गंगा जल भरकर शाहाबाद चौक पर 24 घंटे का रामधुन एंव कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। और विश्व की कल्याण के लिए, हवन कुंड में अशांति का नश कर, शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रार्थना किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 मार्च से 24 मार्च तक, होगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए […]