5
(1)

नारायणपुर : नारायणपुर गांववासी राजद के पूर्व खगड़िया लोकसभा सांसद डॉ रविंद्र कुमार राणा का बुधवार को बीमारी से एम्स दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इनका जन्म 23 जनवरी 1947 को नारायणपुर में हुआ था। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई आरएस उच्च विद्यालय खगरिया में हुआ था। इन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में 1972 में किया पढ़ाई करने के बाद। 1995 में राजनीति में आया। पशुपालन पशुपालन विभाग में नौकरी के साथ ही इन्होंने राजनीति करना शुरू किया।

2000 में लोकसभा से सांसद चुने गए और वर्ष 2004 में गोपालपुर विधानसभा से आरजेडी विधायक चुने गए। राज्यमंत्री भी रहे। इनके पिता गणेश प्रसाद यादव स्टेशन मास्टर थे। भाई सुरेश यादव, नरेश यादव, कामेश्वर यादव, शैलेश यादव, स्वदेश यादव, अजय यादव, और विजय यादव हैं। दो बहन सुभद्रा देवी का कादबरी देवी। पुत्री रत्नी की है ।

जबकि तीन पुत्र डॉ अमित कुमार राणा, डॉ सौरभ, गौरव और पत्नी नयना राणा है। इनके निधन पर भतीजा नगरपारा उत्तर पंचायत मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, भाई विजय यादव,भतीजा शिक्षक पुनीत यादव सहित भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव अरुण यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इनका राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार होना चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: