Category Archives: भागलपुर

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बालक टीम हुई खगड़िया के लिए रवाना // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे बालक खेल प्रतियोगिता 2021–22 के लिऐ रविवार को भागलपुर की टीम अंडर 14, 17, व 19 बालक वर्ग के खिलाड़ी खगड़िया के लिए रवाना होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे । यह राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता 14 मार्च से 16मार्च तक हो रहा है। इसमें अंडर 14 के कोच कुंदन कुमार, अंडर 17 के कृष्ण मेहता, अंडर 19 के रोहित खेतान भागलपुर जिला टीम की घोसणा जिला खेल पधाधिकारी प्रमोद कुमार ने की।इस मौके पर भागलपुर कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसेई मो मसिउल ओला उर्फ छोटू , महासचिव सेंसेई मनीश कुमार शर्मा मौजूद थे। इसकी जानकारी जिला कराटे संघ भागलपुर के अध्यक्ष सेंसेई मो मसिउल ओला उर्फ छोटू ने दिया। DESK 04 B

फलगुनोत्शव पर श्री श्याम भक्त मंडल न्यास की ओर से निकाली गई विशाल निशान शोभा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निशान शोभायात्रा गौशाला परिसर से चलकर मंदिरोजा श्रीखाटू श्याम मंदिर भवन पहुंचा, श्रद्धालु में दिखा काफी उत्साह रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर, श्री श्याम प्रभु के उद्घोष के साथ भागलपुर में विशाल निशान शोभायात्रा गौशाला प्रांगण से निकाली गई। मारवाड़ी समाज की ओर से निकाली गई इस शोभायात्रा में निशान लिए सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं में काफी खुशी की लहर देखी गई l निशान उठाने से पहले ध्वज की विशेष पूजा की गई। निशान यात्रा के दौरान रंग अबीर गुलाल के साथ फूलों की बारिश भी की गई। इस फाल्गुनी शुक्ल एकादशी महोत्सव में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग शामिल हुए। इस विशाल निशान शोभायात्रा में श्रद्धालु कतार बद्ध होकर निशान लिए चल रहे […]

Noimg

भागलपुर में 5 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप, देर रात हुई ताबड़तोड़ छापेमारी // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर में 5 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है। देर रात तक डीएम व एसएसपी के नेतृत्व में सबौर थाना क्षेत्र व बबरगंज थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई । यहाँ से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ व was देसी शराब बरामद किया गया है। पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं कई शराब की बोतलों को बरामद किया है। डीएम ने बताया कि कुछ लोगों की संदेहास्पद मौत हुई है। जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों से एसडीएम ने घर जाकर बात की है। परिवार के लोगों का कहना है कि बीमार थे इस कारण मृत्यु हुई है। परिवार के लोगों ने […]

नवगछिया में Sweet Heaven के Branch 03 का मील टोला, पश्चिम रेलवे केबिन के उद्धघाटन आज, Sweets, Snacks, Bakery एवं Beverages होगा उपलब्ध ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में लगातार अपने स्वीट,स्नैक्स और बेकरी आइटम शहरवासियों को सेवा देने वाले गणपति स्वीट हैवन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन आज 14 मार्च दिन सोमवार को होगा । यह ब्रांच नवगछिया के मील टोला पश्चिम रेलवे केबिन के समीप स्थित है । वही इस बाबत संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि गणपति स्वीट हैवन का यह तीसरा ब्रांच होगा जिसमें स्वीट्स स्नैक्स ब्रेवरेज, बेकरी आइटम उपलब्ध होगा । वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा ठंडा कूल कूल वाली कई आइटम उपलब्ध रहेगी । उन्होंने बताया कि स्वीटहैवेन के नए ब्रांच का उद्घाटन सोमवार 14 मार्च को 4:00 बजे संध्या किया जाएगा जिसमें शहर के गणमान्य लोग आमंत्रित हैं । DESK 04

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 5 लोगों के संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जुटी जांच में // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुरl भागलपुर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5 लोगों की मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है। चर्चा है कि पांचों लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण हुई है। जिसकी खबर मिलने के बाद जिलाधिकारी सुब्रत सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम सबौर थाने में कैंप किए हुए हैं। वही मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस की कई टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। वही छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की कुछ खाली बोतल भी बरामद की है। वहीं जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि आखिर 5 लोगों की मौत किस […]

एनसीसी के द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा कार्यक्रम सह जागरूकता अभियान // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, शहर में जाम की समस्या और आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहती है इसपर रोक लगाने पर पहल करते हुए गवर्नमेंट आईटीआई बरारी भागलपुर के एनसीसी के कैडेट्स ने आज आदमपुर चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी धीमी गति से चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में आईटीआई बरारी भागलपुर के एनसीसी कैडेट के साथ-साथ जिला ट्रैफिक पुलिस ने भी काफी मदद की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के मेजर विनय कुमार कर रहे थे। वहीं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में […]

नवगछिया स्टेशन के समीप आरके टेलीकॉम दुकान से फर्जी टिकट बनाने वाले एक युवक को पुलिस नें दबोचा||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के आरपीएफ के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड के समीप आरके टेलीकॉम दुकान से फर्जी टिकट बनाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। जिसमें पूछताछ में फर्जी आईडी बनाकर गलत तरीके से रेलवे का टिकट बना कर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि सूचना मिला था कि आर के टेलीकॉम के संचालक सुमन कुमार जो वार्ड नंबर 21 का रहने वाला है। उनके द्वारा यात्रियों से फर्जीवाड़ा कर टिकट काट कर अवैध वसूली करता है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम के साथ छापेमारी किया। इनके द्वारा 143 लोगों अपनी आईडी से टिकट बनाया था। इसके एवज में इसने 64327 यात्रियों से वसूला। इस छापेमारी अभियान में […]

आज 14 मार्च को नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन से निकाली जायेगी भव्य निशान शोभायात्रा ||GS NEWS

DESK 040

14 मार्च को नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन से निकाली जायेगी भव्य निशान शोभायात्रा । नवगछिया श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में फागुन के एकादशी के दिन नवगछिया से भागलपुर मंदौजा स्थित श्याम मंदिर में नवगछिया के श्याम भक्तों के द्वारा 14 मार्च दिन सोमवार को नगर भ्रमण करते हुए निशान चढ़ाया जाएगा। निशान यात्रा नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन से सुबह 6:00 बजे बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे रासलीला के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए स्टेशन रोड एनएच 31 नवगछिया जीरोमाइल खगरा होते हुए भागलपुर जीरोमाइल होते हुए भागलपुर श्री श्याम मंदिर जाएगी। इस निशान यात्रा में रास्ते में जगह-जगह निशान लिए भक्तों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जाएगी। इसके पूर्व 13 मार्च को […]

नारायणपुर : स्कार्पियो में बरामद शराब के बोतल का रेपर, ढक्कन, मामले में मालिक होमगार्ड जवान गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: भवानीपुर ओपी क्षेत्र के राजमार्ग 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास गत वर्ष वाहन जॉच के दौरान एक स्कार्पियों से शराब के बोतल का रेपर एवं ढक्कन बरामद मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई रज्जाक अली ने जवानों की मदद से गुप्त सुचना पर स्कार्पियो मालिक खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार निवासी होमगार्ड जवान वशिष्ठ यादव को गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार आरोपित शराब तस्कर को स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा। DESK 04