Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : NSS शिविर में स्वयंसेवक नें सीखा योग एवं जीवन जीने की कला का पाठ ||GS NEWS

DESK 040

जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस शिविर में शुक्रवार को तीसरे दिन शिविर में स्वयंसेवक को पहले सत्र में योग एवं जीवन जीने की कला सिखाया गया।एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शलेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया।आर्ट ऑफ लिविंग गुरु जयराम के द्वारा स्वयंसेवक को विस्तार कर बताया गया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक ने संस्कृति कार्यक्रम किया। छात्र स्वयंसेवक लीडर ज्योतिष कुमार और छात्रा स्वयंसेवक लीडर सुप्रिया कुमारी ने बताया कि बबिता,अनुभा,रूपा, मौषम ,आरती कुमारी,प्रीतम कुमार,भानु कुमार,आकाश कुमार आदि छात्र छात्राओं ने अपना कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। रूपा कुमारी,रिचा कुमारी, साजदा प्रवीण,पुष्पा कुमारी,संध्या कुमारी ,शिखा कुमारी,रणवीर कुमार,मणिकांत कुमार,मौषम कुमार आदि उपस्थित थे। DESK 04

बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,सोशल मीडिया पर भागलपुर से एक परिवार को खुलेआम बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो तातारपुर थाना अंतर्गत बरईचक लाल कोठी मोहल्ले का है l ब्राउन शुगर पीने पर मना करने को लेकर लाल कोठी में गोपाल साह एवं अन्य परिवार को पूर्व डिप्टी मेयर बाबुल खान के बेटे व अन्य लोग गोपाल साहू के पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा है l वायरल वीडियो में कई लोगों की बेरहमी से पिटाई हो रही हैl अब मामला क्या है कोई खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं lसूत्रों की माने तो यह मामला ब्राउन शुगर पीने का है तो कुछ लोग लड़कियों के छेड़छाड़ की भी बात कर रहे हैं […]

भाजपा नेता ने बीईओ को दिया लिखित आवेदन, लिखा – मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार में बरती जा रही अनियमितता // GS NEWS

DESK 04 B0

भाजपा नेता रवि कुमार साह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा को लिखित आवेदन देकर मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की है। अपने आवेदन में भाजपा नेता ने वार्ड सदस्य सागर मोदी की मिलीभगत से मनमाने तरीके से विद्यालय शिक्षा समिति का गठन करने, अनुपस्थित रहने के बावजूद शिक्षकों द्वारा उपस्थिति बनाने, मध्याह्न भोजन सुचारू ढंग से नहीं चलाने तथा पठन -पाठन सुचारू ढंग से नहीं होने की शिकायत की है। रवि कुमार के साथ बाबुल जायसवाल, सौरभ सुशांत, पवन साह, सतीश मोदी, नीरज कुमार शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल को बीईओ ने सात दिनों के अन्दर जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। DESK 04 B

नवगछिया के महदत्तपुर चौक पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत // GS NEWS

DESK 04 B0

पटना से भागलपुर जाने के क्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान का मह्द्त्तपुर चौक पर प्रदेश महासचिव सह पूर्व गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश भगत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्री पासवान के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद अरुण कुमार भी थे। इस मौके पर जिला के प्रधान महासचिव उमेश शर्मा, जमुनिया पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह, अनुनवीन सिंह कुशवाहा, रामदेव साह ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान, युगल किशोर चौरसिया, बिंदेश्वरी पासवान, अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष रविंदर दास, प्रभास पासवान, जय नारायण पासवान, राम अवतार शर्मा ,एवं अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। DESK 04 B

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत को लेकर बनाए गए 6 बेंच // GS NEWS

DESK 04 B0

व्यवहार न्यायालय में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निष्पादन के लिए छह बेंच बनाए गए। प्रथम बेंच पर अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, पैनल अधिवक्ता कुंजलता कुमारी हैं। इस बैंच पर एडीजे तृतीय, एडीजे चतुर्थ के न्यायालय के दुर्घटना दावा वाद, स्टेट बैंक के वाद का निष्पादन किया जायेगा। द्वूतीय बैंच में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखोरी अभिषेक सहाय, पैनल अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह होंगे। इस बैंच पर एडीजे प्रथम एवं एडीजे द्वूतीय न्यायालय में लंबित दुर्घटना वाद, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वाद का निष्पादन किया जायेगा। बेंच नंबर तीन पर एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार पांडे, पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार होंगे। इस बेंच पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, द्वूतीय, तृतीत के सुलहनीय […]

नवगछिया के मॉडल रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान , वसूला गया जुर्माना // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के मॉडल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विभिन्न ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के तहत जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर आरपीएफ जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों ने सहयोग दिया। जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन पर वे टिकट यात्रियों को लेकर के संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चेकिंग कराया गया। जिसमें जीआरपी के द्वारा 13 यात्रियों पकड़ा। इन लोगों से जुर्माना 3705 रुपया, आरपीएफ द्वारा पकड़े गए वे टिकट यात्रियों में 30 लोगों को ₹15000 की वसूली टीटी द्वारा 123 लोगों से जुर्माना ₹68000 वसूला गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि इस विशेष चेकिंग अभियान में स्टेशन पर हीं खगरिया न्यायालय के रेल दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जुर्माना लिया गया है। उन्होंने बताया […]

भागलपुर बम ब्लास्ट में मृतक व घायल के परिजनों से मिलने पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर बम धमाका बनता जा रहा शियाशी खेल का अखाड़ा, चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को जमकर कोसा रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर के ततारपुर काजबलीचक में हुए हृदय विदारक बम विस्फोट की घटना के 9 दिन बीत चुके हैं l आज पटना से खगड़िया होते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भागलपुर पहुंचे l बम धमाके में मृतक और घायल के परिजनों से मिलकर चिराग पासवान ने जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की बात कही l उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही हर प्रकार से सहायता करेगी l मीडिया से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय चिराग पासवान ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और अभी तक मुख्यमंत्री एक बार भी परिजनों […]