Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : अतिक्रमणकारीयों से बातचीत करने पहुंचे नवगछिया SDM, SDPO एवं DCLR || GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को अतिक्रमण की समस्या को लेकर नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह और नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार दल बल के साथ पहुंचे मध्य विद्यालय बलाहा के पास अतिक्रमणकारी से बातचीत करने पहुंचे। बातचीत के क्रम में अतिक्रमणकारी ने कहा कि केवल इसी जगह से अतिक्रमण क्यों हटाया जा रहा है अन्य जगह भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके कई लोग जमे हुए हैं। शिकायत सुनकर नवगछिया डीसीएलआर और एसडीपीओ ने नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार को निर्देश दिया कि बीरबन्ना से लेकर बाजार तक जहां जहां सरकारी जमीन अतिक्रमित हैं मापी करवाइए कार्रवाई होगी।बीरबन्ना से मापी भी शुरू हो गया। DESK 04

कुत्ता व्यवसाई की हत्या मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ ||GS NEWS

DESK 040

कुत्ता व्यवसाई की हत्या मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं। जातव्य हो कि हरनाथचक कुत्ता नही देने के विवाद को लेकर एक मार्च को मनोरंजन कुमार की आपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई पंकज कुमार के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की हैं। जिसमें दो आरोपित को नामजद किया था। पुलिस व एसटीएफ ने इस हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित से नवगछिया थाना में पूछताछ कर रही हैं। अनुसंधान प्रभवित होने के डर से पुलिस आरोपित का नाम बताने से बच रही हैं। DESK 04

भरत यादव हत्या मामले में पुलिस ने सगे भाई घुघली यादव को दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना के धोबिनिया में भरत यादव के गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने सगे भाई घुघली यादव को गिरफ्तार कर लिया हैं। बेशकिमती जमीन पर कब्जे को लेकर मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या दिया था। हत्या की प्राथमिकी मृतक के बहनोई नवगछिया थाना के धोबिनिया निवासी गोसाई यादव के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई। जिसमें संजय यादव, मंजय यादव, राहुल यादव, गुगली यादव, सीरोमनी देवी, बादल यादव को नामजद आराेपित बनाया हैं।षडयंत्र पूर्वक एक मत होकर भरत यादव के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए गोली मार कर हत्या का आरोप लगाया हैं। DESK 04 B

BJP को चार राज्यों में बहुमत पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न // GS NEWS

DESK 04 B0

भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में बहुमत पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर उत्साह मनाया नवगछिया बाजार में गुरूवार को संघ्या समय में नगर भाजपा के द्वारा जुलूस बैंड बाजा के साथ नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल की अध्यक्षता में निकाली गई जुलूस में सभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी कर रहे थे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से से जिला महामंत्री आलोक सिंह जिला मंत्री मुकेश राणा दीपक भगत छोटु सिंह भदौरिया नन्हे सिंह राजपूत प्रेम जयसवाल अभिनंदन यादव रमेश राय शंभू रजक पंकज शर्मा राजेश झा सलिल कसेरा मुन्ना महतो राकेश शाह अभिषेक जैसवाल बबलू महतो गोविंद कुमार पंकज टेकरीवाल धीरज शर्मा रितेश कुमार समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे . DESK 04 B

नवगछिया के बम पटाखे दुकान पर पुलिस नें मारा छापा, 57 कार्टून हुए बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बम बरामद किया हैं। पुलिस ने भागलपुर के घटना से सबक लेते नवगछिया बाजार के श्याम गुप्ता के दुकान से पटाखा व बम बरामद किया हैं। । बताया गया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्याम गुप्ता के दुकान व घर में भारी मात्रा में पटाखा का स्टॉक हैं। एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। श्याम गुप्ता पटाखा के थोक विक्रेता हैं। इनके दुकान पर दूर दूर के लोग पटाखा खरीदने के लिए आते हैं। वर्तमान समय में इनके […]

गोपालपुर BEO के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मध्य विद्यालय गोसाई गांव एवं सुकटिया बाजार के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा के द्वारा विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता उजागर हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मध्य विद्यालय गोसाईगांव, मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार, बुनियादी विद्यालय तिनटगा की स्थिति सबसे खराब मिला है। उन्होंने बताया कि गोसाईगांव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय झा के द्वारा बिना सूचना का ही विद्यालय में उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति दर्ज करा कर अनुपस्थित थे। यहां पर बच्चों को भोजन के साथ फल देना था। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार का था जहां पर खुद प्रधानाध्यापक शशि कला कुमारी बिना सूचना का ही अनुपस्थित थी। विद्यालय में 2:00 बजे एक भी छात्र नहीं था। पठन-पाठन के साथ मध्यान भोजन की […]