Category Archives: भागलपुर

एक बड़ा सा डॉल्फिन मरे अवस्था में गंगा पानी में बहते हुए पहुंच गया इस्माईलपुर ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर प्रखंड के समीप पुरानी दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को दोपहर बाद गंगा नदी में एक बड़ा सा डॉल्फिन मरे अवस्था में किनारे पर बहते हुए पानी में पहुंच गया। बड़ा सा जानवर देखकर लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया। जिसके उपरांत वन विभाग के नवगछिया रेंज पदाधिकारी पी एन सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम मृत डॉल्फिन का शव लेकर पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डाल्फिन की मौत किसी जाल में फंस जाने के कारण हुई होगी। पानी में बहते हुए नदी के किनारे पहुंच गई। मौत के कारण […]

थाना स्तर पर रखा जा रहा है ड्रोन से शराब पर नजर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसपी ने बताया कि पुलिस जिला नवगछिया के अलग-अलग थाना स्तर पर अवैध शराब के कारोबार के साथ-साथ देसी शराब तैयार करने के मामले में थाना स्तर पर ड्रोन से नजर रखा जा रहा है जिसमें गोपालपुर सहित अन्य थाने में भी शराब की बरामदगी हुई है। दियारा में फसल को लेकर के अपराधियों की रंगदारी नहीं चलेगी इसके लिए दियारा क्षेत्र में फसल तैयारी को लेकर घुड़सवार दस्ता भी नवगछिया में कैंप कर रहा है एसपी ने कहा कि किसी भी किसान को कहीं पर कोई परेशानी हो थाना स्तर से लेकर के मेरे कार्यालय में पहुंचकर जानकारी दें जिनका कागजात होगा उन्हीं का फसल होगा ऐसे थाना स्तर पर शनिवार एवं अनुमंडल स्तर पर बुधवार को कैंप […]

नवगछिया एसपी ने नई पुलिस लाइन में किया मासिक अपराध गोष्ठी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के नई पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की । जिसमें एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बीते माह में हुए कांडो का उद्भेदन, ट्रायल, सम्पत्ति मूलक कांडो के उद्भेदन पर चर्चा की एव अभियुक्तों की गिरप्तरी के निर्देश दिए। कांडों के निष्पादन के साथ-साथ मामले दर्ज को लेकर के भी जानकारी लिया गया।एसपी ने कहा कि एलटीएफ द्वारा बरामद किए गये शराब के मामले में गिरफ्तारी पर भी चर्चा हुई इसके अलावा थाना प्रभारी द्वारा हत्या लूट एससी एसटी केस एवं पुलिस पर हुए हमले से संबंधित कांडों की समीक्षा की गई। इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की जानकारी ली गई ।एसपी ने कहा कि अपराध गोष्ठी में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित भी […]

बिहपूर में चला राजद का सदस्यता अभियान || GS NEWS

DESK 04 B0

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शनिवार को बिहार के डाकबंगला परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मोईन राईन की अध्यक्षता में एक दिवसीय सदस्यता अभियान एवं विशेष बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन राजद नेता नंदू यादव ने किया इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने कहा कि राजद संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाकर आम लोगों को राजद की सदस्यता दिलाकर पार्टी मजबूत करेगी  वहीं कार्यक्रम में अतिथि युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार ने कहा कि किसी भी पार्टी का मजबूत पक्ष उनका संगठन होता है इसलिए कार्यकर्तागण सदस्यता अभियान के लिए मजबूती से कार्य करेंवहीं कार्यक्रम की […]

राजद कार्यकर्ता द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान कार्यक्रम || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूरl भागलपुर सुलतानगंज के खादी ग्राम उद्योग प्रागंण मे राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गए।इस कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि पुर्व केन्द्रीय मंत्री सह पुर्व सासंद जयप्रकाश नारायण यादव,एमएलसी संजय यादव,प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल,जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव,पुर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी, गनगनिया मुखिया प्रतिनिधि रामजी मंडल,मिरहट्टी मुखिया अशौक यादव,शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष साधो यादव,ने दिप प्रज्वलित कर किए ।कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो.मेराज एवम मंच संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष नटबिहारी मंडल ने की।कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों का मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यता ग्रहण कराए गए। DESK 04 B

काजबलीचक विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे कहलगांव विधायक पवन यादव || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर कहलगांव के बीजेपी विधायक पवन यादव कजवलीचक विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे। जहां वह हड्डी विभाग में इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। घायल लोगों ने विधायक से मुआवजे की मांग की। वही विधायक ने कहा कि वह विधानसभा सत्र में हिस्सा ले रहे थे और घटना की सूचना होने के बाद आज पहुंचे हैं और घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि मुआवजे के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक कर मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं घटना को लेकर विधायक ने कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश थी। इस तरह की घटना के लिए आम लोगों को भी सजग […]

आधार कार्ड गलत बताकर कई छात्र छात्राओं को परीक्षा देने से रोका गया, हुआ बवाल || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर lभागलपुर में आई सी ए आर इंडियन कृषि का एग्जाम देने आए कई छात्र छात्राओं को इंडिया एग्जाम सेंटर ने एग्जाम देने से रोक दिया । दरअसल सेंटर ने यह कह कर छात्र छात्राओं को एग्जाम देने से रोक दिया कि आपका आधार कार्ड गलत है। परंतु एग्जाम देने आए छात्र छात्राओं ने अपने आधार कार्ड को सही बताया।और डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम से इसकी शिकायत की।हालांकि डीएम ने छात्र छात्राओं से आवेदन मांग कर कहा कि जल्द इसका कोई निराकरण निकालते है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि जब आधार कार्ड सही है और समय से पहले एग्जाम सेंटर पर ये छात्र छात्रा पहुंचे भी है तो उन्हे एग्जाम देने से क्यों रोक दिया […]

भागलपुर के पीरपैंती में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट – निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला के समीप सड़क दुर्घटना में बाखरपुर के 40 वर्षीय युवक मिथलेश मण्डल की मौत हो गई है । युवक पीरपैंती से अपना घर जा रहा था। वही सड़क पर कार्य कर रही सड़क समतल करने वाली मशीन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोंगो ने बाखरपुर पीरपैंती मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बाखरपुर ओपी प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे lलोंगो को समझा-बुझाकर जाम छुड़ाया गया l परिजनों ने बताया कि मृतक युवक का पिता अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस व परिजनों के बाद वार्ता जारी है। जिस गाड़ी से घटना […]