Category Archives: भागलपुर

हेल्थ चेकअप हेतु आएं नवनियुक्तशिक्षक की गार्ड नें दी पिटाई कर दी, घंटों किया रोड जाम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के सदर अस्पताल में नवनियुक्त शिक्षकों के हेल्थ चेकअप को लेकर पिछले तीन दिनों से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वही आज एक नवनियुक्त शिक्षक ने आरोप लगाया कि उसे सदर अस्पताल के गार्ड के द्वारा पीटा गया है। जिसके बाद जांच कराने आए नवनियुक्त शिक्षकों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया और फिर सदर अस्पताल के सामने सड़क को एक घंटे तक जाम कर दिया। जिसमें आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नवनियुक्त शिक्षकों का कहना है कि हेल्थ जांच के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं की गई है। पिछले तीन दिनों से नवनियुक्त शिक्षक हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए भटक रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा व्यवस्था जहां ठीक से […]

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव नें हाई स्कूल नवगछिया की नई प्रचार्या विनिता राय से किया मुलाकात ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने शुक्रवार को हाई स्कूल नवगछिया की नई प्रचार्या विनिता राय से मुलाकात की, महासचिव ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ताइक्वांडो सेन्टर में अभ्यास आरंभ करने के संदर्भ में बात कही। प्रचार्या ने सोमवार से अभ्यास आंरभ करने का सहमति जाहिर की है। इस अवसर पर जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि मार्च माह में खेल विभाग, बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर (बालक ) एवं मोतिहारी ( बालिका) होने जा रहा है। जिला ताइक्वांडो स्कूली टीम का अभ्यास हाई स्कूल नवगछिया में होना है। वहीं मौके पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम एवं स्कूल के शिक्षक गण आदि उपस्थित थे। DESK 04

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र मे ट्रेन से मरने वाले कि हुई पहचान ||GS NEWS

DESK 040

नगवछिया जीआरपी थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मरने वाले की पहचान हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के भंसार गांव के महेश ऋषि के रूप में हुई हैं। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना क्षेत्र के कुर्सेला स्टेशन के पूर्वी छोड़ पर पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा था। मृतक के भाई अमृत कुमार ने शव की पहचान किया। भाई ने बताया कि महेश ऋषि गुजरात ढोलका जाने के लिए गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में कटिहार स्टेशन में 23 फरवरी को चढ़ा था। कुर्सेला स्टेशन के पास ट्रेन से गिर जाने के कारण मौत हो गया। परिजनों को शव […]

पुलिस सप्ताह के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रंगरा में कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

पुलिस सप्ताह आयोजन के क्रम में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रंगरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना अध्यक्ष नवगछिया पूनम कुमारी झा ने छात्राओं को गुड टच बैड टच, बाल विवाह, यौन शोषण, महिला उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा तथा दहेज प्रथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस क्रम में विवाह की सही उम्र क्या है। इस पर एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। जिसमें जीते हुए प्रतिभागी को थानाध्यक्ष महताब खां के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। बीआरपी मुकेश मंडल ने बताया कि सही जवाब देने पर वैष्णवी एवं आंचल को पुरस्कृत किया गया। महिला थानाध्यक्ष झा ने छात्रा से कहा किसी भी छात्रा को कहीं भी कोई कठिनाई हो तो सीधे मुझे […]

पुलिस सप्ताह दिवस पर नवगछिया थाना में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

पुलिस सप्ताह दिवस पर नवगछिया थाना में रंगोली प्रतिायोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। बताया गया कि रंगोली शराब, मोर, दहेज प्रथ के थीम पर बनाई गई थी। जिसमें मोर पर बनाए रंगोली में ग्रूप ए की छात्राओं मुस्कान गुप्ता, रिसिका गुप्ता, अनंता गुप्ता, श्रृष्टि कुमारी को पुरस्कृत किया गया। शराब पर बनाए गए रंगोली में मुस्कान कुमारी, सुरभी कुमारी, जिया सिंह, असिता कुमारी, राजनंदनी कुमारी को पुरस्कार दी गई। दहेज पर बनाए गए रंगोली में ग्रूप डी की छात्रा सलोनी झा, सुप्रिया कुमारी, आकाक्षा राज, भूमिका राज, वैष्णवी सांडिल्या को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भी देखा। उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनाए गए रंगोली […]

नवगछिया जीआरपी ने बेहोशी की हालत में यात्री को स्टेशन पर उतारा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जीआरपी पुलिस ने बेहोशी की हालत में यात्री को नवगछिया स्टेशन पर उतारा। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति बोगी में बोहोश हैं। जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नवगछिया स्टेशन पर उतारा गया। उसे पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बेहोश यात्री की पहचान सर्हसा जिला के बड़गांव निवासी सुधीर झा के पुत्र दिनानाथ झा हैं। जीआरपी पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर इलाज के उपरांत दिनानाथ झा को अपने साथ लेकर गए। DESK 04