Category Archives: भागलपुर

एक भवन के मात्र दो कमरों में चल रहा दो विद्यालय, ठंड में भी बिना दरी के ही बैठ कर पढ़ाई करते 500 बच्चे||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, बिहार में शिक्षा का कैसा है खेल, सरकार की व्यवस्था है पूर्णरूपेण फेल,सरकार की ओर से एक तरफ जहां सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है lवहीं कई स्कूलों में उन्हें बैठाने व पढ़ाई की समुचित व्यवस्था तक नहीं है lऐसी स्थिति किसी एक सरकारी स्कूल में नहीं बल्कि जिले के 75 प्रतिशत विद्यालयों में है। बच्चों की संख्या के अनुसार कक्षाएं नहीं है और ना ही बैठने के लिए दरी व बेंचl प्रतिदिन शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है। ऐसा ही मामला एक बार फिर कहलगांव प्रखंड में कुछ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते शिक्षक व शिक्षा व्यवस्था […]

स्थापना दिवस पर रोटरी पिंक क्लब ने केक काटकर किया सेलिब्रिट || GS NEWS

DESK 04 B0

रोटरी इंटरनेशनल के 117वें स्थापना दिवस पर रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब ने केक काटकर सेलिब्रिट किया।सभी ने रोटरी के उपलब्धियों पर चर्चा की और रोटरी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सामाजिक कार्य को जोर-शोर से आगे बढ़ाने की बात कही।अध्यक्ष गायत्री सिंह ने मीटिंग में अगले सत्र 22-23 के अध्यक्ष- सचिव के नामों की घोषणा की। रोटरी विक्रमशीला पिंक की आगामी अध्यक्ष रोटेरियन अंजना प्रकाश एवं सचिव रोटेरियन कमला साहू होंगी। सभी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दीमौके पर अध्यक्षा गायत्री सिंह, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, चार्टर अध्यक्ष चंदना चौधरी, भव्या, कमला साहू, मृदुला घोष, संजीता साह, बबीता साह, अंजू झुनझुनवाला आदि मौजूद थे। DESK 04 B

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा ,सरकारी कर्मियों ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 04 B0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा अगले वर्ष से 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा किये जाने को लेकर भागलपुर के एनपीएस सरकारी कर्मियों ने स्वागत किया है । राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद जिले के सरकारी सेवक भी बिहार में इसे लागू करने की मांग करने लगे हैं ।नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के भागलपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी राज्य में सरकारी सेवकों के लिए ऐसी ही घोषणा करनी चाहिए ।इससे उनके सुनाने बाबू वाली छवि में चार चांद लग जाएगा । सचिव शशिकान्त शशि ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राजस्थान के सभी […]

यूरिया खाद के लिए दुकानों पर उमड़ी भीड़|| GS NEWS

DESK 04 B0

इस्माइलपुर प्रखंड के चंडीस्थान में यूरिया खाद के लिए किसान दुकान पर सुबह से ही जुटने लगे।जिस कारण किसानों की काफी भीड विभिन्न दुकानदारों के यहां जमा हो गई।किसानों की भारी भीड़ की सूचना पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष मणि पासवान, पूर्व कृषि पदाधिकारी सलीम अहमद दल -बल के साथ चंडीस्थान पहुंचे। किसानों को आधार कार्ड के माध्यम से यूरिया खाद वितरण कार्य प्रारंभ करवाया। बीएओ ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न दुकानदारों के बीच एक हजार अस्सी बोरी यूरिया उपलब्ध करवाया गया था। जिसे किसानों के बीच 266 रुपये की दर से वितरण करवाया गया। थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि हर हाल में विधि व्यवस्था को बनाये रखा जायेगा। DESK 04 B

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नवगछिया द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च || GS NEWS

DESK 04 B0

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नवगछिया द्वारा कर्नाटक में हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा के हत्या के विरोध में गोपाल गौशाला नवगछिया से नवगछिया स्टेशन तक आक्रोश मार्च निकालकर और स्टेशन पहुंच कर इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला दहन किया गया, जिसमें इस्लामिक तुष्टीकरण बंद करो, हर्षा को न्याय दो, हिंदू हित का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर जैसे जोरदार नारे लगाए गए, इस आक्रोश मार्च विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक प्रहलाद यादव, नगर संयोजक प्रभास कुमार,नगर सहसंयोजक शुभम पोद्दार भाजयुमो नेता , नन्हे सिंह राजपूत ,सौरभ पोद्दार, दीपक शर्मा ,प्रिंस गुप्ता, विष्णु कुमार, राहुल शर्मा, शिवम झा, समेत सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे . DESK 04 B