January 12, 2022
निर्धारित समय पर कोरोना टीका का दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया सम्मानित ||GS NEWS
DESK 04मंगलवार को खरीक पीएचसी परिसर में निर्धारित समय पर कोरोना टीका का दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ, पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह, डा.संत कुमार निराला, डा.सुजीत कुमार एवं मैनेजर मधुकांत झा ने फीता काटकर किया। शिविर में लकी ड्रा के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के बीच बम्पर एवं सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पीएचसी प्रभारी ने शेष वंचित लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील किया।इस मौके पर चिकित्सा डा.सत्यपाल, एएनएम रूबी कुमारी,सुप्रिया भारती,शबनम कुमारी,केयर इंडिया के प्रतिनिधि प्रभु प्रिंस आदि मौजूद थे। DESK 04