Category Archives: भागलपुर

बोली सैनिक की मां – नहीं मिलेगा न्याय तो जिलाधिकारी के सामने दे दूंगी जान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला मे परिवारिक जमीन और पैसे के विवाद को लेकर बीते नौ महीने से कलावती देवी अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, कलावती देवी ने बताया है कि उसके पिता ने दो शादी किया था| जिसमें पहली पत्नी रूदो देवी है उसमें सिर्फ हम कलावती देवी ही एक बेटी थी| दूसरी पत्नी फूलों देवी को तीन बेटी है पहली रेखा देवी, दुसरी राधा देवी और तीसरी सोनी देवी है| कलावती देवी का आरोप है कि हमें नही तो जमीन में हिस्सा दे रहे है ना ही रूपए पैसे| बीते नौ महीने से कलावती देवी और उनके परिजन हबीबपुर पुलिस और वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन अब तक कोई […]

सुलतानगंज प्रखंड मे अबतक 12 पंचायतों का हुआ शपथग्रहण  ||GS NEWS

DESK 040

सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे अबतक 12 पंचायतों के प्रतिनिधियों का शपथग्रहण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्म एंव सीओ शंभुशरण राय,सहित प्रखंड के तमाम पदाधिकारियों द्वारा शपथग्रहण कराए गए।साथ ही उप मुखिया एंव उप सरपंच पद के लिए भी मतदान कराने पर निर्वाचित घोषित करते हुए शपथग्रहण कराए।और नशा मुक्त बिहार को लेकर 12 पंचायतों के सभी प्रतिनिधि ,मुखिया, सरपंच, पंच ,वार्ड के प्रतिनिधियों को संकल्प दिए गए।इस दौरान तमाम प्रखंड के पदाधिकारी ,कर्मचारी सहित सभी प्रतिनिधि मौजुद देखे गए।। DESK 04

नवगछिया के तीनटंगा में आयोजित खेल उत्सव का हुआ समापन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला के मां सरस्वती मैदान में आयोजित नमामि गंगे प्रखंड स्तरीय खेल उत्सव 2021-22 का शनिवार को समापन हो गया । दो दिनों के आयोजित खेल उत्सव में कबड्डी एवं वालीबॉल में टीमों नें एक से बढ़कर रोमांचक प्रदर्शन किया । कबड्डी एवं वॉलीबॉल मैच के फाइनल विजेता को रंगरा थानाध्यक्ष मो० महताब खां नें ट्रॉफी वितरण किया । मौके पर वर्तमान मुखिया सिकंदर प्रसाद दास वर्तमान सरपंच योगेंद्र प्रसाद मंडल, खेल अध्यक्ष राजकुमार रजक जिला मंत्री मनोज मंडल समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल दिलीप मंडल खेल व्यवस्थापक अमन कुमार उर्फ रोशन मंडल गौतम कुमार अरविंद कुमार गुरुदेव कुमार राजा कुमार छंगूरी कुमार , सुरेश फौजी , राजकुमार मंडल, फूलों मंडल, […]

मंदार डिफेंस एकेडमी नामक फर्जी संस्थान द्वारा छात्रों को लगाया जा रहा है लाखों का चुना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप स्वामी विवेकानंद आदमपुर रोड में मंदार डिफेंस एकेडमी नामक फर्जी संस्थान द्वारा छात्रों को गुमराह और झांसा देकर नामांकन शुल्क के नाम पर लाखों रुपये का वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है,बताया जा रहा है कि मंदार डिफेंस एकेडमी नामक संस्थान बिना पंजीकृत किए और बिना शैक्षणिक प्रशिक्षित प्रमाण के जिला प्रशासन अनुमति के बगैर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप स्वामी विवेकानंद आदमपुर रोड के एक मकान में मंदार डिफेंस एकेडमी नामक संस्थान द्वारा बिहार पुलिस,आर्मी जैसे डिफेंस की बहाली में शारीरिक दक्षता में. प्रशिक्षित करने के नाम पर तीन हजार नामांकन शुल्क लिया जाता है,और बहाली में फिट करने की बात धड़ल्ले से कर रही है,जबकि मंदार डिफेंस एकेडमी के प्रबंध […]

प्लास्टिक मुक्त, प्रदूषण मुक्त भागलपुर बनाने को लेकर किया रीसाइक्लिंग बैंक का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

स्मार्ट सिटी भागलपुर में नगर निगम के सौजन्य से कचरा चुनने वालों के लिए रीसायकल कार्यालय का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के सामने मेयर सीमा साह, उप मेयर राजेश वर्मा एवं कई पार्षदों की मौजूदगी में सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया, जीरो वेस्ट सिटीजन के तहत रीसाइक्लिंग बैंक का मुख्य उद्देश्य पूरे भागलपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाना, प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसी क्रम में मेयर सीमा शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा यह पहल बहुत अच्छी पहल है, हम लोग भागलपुर वासी सभी मिलकर इस पॉलिथीन का यूज कम से कम करें, घर से कुछ खरीदने जाएं तो जूट का बैग या कपड़े का झोला लेकर जाए, उन्होंने यह भी कहा कि. […]

जब्त जमीन पर लगे आम के पेड़ को काटा, सीओ नें दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

जब्त जमीन पर आम का पेड़ काटने पर सीओ गोपालपुर राजकिशोर शर्मा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में दो पक्षों में हुए मालिकाना हक़ के विवाद के कारण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आम का बगीचा जप्त किया गया था। बगीचे से आम का पेड काटने पर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी अशोक सिंह व चपरघट निवासी कुंदन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त बगीचे का रिसीवर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को नियुक्त किया गया था। बिना उनके आदेश से अवैध ढंग से आम का पेड काट कर ट्रैक्टर के द्वारा ले जाने की सूचना प्रथम पक्ष के द्वारा दिये जाने पर ततकाल कार्रवाई […]

नवगछिया पुलिस जिला के थाने में किया गया शराब विनिष्टिकरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस द्वारा पूर्व में बरामद शराब का विनिष्टिकरण किया गया। नवगछिया थाना के नो मामलों का शराब नष्ट किया गया। खरीक थाना के एक मामला का शराब नष्ट किया गया। बिहपुर थाना के छह मामले का शराब नष्ट किया गया। गोपालपुर थाना के आठ मामलों का शराब विनिष्ट किया गया। परवत्ता थाना के एक मामला का शराब नष्ट हुआ। रेल थाना के एक मामला का शराब, इस्माइलपुर थाना के पांच मामलों का शराब नष्ट किया गया। देशी शराब 3896.505लीटर, विदेशी शराब 3480.205 लीटर शराब विनिष्ट किया गया। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। DESK 04

28 को करेंगे रेल सुरक्षा आयुक्त करेंगें ब्लॉक का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बरौनी कटिहार रेलखंड में निर्माणाधीन कुर्सैला – कोसी ब्लाक हट के बीच कटरिया _कुर्सेला पैच दोहरीकरण का निरीक्षण 28 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्व परिमण्डल कोलकाता के द्धारा किया जाना तय हुआ हैं। निरीक्षण स्पीड ट्रायल (तीव्र गति) कुर्सेला से कोसी ब्लाक हट तक किया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन के द्धारा लोगों को उक्त तिथि में निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।निरीक्षण के उपरांत जल्द ही दोहरीकरण पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मालूम हो कि 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कोई ट्रेन है नवगछिया कटिहार बरौनी के बीच स्थगित है या तो रूट को बदल दिया गया है। DESK 04

गोपालपुर प्रखंड में हुआजनप्रतिनिधियों नें लिया शपथ, उपमुखिया और उपसरपंच का हुआ निर्वाचन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने शपथ दिलाई। जिसमें गोसाईंगांव पंचायत के मुखिया अमित चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा मकंदपुर पंचायत के मुखिया रंजीता देवी व वार्ड सदस्यों को अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने व गोपालपुर डिमहा पंचायत की मुखिया रीता चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा सैदपुर पंचायत की मुखिया वीणा देवी व वार्ड सदस्यों को बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत इन पंचायतों में उप मुखिया उप सरपंच का चुनाव अधिकांश पंचायतों में कराया गया। जिसमें उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत से उप मुखिया रविरंजन कुमार, उप सरपंच राजेश कुमार तथा गोपालपुर डिमाहा पंचायत […]