Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के स्टेशन रोड में हैलो ब्रदर फैशन का भव्य शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के स्टेशन रोड में गणपति स्वीट्स के सामने हैलो ब्रदर फैशन का भव्य उद्घाटन सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर किया गया । मौके पर दुकान के संचालक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहलें से भी एक रेडीमेड स्टोर माँ दुर्गा रेडिमेड, रूंगटा बालिका हाई स्कूल के सामने में चल रहा हैं । स्थानीय लोगों की मांग थी कि नवगछिया स्टेशन के समीप एक दुकान हो जिसके मद्देनजर एक रेडीमेड स्टोर का स्टेशन रोड में गणपति स्वीट्स के सामने सुमित मेडिकल के बगल में खोला गया है । दुकान में मेंस वियर एवं किड्स वेयर में जींस, शर्ट टी, शर्ट, स्पोर्ट टी शर्ट, सूट, ट्रोजर, लोअर, केफरी सहित कई अन्य उपलब्ध हैं । वही बच्चों के लिए […]

नवगछिया में बाढ़ जलप्रलय की स्थिति में, हर तरफ हाहाकार, विस्थापन को मज़बूर लोगों को 10 दिनों बाद मिल रही नाम मात्र की सुविधा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी ने अब अपना रौद्र नर्तन शुरू कर दिया है। जिससे पूरे अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है चारों तरफ आमजनों के बीच हाहाकार मच गया है। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर गोपालपुर रंगरा इन सभी प्रखंडों के सैकड़ों गांवों की 50 हजार की आबादी अपनी जिंदगी बचाने के लिए समस्याओं से जद्दोजहद कर रहा है। परंतु इनकी समस्याएं सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। लोग अपने हिसाब से अपने अपने घरों से समान और मवेशी लिए पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ित शरण की तलाश में इधर उधर अपनी मवेशी लिए भटक रहे हैं। अलबत्ता की इतनी बड़ी आबादी को आवागमन के लिए प्रशासन की […]

नवगछिया के भवानीपुर गांव में लापता अधेड़ का मिला शव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव के वार्ड नंबर 6 में कचहरी के आगे सोमवार की संध्या को 40 वर्षीय अधेड़ बबलू पंडित के शव की बरामदगी की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार बबलू की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है तो वहीं शव को देख कर लगता है कि तीन से चार दिन पहले बबलू की हत्या कर दी गयी होगी. सोमवार शाम पांच बजे जब ग्रामीणों ने शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बबलू पंडित की पत्नी रीना देवी ने उसके शव की पहचान की. जानकारी मिली है कि 11 अगस्त से ही बबलू रहस्यमय तरीके से लापता हो […]

नवगछिया में रिंग बांध कटाव के बाद जिलाधिकारी पहुँचे स्थल पर, शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर को बिंद टोली से जोड़ने वाले रिंग बांध में तीन सौ फीट से ज्यादा कटाव होने के बाद, दर्जनों गांव में जल प्रलय की स्थिति बनी हुई है, रिंग बांध में लगातार हो रहे कटाव और इसके कारण दर्जनों गांव प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन अधिकारियों के साथ कटाव स्थल पहुंचे और कटाव का. निरीक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ित गांव का जायजा लेने और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को जानने वोट से डीमहा सहित कई गांव पहुंचे, इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील भी की. इस दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि कटाव की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभावित इलाकों में रिलीफ रेस्क्यू […]

नवगछिया के कई संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा झंडे को सलामी ||GS NEWS

DESK 040

75 वें स्वतंत्रता दिवसके अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्या जरीन वहाव , शिक्षक – शिक्षिकाओं के बीच निर्देशक ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर, राम बहादुर सर,सुरेश सिंह,आलोक कुमार, नवरत्न कुमार , संजीव कुमार झा, उत्तम कुमार,आकाश कुमार,अजीत कुमार , रुक्मिणी देवी मौके पर मौजूद रहे। शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन से सबो को वर्तमान समय के शिक्षण कार्य का मार्ग दिखाया और अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वहीं बाल भारती विद्यालय परिसर में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके […]

नवगछिया में शान से लहराया तिरंगा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में पंचहतरवा स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया । नवगछिया अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में एसडीओ ई0 अखिलेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्र ध्वज फहराया । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडा फहराया ।न्यू पुलिस लाइन में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने ध्वजारोहण किया और पेरेड कि सलामी ली। इस मौके पर विधायक गोपाल मंडल ,एसडीओ अखिलेश कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्षा प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर पार्षद मुन्ना भगत सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। नवगछिया आदर्श थाना में इंस्पेक्टर भारत भूषण ने ध्वजारोहण किया जबकि पुलिस मेंस […]

नवगछिया के इस्माइलपुर रिंग बांध स्पर 2 के पास हुआ ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के कई बाढ़ ग्रस्त प्रखंड हैं । जिसमे गोपालपुर एवं इस्माइलपुर में भी गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बांधों और सड़कों पर दबाव काफी पानी का तेज हो गया है वहीं 15 अगस्त रविवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मन रहा था तभी लोग जश्न मनाने में थे इसी बीच बढ़ते जलस्तर ने. गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में स्पर संख्या 2 , नोज दो के पास गंगा नदी ने तेज बहाव के कारण बांध का कटाव कर दिया जिससे बाढ़ का पानी काफी तेज गति में फ़ैलने लगी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया गया एवं जीएस न्यूज़ द्वारा भी तत्परता के […]

नवगछिया : नाजुक स्थिति में हैं नरकटिया बांध, धीमी गति से चल रहा हैं कार्य , ग्रामीणों में हैं नाराजगी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमण्डल का एक महत्वपूर्ण नरकटिया जमींदारी बांध की स्थिति काफ़ी नाजुक है । इस बांध से दर्जनों गांव आश्रित हैं लेकिन बांध पर काफ़ी धीमी गति से कार्य चल रहा है जिससे दर्जनों गाँव के ग्रामीण व किसान काफ़ी नाराज भी हैं । अगर ससमय कार्य में तेजी नहीं लाया जाए तो एक बड़ी मुसीबत के रूप में स्थिति हो सकती हैं । इसलिए समय पर कार्य में तेजी लाने के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मुस्तैद रहने की जरूरत है । वहीं स्थानीय ग्रामीणों नें यह भी आरोप लगाया हैं कि बांध को लेकर जल संसाधन के पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं । अधिकारी भी कभी-कभी दिखाई देते हैं पूर्णरूपेण मुस्तैद नहीं रहतें हैं । DESK […]

गोपालपुर : जाको राखे साइयां मार सके ना कोई : अचानक ध्वस्त हुआ सड़क दो लोग नदी में बहे ||GS NEWS

DESK 040

लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण बांधों पर पानी का दबाब बढ़ता जा रहा हैं । गंगा नदी भी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बढ़ती ही जा रही है, वहीं इसी क्रम में रविवार की दोपहर को अचानक ही नवगछिया अनुमंडल के ईस्माइलपुर दियारा इलाके में रिंग बांध स्पर संख्या 2 में धसान होने के साथ ही बांध टूट गया, जिससे दियारा इलाके के खेत देखते ही देखते जलमग्न हो गए । बांध इस्माईलपुर से बिंदटोली तक फैला हुआ है जिसमें कुल 8 स्पर हैं। वहीं स्पर बांध के अचानक टूटने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । गोपालपुर इस्माईलपुर प्रखंड के अलावे जिला प्रशासन दौड़ पड़ें । मौके पर […]