Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : इंटर के प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल छात्राओं द्वारा एसएम कॉलेज में दिए जा रहे धरना को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी पहुंचे धरना स्थल पर, दिया उचित कार्रवाई का भरोसा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के एसएम कॉलेज का मुख्य गेट जाम कर पिछले 24 घंटे से धरना और प्रदर्शन कर रहे इंटर के फिजिक्स प्रैक्टिकल में फेल छात्राओं से मिलने जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार पहुंचे और उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुये धरना तुडवाया, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस बाबत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया है, और उन्हें छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए 1 सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, दरअसल इंटर की छात्राओं ने फिजिक्स विषय के प्रैक्टिकल में जानबूझकर फेल कर दिए जाने का आरोप लगाते पिछले 24 घंटे से धरना देते हुए कॉलेज प्रशासन […]

भागलपुर में प्रधान सचिव का एक्शन, हटाये गए मायागंज अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक भगत, डॉ असीम कु. दास को मिला प्रभार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर:- अभी अभी भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर (मायागंज अस्पताल) अधीक्षक डॉ अशोक कुमार भगत को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। साथ उन पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बता दें कि आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव मायागंज अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने कई वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कोविड मरीजों के परिजन बिना किसी सुरक्षा उपकरण के थे। साथ ही उन्होंने कई कमियां भी पाई थी। इसके बाद उन्होंने कड़े शब्दों में कहा था कि कार्रवाई होगी। इस बयान के महज कुछ ही घंटे बाद प्रधान सचिव ने एक्शन लिया […]

भागलपुर : टीकाकरण कराने आए लोगों ने चोर दरवाजे से प्रवेश कराकर टीका लगाए जाने का आरोप लगाकर जमकर काटा बवाल||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश के साथ-साथ भागलपुर में भी टीकाकरण का चौथा दौर चल रहा है, इस दौरान 45 वर्ष या उससे अधिक के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीका लगाया जा रहा है, भागलपुर के मोहदीनगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने आए लोगों ने. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अपने परिजनों और शुभचिंतकों को चोर दरवाजे से टिका दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा, जिसके बाद बब्बरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रचना कुमारी ने बताया कि उनके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 100 लोगों का टीकाकरण […]

भागलपुर : माइक्रो कंटेंमेंट जोन में खुला था मॉल, किया गया सील || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : कोविड – 19 के बढ़ते प्रकोप के बीच नवगछिया शहर को माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिए जाने के बाद भी शहर में एक मॉल खुला था. मामले में कार्रवाई करते हुए नवगछिया के एसडीओ इंजीनियर अखिलेश कुमार ने नवगछिया के महाराज जी चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल को सील कर दिया है. दूसरी तरफ पदाधिकारियों ने पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक बस को भी जब्त कर लिया है. शहर में अखिलेश कुमार एवं डीएसपी हेडक्वार्टर असरार अहमद के नेतृत्व में बुधवार को जांच अभियान चलाया गया था. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नवगछिया के सिटी कार्ट मॉल को सील किया गया है. जांच अभियान के दौरान मॉल में 10 से 15 के संख्या में व्यक्ति […]

भागलपुर : पूरे प्रदेश में पुलिस बेलगाम, जनप्रतिनिधियों का भी नहीं होता है बिहार में सम्मान, आरसीपी टैक्स लगाकर बिहार में हो रहा है शराब का कारोबार, मुख्यमंत्री भी आएंगे जद में अजीत शर्मा ||GS NEWS

DESK 040

– कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने एक बार फिर बिहार पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए मास्क चेकिंग और वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है, पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी नहीं किए जाने की बात अजीत शर्मा ने कही है, वहीं शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब के कारोबार को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को टैक्स दिए जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त होने की बात करते हुए कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसकी […]

भागलपुर : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे भागलपुर लगाई फटकार || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जिले में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भागलपुर पहुंचे, हेलीकॉप्टर से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का स्वागत जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया, इसके बाद प्रत्यय अमृत समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन पहुंचे, जहां वे बिहार सरकार के प्रधान सचिव, परिवहन विभाग के सचिव और अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के ताजा हालात की जानकारी दी, इसके बाद स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव मायागंज अस्पताल पहुंचकर अस्पताल और कोविड वार्ड का जायजा लिया, और कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए, मीडिया से […]

भागलपुर : देर शाम भागलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर-देर शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भागलपुर पहुंचे। जहां भागलपुर विक्रमशिला सेतु पहुंच के समीप एक निजी अस्पताल के सामने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुके व अंग वस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवघर से कटिहार जा रहा था इसलिए कार्यकर्ताओं के आग्रह पर यहां मैं थोड़ी देर के लिए रुका। 10 अप्रैल को भागलपुर आऊंगा। नगर निगम में बीते 3 महीने से नगर आयुक्त नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही भागलपुर नगर निगम को स्थायी नगर आयुक्त मिलेगा और नगर निगम बेहतर बनेगा। स्वागत के दौरान भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, भाजपा नेता मनीष दास, चंदन ठाकुर, पंकज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, रतन संथालिया, अरविंद […]

भागलपुर : इंटर की परीक्षा में प्रैक्टिकल में फेल किये जाने से नाराज छात्रों ने एसएम कॉलेज में जमकर काटा बवाल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर एसएम कॉलेज की साइंस की छात्राओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। दरअसल इंटर प्रायोगिक परीक्षा में फिजिक्स सब्जैक्ट में 40 से अधिक छात्राओं को फेल कर दिया गया है। छात्राओं ने कॉलेज में पहले हंगामा किया फिर प्राचार्य का घेराव करते हुए प्राचार्य कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। छात्राओं का कहना है की इसमें से कई लड़कियां मार्क्स में फर्स्ट डिवीजन है पर प्रायोगिक परीक्षा में कॉलेज की तरफ से उन्हें फेल कर दिया गया है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया की कॉलेज की तरफ से प्रायोगिक परीक्षा के लिए पैसे मांगे जा रहे थे नहीं देने पर उन्हें फेल कर दिया गया। इस दौरान कई छात्राओं ने कहा की अगर उनकी कॉपी को पुनः […]

भागलपुर में स्कॉर्पियो नें हवा में उड़ा दिया बाइक, दृश्य सीसीटीवी में कैद ||GS NEWS

DESK 040

सड़क दुर्घटना में भागलपुर स्मार्ट सिटी भी अग्रणी स्थान पर है आए दिन लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है वहीं शुक्रवार को एक अजीबोगरीब सड़क दुर्घटना देखने को मिला जिसमें एक बाइक पर सवार दो मित्र को स्कार्पियो ने इतनी जोर से ठोकर मारा कि वे हवा में 10 सेकेंड के लिए उड़ गए और वहीं उनकी जान चली गई बताया जा रहा है कि हमेशा एकदूसरे के साथ दिखने वाले मोहम्मद गुफरान और मोहम्मद सैफ की मौत बड़े ही दर्दनाक तरीके से हुई। भागलपुर के हुसैनाबाद स्थित बाल्टी कारखाने के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मोहम्मद गुफरान की मौके पर ही मौत हो […]

भागलपुर : ईटा भट्टा मालिक की लापरवाही के कारण गई मजदूर की जान||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – कहलगांव शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव के ईट भट्टा शेर ब्रिक्स के मालिक की लापरवाही के कारण एक मजदूर शिव कुमार की चली गई जान बता देगी वह उसी भट्टा में मजदूरी का काम करता था जबकि सैकड़ों मजदूर उस ईट भट्टा में काम करते हैं लेकिन ईटा भट्टा मालिक की लापरवाही के कारण और भी मजदूरों की जान जा सकती है क्योंकि बहुत ही पुराना कुआं ऑफिस के बगल में है लेकिन ईटा भट्टा मालिक ने उस . कुए को घराना उचित नहीं समझा जिससे आज एक मजदूर की कुएं में डूबने से मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि उसे मारकर के ईटा भट्ठा के कुएं मैं फेक दिया गया लेकिन सवाल यह उठता है […]