Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

B BABUL0

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भागलपुर के विभिन्न गंगा तटों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने घरों पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों से कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जो अपील की गई थी उसका भागलपुर में व्यापक असर देखने को मिला, हालांकि भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, एसएम कॉलेज घाट, बूढ़ानाथ घाट, नया बाजार घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी अनहोनी से निपटने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए […]

छठ महापर्व पर GS BEST PHOTO COMPETITION के संध्या प्रतियोगिता के प्रतिभागी के नाम की सूची जारी , 25 को आएगा रिजल्ट || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

छठ पूजा के अवसर पर जीएस न्यूज़ के द्वारा बेस्ट फोटो कंपटीशन का आयोजन आज 20 नवंबर 2020 संध्या Evening एवं कल 21 नवंबर 2020 प्रभात Morning में आयोजित किया जा रहा है . जिसमें फोटो भेजने का समय आज संध्या 5:00 से 8:00 एवं कल सुबह 5:00 से 8:00 है . बताते चलें कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर, द्वितीय पुरस्कार मिल्टन बोतल, एवं तृतीय लंच बॉक्स है बताते चलें कि आज 20 नवंबर को संध्या कालीन अर्घ में कुल 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए है जिनमें पूर्ण रूपेण नियम एवं शर्त के अनुसार से हुए रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागी के नामों की सूची जारी की जा रही हैं । कृपया ध्यान दें यह प्रतिभागी के नामों […]

बिहार: छठ महापर्व का तीसरा दिन- खरना के बाद अब सूर्यदेव का पड़ेगा आज पहला अर्घ्‍य || GS NEWS

B BABUL0

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान भास्‍कर को सायंकालीन अर्घ्‍य दिया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को व्रतियों द्वारा छठी मैया को गुड़, अरवा चावल एवं दूध से बने रसिया का भोग लगा कर खरना व्रत किया गया। बुधवार को नहाय-खाय (Nahai-Khay) के महापर्व की शुरुआत हुई। आज शुक्रवार को सांध्‍यकालीन सूर्य (Evening Arghya) तो कल शनिवार को प्रात:कालीन अर्घ्‍य (Morning Arghya) के साथ होगा। कोरोना संक्रमण के काल में यह पहला छठ व्रत है, जिसमें संक्रमण से बचाव के तमाम ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्रशासन व पुलिस के हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। छठ पर्व को लेकर राज्‍यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) तथा मुख्‍यमंत्री […]

नवगछिया : नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क पर लगा रहा जाम

B BABUL0

मकनपुर चौक से नवगछिया टाउन थाना होते हुए नवगछिया शहर जाने वाली सड़क गुरुवार को पूरे दिन जाम की जद में रहा. सड़क से होकर ट्रक व ट्रेक्टर के अत्यधिक आवाजाही एवं ट्रेक्टर चालक के आपाधापी के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इसके साथ हर बीस मिनट में रेलवे समपार बंद होने के कारण जाम की स्थिति भयावह हो गई थी. सड़क पर जाम रहने के कारण छठ पूजा की पूजन सामग्री खरीदारी करने आए आसपास के इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क के जाम रहने से लोगों को मकनपुर चौक से ही पैदल दो किलोमीटर पैदल नवगछिया बाजार जाना पड़ रहा था. B BABUL

नवगछिया: चौथी बार विधायक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाए || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को लगातार चौथी बार विधायक बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ प्रदान किया. मौके पर विधायक कहा कि यह जीत गोपालपुर की जनता एवं आप कार्यकताओं की जीत है. गोपालपुर की जनता ने हमे लगातार जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का काम किया है इसके लिए में आभारी हूँ. उन्होंने कहा जनता के हर सुख दुख में में उनके साथ खड़ा रहूंगा ओर जो भी विकास कार्य रह गए हैं उसे पूरा करने का काम करूंगा. पार्टी के मुन्ना जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्तओं ने कहा कि इस बार आपको मंत्री मंडल में शामिल किया जाना चाहिए. इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश […]

गोपालपुर : गोपालपुर के लतरा में भूसा मे लगी आग, कई समान जलकर हुआ राख

B BABUL0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के  लतरा गांव में बुधवार की सुबह भूषा आग लग जाने से फूलो यादव का भूसा सहित उसमें रखे सामान जलने की सूचना है। फूलों यादव ने बताया कि सुबह भूसखार में देखा तो धुआं निकल रहा था। धीरे-धीरे आग भयावह हो गया । वही ग्रामीण सह उपसरपंच विभाष यादव ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास के बाबजूद  भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था । ग्रामीणों द्वारा गोपालपुर सीओ , थाना प्रभारी सूचना दी गई। प्रशासनिक पदाधिकारियों को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया । फायरब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद् से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा […]

नवगछिया : गंगा स्नान के बाद कद्दू भात के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व

B BABUL0

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा का वातावरण शुरू हो चुका है. बुधवार को नहाय खाय (कद्दू भात) के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का अनुष्ठान आरंभ हो गया. कद्दू भात पर्व को लेकर श्रद्धालु व छठ व्रतियों ने नवगछिया के गोपालपुर , रंगरा ,बिहपुर सहित कई प्रमुख नदियों में डुबकी लगायी. साथ ही छठ व्रत को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी भी की. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बड़े सभी घाटों की साफ-सफाई को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. दूसरी तरफ शांतिपूर्ण छठ पर्व संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रही है. लोक आस्था के इस पर्व पर पूजन सामग्री को लेकर शहरी […]

ढोलबज्जा: कदवा के किसान राजो राय के हत्यारों का तीसरे दिन भी नहीं चला पता, कदवा पुलिस ऐड़ी-चोटी एक कर मामले की कर रहे तफ्तीश ||GS NEWS

B BABUL0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्या की रिपोर्ट बीते सोमवार की अहले सुबह कदवा के बोड़वा टोला निवासी वृद्ध किसान राजो राय के हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस को हत्यारों का पता नहीं चल पाई है. पुलिस घटना के कारणों व हत्यारों का पता लगाने के लिए अपना एड़ी-चोटी एक कर मामले की तफ्तीश कर रही है. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि- राजो राय के हत्या को लेकर कई अहम सुराग मिलें हैं. जिस पर छानबीन कर जल्द हीं मामले का खुलासा कर ली जायेगी. B BABUL

नवगछिया: गणतंत्र दिवस परेड के लिए सराफ कॉलेज नवगछिया की स्वयंसेविका आर्या कश्यप का हुआ चयन, आगरा में मिलेगा प्रशिक्षण

B BABUL0

दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज की स्वयंसेविका आर्या कश्यप का चयन विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया है। जिसे 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आगरा के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने पर इसे गणतंत्र दिवस पैरेड के रिहर्सल में शामिल किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ अनिरुद्ध कुमार के हवाले से बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से एक और स्वयंसेवक सबौर कॉलेज के दीनबंधु का भी चयन किया गया है। नवगछिया से सराफ कॉलेज की […]

नारायणपुर: विधानसभा चुनाव में छात्र नेता का बोकस वोट कर फोटो वायरल करना पड़ा महँगा, जाँच के लिये पहुँचे अधिकारी || GS NEWS

B BABUL0

जाँच के लिये पहुँचे नावगछिया भूमि उपसमाहर्ता परमानंद साह, सीओ व अन्य विधानसभा चुनाव में वोट डालते समय ईवीएम मशीन सहित वोट देने का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना नवगछिया छात्र राजद के जिला अध्यक्ष नारायणपुर के बलाहा निवासी हेमंत कुमार सिंह को महंगा पड़ा मामले की जांच के लिए तत्कालीन बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह जांच के लिए मंगलवार को बलाहा पहुंचे. अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मध्य विद्यालय बलाहा के बूथ संख्या 35 पर हेमंत कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया था. मतदान के समय उसने ईवीएम मशीन सहित फोटो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल किया. इस वायरल फोटो की शिकायत होने पर निर्वाचन […]