Category Archives: भागलपुर

अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डाउन लाइन पर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को दी, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने रेल पुलिस को सूचित किया। शव ट्रैक पर होने की वजह से […]

Noimg

राकेश हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास, भागलपुर न्यायालय का बड़ा फैसला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर निवासी राकेश कुमार की हत्या के चारों आरोपियों को भागलपुर न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। घटना 11 अगस्त 2020 की है, जब राकेश कुमार बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी ने जिछो मंडल, संतोष मंडल, अजीत मंडल और बनारसी मंडल के खिलाफ पीरपैंती थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद भागलपुर न्यायालय ने चारों आरोपियों को […]

Noimg

राज्य एकलव्य आवासीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु चयन ट्रायल संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह ने जानकारी दी कि बिहार राज्य एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में आयोजित चयन ट्रायल संपन्न हुआ। इस ट्रायल में लगभग 50 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों की देखरेख में किया गया। इसमें बैडमिंटन प्रशिक्षक चंद्रभानु कुमार, निशांत कुमार, सुभाष कुमार पंजियार के साथ शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, चंद्रभूषण कुमार, जयंत राज, किरण कुमारी, रंजीत कुमार, विक्की कुमार, मोहम्मद जुलबाब, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, आमिर खान आदि शामिल रहे। बैटरी टेस्ट के अंतर्गत खिलाड़ियों की लंबाई, वजन, वर्टिकल जंप, शटल रन और 800 मीटर दौड़ के माध्यम से उनकी […]

Noimg

एबीवीपी ने मनाया आपातकाल विरोध दिवस, मशाल जुलूस के माध्यम से व्यक्त किया आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भागलपुर इकाई द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्टेडियम परिसर में पर्चा वितरण कर छात्रों को वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल और उस दौरान विद्यार्थी परिषद की भूमिका से अवगत कराया गया। पर्चा वितरण के पश्चात विश्वविद्यालय स्टेडियम से परिसर तक मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस जुलूस के माध्यम से आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटने वाली नीतियों और सरकारी दमन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सह मंत्री कुणाल पाण्डेय ने कहा कि जेपी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर था, जिसमें विद्यार्थी […]

Noimg

भागलपुर में जीविका द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान, 13 हजार से अधिक गरीब परिवारों को जोड़ा गया स्वयं सहायता समूह से ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रह रहे गरीब और वंचित परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जीविका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है, जो अब तक इस योजना से वंचित रह गए थे। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में जन वितरण प्रणाली से लाभान्वित सभी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने हेतु एक व्यापक घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से उन महिलाओं की पहचान की जा […]

Noimg

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों से बारी-बारी से तैयारी की जानकारी ली गई। श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया, जमुई, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास और जहानाबाद जिलों से होकर श्रद्धालु जलाभिषेक यात्रा करते हैं। इनमें भागलपुर, बांका और मुंगेर प्रमुख मार्ग हैं, जहां से श्रद्धालु सुलतानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर से उत्तर वाहिनी गंगा का जल लेकर देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं। वहीं, पहलेजा घाट से जल लेकर श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाते हैं। भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी […]

Noimg

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन, कर्मयोग और सुशासन पर दिया गया जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं प्रशासन सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मयोग और सुशासन को कार्य संस्कृति में स्थापित करना था। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ध्यान व आत्मचिंतन के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि के उपायों पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक जीवन में कर्मयोग को अपनाने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और आत्मिक अभ्यास से मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे तनाव प्रबंधन आसान होता है और कार्य में […]

Noimg

धार्मिक स्थल (पिंड) क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत तमोनी गांव में एक प्राचीन धार्मिक स्थल पर बने पिंड को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सदर एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी विधि-व्यवस्था चंद्रभूषण और सिटी डीएसपी-1 अजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों, पुजारी और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी […]

Noimg

भागलपुर में निगम कर्मी ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, फंदे से लटकाने की थी योजना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जोकसर थाना क्षेत्र के कोयलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक निगम कर्मी प्रेमराज ने अपनी पत्नी संजुला कुमारी (27) को आठ बार चाकू मारकर घायल कर दिया। संजुला का आरोप है कि पति लंबे समय से उस पर पैसों की मांग को लेकर अत्याचार करता आ रहा था। घटना गुरुवार की है। संजुला जब अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी, तभी पति प्रेमराज ने पहले उसे फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचते ही ननद ममता कुमारी ने उससे विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद ससुर रामचंद्र यादव, सास मुक्ति देवी और पति ने मिलकर संजुला को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। फिर प्रेमराज ने शरीर के कई हिस्सों पर आठ […]

निजी तस्वीर भेजकर नवगछिया के युवक ने की युवती को ब्लैकमेल, रिश्ता टूटा, साइबर थाना में शिकायत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने नवगछिया निवासी युवक पर निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अपनी मां और बड़ी बहन के साथ साइबर थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक नवगछिया का रहने वाला है और कुछ समय पहले उसकी बेटी के साथ पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान युवक ने चोरी-छिपे उसकी कुछ निजी तस्वीरें खींच ली थीं। अब उन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल कर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि युवक ने हाल ही में पीड़िता की […]