Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: रालोसपा से भाजपा में हुए शामिल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रालोसपा पार्टी के बिहार के पूर्व युवा प्रदेश महासचिव राजीव पटेल और पूर्व में जद यू के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विपिन कुमार भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की उपस्थिति में दोनों युवा नेता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.दोनों युवा नेता का पार्टी जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया.इस मौके पर जिला मंत्री अजित पटेल, राजेश पासवान, सन्नी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया में मोहर्रम त्यौहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया टॉउन थाना, खरीक थाना, बिहपुर थाना एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र में एसडीपीओ दिलीप कुमार डीएसपी मुख्यालय मो इसरार अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं बीएमपी के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. नवगछिया टॉउन थाना से डीएसपी मुख्यालय मो इसरार अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा निकाला गया फ्लेग मार्च नवगछिया शहर के गोशाला रोड होते हुए उजानी से माक्खातकिया के रास्ते थाना चौक तक गया. मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहीत रंगरा ओपी प्रभारी राजेश राम, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र कुमार, कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार […]

नारायणपुर: साहपुर में पूर्व मंत्री के आवास पर बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट बिहपुर विधान सभा से जदयू ने बैठक कर जदयू प्रत्याशी का मॉग किया नारायणपुर प्रखंड के साहपुर गॉव में सुबे के पुर्व गन्ना मंत्री दिवंगत ब्रहमदेव मंडल के पुत्र दिनेश मुखिया के आवास पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह पुर्व मुखिया प्रभात रंजन उर्फ अनिल पटेल की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से बिहपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी देने की मॉग एक स्वर में प्रखंड कोर कमेटी एवं पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मांग की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल सम्मेलन के लिए पार्टी डेटाबेस में 10000 से 20000 मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने पर बल दिया गया। बैठक में पंचायत के पंचायत अध्यक्ष […]

नारायणपुर: बिरबन्ना में गोलीबारी मामले की प्राथमिकी दर्ज, चार को भेजा जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर प्रखंड के वीरबन्ना गांव में 27 अगस्त की रात्रि बदमाशों के द्वारा गोलीबारी किया गया था। इस मामले में भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने पर भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्राथमिकी में वीरबन्ना के साकेत कुमार, सोनू कुमार सिंह, और मरवा के मनीष कुमार के साथ जमालपुर मरवा के अंकित कुमार को एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, ग्यारह कारतूस, दो कारतूस का खोखा, 24 बोतल विदेशी शराब, 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद चारों का स्वास्थ्य जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि नारायणपुर के कोको यादव को सरकारी जमीन अतिक्रमण करने के मामले में […]