5
(2)

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के तिरासी मध्य विद्यालय परिसर में जिला शिक्षा सेवक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम कुमार तथा संचालन रंगरा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रजक ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती एवं शिक्षा सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में सर्वसम्मति से नवगछिया अनुमंडल कमेटी का विस्तार करते हुए शंभू कुमार रजक को अनुमंडल अध्यक्ष, सुलेखा कुमारी को उपाध्यक्ष तथा कुनकन रजक को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं गोपालपुर प्रखंड कमेटी में सीता कुमारी को अध्यक्ष,

राजकिशोर रजक को सचिव एवं प्रकाश रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिला एवं विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा सेवक संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: