Category Archives: भागलपुर

Noimg

ग़रीबों के ‘रॉबिनहुड’ थे तिलका मांझी — डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर के इतिहास विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था — “अमर शहीद तिलका मांझी : आज़ादी के प्रथम जनजातीय वीर योद्धा”। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरणास्रोत के रूप में तिलका मांझी के योगदान को रेखांकित करना तथा आदिवासी समाज के इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाना है। अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने तिलका मांझी के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। मुख्य वक्ता टी.एन.बी. कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी ने कहा कि जहाँ […]

Noimg

प्रशासन का चला बुलडोजर, बिहार सरकार की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।जिले के शाहकुंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। असरगंज मोड़ से लेकर मुख्य बाजार तक अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे आईएएस अधिकारी जतिन कुमार ने बताया कि चिन्हित अतिक्रमित स्थलों को हटाने के लिए पूर्व में सूचना दी गई थी। एक दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो दोबारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की […]

Noimg

जमीन के लालच में रिश्तों पर वार, सुलतानगंज में देवर पर ईंट से जानलेवा हमला || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। जमीन हड़पने की नीयत से एक महिला द्वारा अपने ही देवर पर ईंट से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में शिव शंकर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उन्हें बचाने आई उनकी बेटी भी मारपीट में जख्मी हो गई। पीड़ित शिव शंकर मंडल ने आरोप लगाया कि उनके कोई पुत्र नहीं हैं, केवल तीन बेटियां हैं। इसी बात को लेकर उनका भाई और भाभी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। शिव शंकर मंडल के अनुसार, 7 फरवरी को वे अपनी जमीन पर चौकी पर बैठे […]

Noimg

एनएच-80 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टा के समीप एनएच-80 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। घायलों की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैंकठपुर निवासी धर्मेंद्र मंडल […]

Noimg

भागलपुर में शहनवाज़ हुसैन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा– संसद में अर्बन नक्सल जैसा व्यवहार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनके साथ अर्बन नक्सल की एक पूरी टोली खड़ी दिखाई दे रही है। शहनवाज़ हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अब देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष पर भी भरोसा नहीं रहा है, जो संसदीय लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का इस प्रकार का रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे उनकी मंशा […]

Noimg

जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट, पांच लोग घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुरजिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष द्वारा लगातार हमला करते हुए देखा जा सकता […]

Noimg

तिलकामांझी चौक पर आदिवासी समाज ने मनाई शहीद तिलकामांझी की 276वीं जयंती || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर आदिवासी समुदाय की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलकामांझी की 276वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए और शहीद तिलकामांझी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भागलपुर नगर निगम के उपमहापौर सलाउद्दीन हसन, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल, ईशान सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। समारोह के दौरान आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक संथाली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रस्तुत नृत्य ने पूरे कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ […]

Noimg

शिक्षा के महत्व पर ऐतिहासिक तालीमी कॉन्फ्रेंस 12 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।शिक्षा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और सामाजिक स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2026 को दिन के 11 बजे से खानकाह पीर दमड़िया शाह मार्केट, खलीफा बाग, भागलपुर में एक ऐतिहासिक तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शिक्षा जागरूकता कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक राज्य से देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर डॉ. अब्दुल कादिर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। […]

Noimg

लापता छात्राएं जिया और सोनाक्षी सुरक्षित बरामद, मुंबई से लौटकर पहुंचीं भागलपुर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं जिया और सोनाक्षी के लापता होने का मामला अब सुलझ गया है। दोनों छात्राएं सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं और मुंबई से लौटकर भागलपुर पहुंच चुकी हैं। बताया गया कि 8 जनवरी को दोनों छात्राएं अपने घर से एडमिट कार्ड लाने के उद्देश्य से विद्यालय आई थीं, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर बबरगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया तथा अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क […]

Noimg

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा भागलपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग की स्थिति तथा अभिलेखों के संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से […]