Category Archives: भागलपुर

Noimg

जगदीशपुर में भूमिहीन परिवारों की पीड़ा जारी, प्रशासन पर पुनर्वास में लापरवाही का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में भूमिहीन परिवारों की समस्याएं आज भी जस की तस हैं। वर्ष 2023 में जिला प्रशासन द्वारा जिन भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए पर्चा प्रदान किया गया था, वे अब भी पक्के आशियाने से वंचित हैं। मजबूरी में ये परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। भूमिहीन परिवारों का आरोप है कि उन्हें अब तक न तो स्थायी आवास दिया गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा झुग्गी-झोपड़ी खाली करने और इलाके से हटने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवारों में भय और असंतोष का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि पहले हमें बसाया जाए, उसके बाद ही किसी तरह […]

Noimg

पीरपैंती में महिला ने SI पर गंभीर आरोप लगाया, विधायक ने की शिकायत, पुलिस ने की जांच शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीरपैंती थाना अंतर्गत ग्राम मलिकपुर, तुरी टोला की रहने वाली एक महिला ने थाने में पदस्थापित SI राज नारायण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के अनुसार, 23 फरवरी 2025 को पड़ोसी से हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पीरपैंती थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस समय महिला के पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में कार्यरत थे और किसी वाहन को चलाने का काम करते थे। बावजूद इसके, उनके पति का नाम भी मामले में जोड़ दिया गया था, जिसे बाद में तत्कालीन कहलगांव DSP-2 अर्जुन कुमार गुप्ता द्वारा FIR […]

Noimg

पारिवारिक विवाद को लेकर युवती ने गंगा में छलांग लगाई, नाविकों और ग्रामीणों ने बचाई जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव की एक युवती नें पारिवारिक विवाद को लेकर अजगैबीनाथ धाम के अगुवानी पुल के समीप गंगा में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय आसपास मौजूद नाविकों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने त्वरित इलाज कर उसकी जान बचाई। युवती ने पुलिस को बताया कि सुशांत यादव, निवासी दुधैला, से उसकी चार साल पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को सास के साथ झगड़े के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके चलते वह गंगा […]

Noimg

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर दौरे पर, टाउन हॉल में करेंगे शिकायतों की सुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।सूबे के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल पहुंचकर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। वहीं आम लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक इंतजामों को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. […]

Noimg

जीवन जागृति सोसाइटी ने पूर्व मुख्य सचिव स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।पूर्व मुख्य सचिव एवं अरुणाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव रहे स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेड क्रॉस रोड स्थित सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह का जन्म 25 फरवरी 1957 को मुंगेर जिले के जमुआ गांव में हुआ था। उनका निधन 31 दिसंबर 2025 को लगभग 70 वर्ष की आयु में हुआ। वे अरुणाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहे और अपने सेवा काल के दौरान प्रशासनिक क्षमता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष पहचान […]

Noimg

करोड़ों रुपये के सरकारी गबन और जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने भूमाफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सरकारी गबन और फर्जी जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय राय, पिता देवी राय, निवासी रिंकसाडीह, थाना बाईपास, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय राय पर पैक्स के माध्यम से धान की खरीद-बिक्री में लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक यह गबन मधेपुरा जिले में सरकारी धान की खरीद-बिक्री के दौरान किया गया। इस मामले में मधेपुरा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि विजय राय के […]

Noimg

9 सेकंड में तबाही: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ भयावह हादसा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन रोड पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने साइकिल से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक साइकिल समेत हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा। इस सनसनीखेज हादसे का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महज 9 सेकंड के भीतर तेज रफ्तार कार किस तरह साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर सड़क पर पटक देती है। घटना का वीडियो सामने […]

Noimg

भागलपुर में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के कला केंद्र में शुक्रवार को पीस सेंटर परिधि के तत्वावधान में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत की नींव रखने वाली महान समाज सुधारक बताया। संचालन करते हुए राहुल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज की आधी आबादी—महिलाओं—के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व, जब छुआछूत, अमीरी-गरीबी का भेद और धर्मांधता समाज की बुनियाद बने हुए थे, उस दौर में उन्होंने महिला शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक-धार्मिक एकता के लिए क्रांतिकारी कार्य किए। उन्होंने कर्मकांड और गैर-बराबरी के […]

Noimg

भागलपुर में एसटी छात्रावास का निरीक्षण, जिला कल्याण पदाधिकारी ने सुविधाओं का लिया जायजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि ने शनिवार को विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति (एसटी) कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी ने छात्रावास भवन की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से छात्रावास के दैनिक संचालन, छात्रों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक डॉ. दिनकर ने मेस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता के बारे में भी जिला कल्याण पदाधिकारी को […]

Noimg

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने लिया जायजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी टाउन हॉल पहुंचे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं, विशेषकर मीडिया के बैठने और कवरेज के लिए की गई व्यवस्था, ठीक प्रकार से हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों […]