Category Archives: भागलपुर

Noimg

शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण  || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में डीआरडीए परिसर में ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय एवं बेघर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही और व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण प्रभावित न रहे। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर त्वरित राहत पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा […]

Noimg

विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले में विभिन्न विभागों की कुल 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अमीन द्वारा भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी […]

Noimg

प्राथमिकता वाले लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्राथमिकता सूची में शामिल लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिले के सभी कार्यालय प्रधान, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय के आलोक में प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह कम से कम दो बार समन्वय बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। यदि दो या अधिक विभागों के बीच समन्वय से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका समाधान जिला स्तर के पदाधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी […]

Noimg

विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहलगांव विधायक, पीरपैंती विधायक, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, उप विकास आयुक्त भागलपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने जानकारी दी कि विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा वित्तीय आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक किया गया था, जिसमें एक दिन के कलाकारों के व्यय का वहन एनटीपीसी, कहलगांव द्वारा किया गया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन […]

Noimg

भागलपुर में इंटर परीक्षा 2026 से बाहर हुए 4,444 विद्यार्थी, नामांकन व्यवस्था पर उठे सवाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। एक ओर शिक्षा विभाग यह दावा कर रहा है कि जिले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है और स्कूल-कॉलेजों में नामांकन की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के आंकड़े इन दावों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं। भागलपुर जिले में इंटर में नामांकन कराने वाले 4,444 छात्र-छात्राएं परीक्षा की अंतिम सूची से बाहर हो गए हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की निगरानी और प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की अंतिम सूची जिला शिक्षा विभाग को भेजी गई है। इस सूची के अनुसार, जिले में पहले 44,644 छात्र-छात्राओं का इंटर परीक्षा के लिए नामांकन दर्शाया गया था, लेकिन अंतिम […]

Noimg

सुल्तानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने अवैध हथियार और नशीली दवाओं के कारोबार का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन वाहन जांच एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार, विस्फोटक सामग्री, भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नकद राशि बरामद की गई है। सिटी एसपी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध हथियार और नशीली […]

Noimg

नववर्ष के पहले दिन भागलपुर में पांच किलोमीटर लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नववर्ष के पहले दिन गुरुवार की शाम भागलपुर शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जीरोमाइल से लेकर विक्रमशिला सेतु तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। यह जाम देर शाम शुरू हुआ और कई घंटों तक बना रहा, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ आपात सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। जाम के दौरान दो एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगा। एम्बुलेंस चालकों द्वारा लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील की जाती रही, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग नहीं मिल सका। काफी देर तक एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों […]

Noimg

देहरादून में एमबीए छात्र अंजोल चकमा की हत्या, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ देशभर में उबाल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। देहरादून से एक अत्यंत हृदयविदारक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। त्रिपुरा निवासी 26 वर्षीय अंजोल चकमा, जो देहरादून में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था, की कुछ युवकों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। यह मामला केवल एक हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव की गंभीर सच्चाई को उजागर करता है। मिली जानकारी के अनुसार, अंजोल चकमा को उसके मंगोलियन जैसे चेहरे के कारण चीन का नागरिक समझ लिया गया था। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे चीन का नागरिक कहकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस पर अंजोल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह भारत के त्रिपुरा राज्य का […]

Noimg

मध्य विद्यालय नूरपुर हरिजन से 10 बोरी चावल की चोरी, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नूरपुर हरिजन में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील योजना के तहत रखा गया 10 बोरी चावल चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण विद्यालय बंद था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय सचिव के पति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था और वहां रखा मिड-डे मील का 10 बोरी चावल गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक […]

Noimg

नव वर्ष पर अभिनेत्री संचिता बसु ने परिवार संग जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नव वर्ष के स्वागत में जहां शहर के होटल, रेस्टोरेंट और विवाह भवनों में लोग जश्न मनाने में जुटे रहे, वहीं भागलपुर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। 31 दिसंबर की रात प्राची सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सोशल मीडिया सेंसेशन और फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु ने अपने परिवार के साथ सड़क किनारे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों और रिक्शा चालकों के बीच कंबल एवं भोजन का वितरण कर नए साल का स्वागत किया। अभिनेत्री संचिता बसु ने तिलकामांझी, आदमपुर, घंटाघर, कोतवाली सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर ठंड से जूझ रहे लोगों की मदद की। दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल और भोजन उपलब्ध कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इस मानवीय पहल से […]