5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहलगांव विधायक, पीरपैंती विधायक, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, उप विकास आयुक्त भागलपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने जानकारी दी कि विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा वित्तीय आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक किया गया था, जिसमें एक दिन के कलाकारों के व्यय का वहन एनटीपीसी, कहलगांव द्वारा किया गया था।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन 13, 14 एवं 15 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय आदिवासी कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। सांस्कृतिक सहभागिता को व्यापक बनाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय तथा किलकारी के बच्चों को विशेष रूप से मंच प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति भी शामिल की जाएगी।

महोत्सव के सफल आयोजन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बैठकें होंगी। प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा प्रखंड स्तर पर मोटरसाइकिल मार्च का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने जीएम, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर स्थानीय खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए जाएं, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। साथ ही विक्रमशिला महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर पोस्टर और बैनर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कहलगांव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी महोत्सव को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे, जिन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: