January 2, 2026
विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहलगांव विधायक, पीरपैंती विधायक, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, उप विकास आयुक्त भागलपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने जानकारी दी कि विक्रमशिला महोत्सव के आयोजन हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा वित्तीय आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक किया गया था, जिसमें एक दिन के कलाकारों के व्यय का वहन एनटीपीसी, कहलगांव द्वारा किया गया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन […]