December 16, 2025
स्मार्ट सिटी का तमगा, लेकिन स्मार्ट बस स्टैंड नदारदमूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्री परेशान, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर : स्मार्ट सिटी का दर्जा पाने वाले भागलपुर शहर में आज तक एक भी आधुनिक और सुविधायुक्त स्मार्ट बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है। तिलकामांझी स्थित सरकारी बस अड्डा आज भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है, जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। बस अड्डे पर न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न ही स्वच्छ शौचालय और न ही बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध है। बस अड्डे का पूरा परिसर गंदगी और कूड़े-कचरे से भरा हुआ है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। सरकार द्वारा हाल के वर्षों में शुरू की गई नई बसें और पिंक बसें भी इसी गंदे परिसर में खड़ी की […]